वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 | एक पेड़ माँ के नाम
तहसील बिसौली स्थित वन रेंज कोटा के निकट ग्राम महेरा में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
8 जुलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में मा०मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, डीबीटी वितरण एवं स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों की उपस्थिति में देखा गया।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
दातागंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
2 जुलाई। टीईटी परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन का जायजा लिया।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
1 जुलाई। आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
29 जून। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित कर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
@CommissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
29 जून। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी निगरानी का गहन जायजा लिया गया।
@CommissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
29 जून। विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहनों के सुरक्षित एवं मानकानुसार संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
24 जून।पावन गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर कछला गंगा घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। स्नान हेतु बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
23 जून।आगामी गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत कछला घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा व अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
22 जून।मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
22 जून।जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
22 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा एवं निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
21 जून। #12वेंअंतर्राष्ट्रीययोगदिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं में आयोजित सामूहिक योग शिविर में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
20 जून।बिसौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
17 जून 26 को बरेली-मथुरा रा०राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में 06 महिलाओं की मृत्यु हो गई थी।आश्रितों को मा० मुख्यमंत्री जी के विवेकाधीन कोष के अंतर्गत प्रदत्त की जाने वाली आ० सहायता राशि मा०वि० बिल्सी श्री हरीश शाक्य द्वा परिजनों को वितरित की।
@CommissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
18 जून।कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के उद्देश्य से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया, रोड सेफ्टी व्यवस्थाओं, संवेदनशील स्थलों तथा मार्ग पर संभावित व्यवधानों का गहन परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
18 जून।श्रावण मास में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt
17 जून।आज थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुटला के पास ट्रैक्टर एवं ई-रिक्शा (टिर्री) की हुई सड़क दुर्घटना में घायलों को उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज,बदायूँ में भर्ती कराया गया, पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
@commissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt