Official Twitter handle of Information, Public Relations, Languages & Culture Department, Govt of Haryana. Follow @factcheckdipr for Fact Check by our team.
विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं भारत की बेटी @Anahat_Singh13 को हार्दिक बधाई।
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। आपका समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया।
“उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के सम्मान के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का अमर अध्याय है। राष्ट्र उनकी वीरता और त्याग का सदैव कृतज्ञ रहेगा एवं आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।”
#ShaheedUdhamSingh #UdhamSingh
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने सीमा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
“आपकी इस उपलब्धि पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को आप पर गर्व है।”
#CommonwealthGames2026 #Haryana #BronzeMedal
देश का स्पोर्ट्स पावर हाउस बना हरियाणाः मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP
नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स फिटनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की आबादी देश की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत होने के बावजूद खेलों में हरियाणा का अलग स्थान है।
“ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं।”
#Haryana #SportsPowerhouse #SportsExpo
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हरियाणा विजन 2047 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की मौजूदा योजनाओं और स्कीमों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं एवं कार्ययोजना पर चर्चा की जा रही है।
#HaryanaVision2047#Haryana#HealthDepartment
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP का नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो के दौरान सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग स्वागत करते हुए।
#Haryana#DIPRHaryana#HaryanaCM#NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने करनाल में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
"जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुका है और इसका समाधान केवल सरकारों की नीतियों में नहीं, बल्कि जन-जन की सक्रिय भागीदारी में निहित है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi द्वारा दिए गए 'एक पेड़ मां के नाम' के भावपूर्ण मंत्र को हरियाणा में जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया गया है। वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में 1 करोड़ 52 लाख पौधे लगाए गए हैं।"
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ड्रेन नंबर-1 और ड्रेन नंबर-2 के नवीनीकरण की भी घोषणा की।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
📅 30 जुलाई 2026
🕛 दोपहर 12:00 बजे
📍 पं. दीन दयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय, गांव कुटेल,
आइए, अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरियाणा को हरित एवं समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।
#Haryana #DIPRHaryana #VanMahotsav #EkPedMaaKeNaam
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री कृष्ण राधा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
#Haryana#DIPRHaryana#HaryanaCM#NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डेवलपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा करते हुए युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास को गति देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर की स्थापना, AI आधारित स्किल ट्रेनिंग और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई।
“सीईटी पास युवाओं को 100 घण्टे का काम दिया जाएगा। दो साल तक रोजगार न मिलने पर सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। सर्वे के दौरान 5 लाख 40 हजार 428 सीईटी पास युवा पाए गए हैं। इन युवाओं को एक नवम्बर से योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा।”
— श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हरियाणा विजन 2047 के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी।
बैठक में लोक निर्माण एवं खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। साथ ही, अगले पांच वर्षों के लिए विभागीय योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना पर मंथन किया जा रहा है।
#Haryana #Vision2047 #HaryanaGovt
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले सभी 3,586 नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।
"राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ वर्ष में 42,500 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जबकि पिछले साढ़े 11 वर्षों में पारदर्शी एवं मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1.83 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है। सरकार युवाओं को अपना वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा का भाग्य विधाता मानती है। "
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी।
"आइए, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और वन्यजीवों के सुरक्षित एवं संवर्धित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लें।"
#Haryana#DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini