जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा प्रमुख मार्गों पर आवश्यक संकेतक एवं ओवरहेड बोर्ड लगाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में आए हुए जनसामान्य की समस्याएं सुनीं गईं और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
प्रेस क्लब में आयोजित 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। जनपद में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग श्री अमृत अभिजात जी द्वारा अयोध्या मंडल की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गईं। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में आए हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
टेम्पल म्यूजियम के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कला (सोहावल) में राहत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को गुणवत्तापूर्ण भोजन,शुद्ध पेयजल, समुचित चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाएं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कैथी माझा (रुदौली) का निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा, पशुओं के चारे, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर ओपीडी, आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया गया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रदेश में लागू अयोध्या का सीडीओ कमांड सेंटर मॉडल। इसका मुख्य कार्य गौशालाओं की गुणवत्ता बढ़ाना, पंचायत भवनों एवं पंचायत सहायक, निजी सचिव एवं कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण में बच्चों की उपस्थिति आदि को देखना है।
विभिन्न विकास खंडों के ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कर ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों, विकास कार्यों एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की समीक्षा की। जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ग्रामीण विकास को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकेंद्रित बनाने पर बल दिया।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार,पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सोमेन बर्मा सहित अन्य आला अधिकारियों के साथ राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वर नाथ मंदिर एवं मणि पर्वत सहित मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। मेला संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिशा निर्देश दिए गए।