जिलाधिकारी महोदया ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए सितंबर माह तक हर हाल में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के क्रम में आयोजित 'सेवा, सुशासन एवं विकास' पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बागेश्वर में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदया एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया।
जिलाधिकारी महोदया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्तरीय डेंगू निगरानी समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM) के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन में जन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।
मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया ने बुधवार को नगर क्षेत्र के मंडलसेरा वार्ड स्थित निर्माणाधीन कुंती नाला, ढुंगाड़ नाला तथा कंट्रीवाइड स्कूल के समीप स्थित कलमठ का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, जल प्रवाह तथा संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।
जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा बागेश्वर एवं कपकोट से संबंधित माननीय मुख्यमंत्री की कुल 119 घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदया ने बृहस्पतिवार शाम तहसील परिसर स्थित निर्माणाधीन आधुनिक चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी महोदया ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।
@UttarakhandCEO
दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नुमाइश मैदान, बागेश्वर में समाज कल्याण विभाग एवं कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जनपद में 28 से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके तहत 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR) के सफल संचालन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बुधवार को जिलाधिकारी महोदया ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक लेते हुए जनपद में दूरसंचार सेवाओं, भारत नेट परियोजना तथा मोबाइल नेटवर्क विस्तार कार्यों की समीक्षा की।
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदया ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा इकाइयों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी महोदया ने गुरुवार को तहसील कपकोट अंतर्गत ग्राम पौंसारी का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों, सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
आगामी मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई
जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में आयोजित जन-सुनवाई में पेयजल, विद्युत, आपदा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 27 शिकायतों एवं जन समस्याओं की सुनवाई की गई।