माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया व उनको डेमो चेक देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।@CMOfficeUP@CommissionerPrg@InfoDeptUP
आज पुलिस अधीक्षक के साथ थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गाजीपुर में आए जनसामान्य की जनसमस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।@CMOfficeUP@CommissionerPrg@InfoDeptUP
मेरा रेशम मेरा अभिमान (MRMA) 2.0 के अंतर्गत सीएसबी-ईआरईसी, फतेहपुर द्वारा उत्तर प्रदेश रेशम विभाग के सहयोग से ग्राम धौरहरा, जनपद फतेहपुर में किसानों के लिए एरी रेशमकीट पालन पर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 67 किसानों ने भाग लेकर वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg@CMOfficeUP
विकास कार्यों/सीएम डैश बोर्ड से संबंधित बिन्दुओं की समीक्षा बैठक कर शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से, चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए जाने के लिए निर्देशित किया।@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg@CMOfficeUP
कस्तूरबा गांधी विद्यालय कुंवरपुर मलवा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय थरियांव परिसर व खेल के मैदान में बारिश के दृष्टिगत उग आई घास की साफ-सफाई की गई। @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आए हुए जनसामान्य के प्रार्थनापत्रों को सुना एवं प्राप्त प्रार्थनापत्रों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तत्काल वीसी के माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में “*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*” योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को मा0 मंत्री जी ने केक काटकर मनाया, उन्होंने सभागार में मौजूद 75 नवजात बच्चियों के लिए बेबी किट का वितरण किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
विद्यार्थियों में भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, उन्हें अपने सपनों और करियर की संभावनाओं से जोड़ने तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘Picture Your Future’ अभियान की शुरुआत जनपद में की जा रही है।इस अभिनव पहल के अंतर्गत विद्यालयों के विद्यार्थियों की AI तकनीक से तैयार की गई तस्वीरें उनके सपनों के विभिन्न पेशों एवं भूमिकाओं—जैसे डॉक्टर,पुलिस अधिकारी, शिक्षक, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पायलट, सैनिक एवं अन्य क्षेत्रों में—तैयार कर विद्यालयों में प्रदर्शित की जाएंगी@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
तहसील कार्यालय बिंदकी का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों की पत्रावलियों को देखा और वादों के ससमय निस्तारण,दैवीय आपदा की फाइलों का त्वरित निस्तारण एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।@CMOfficeUP@CommissionerPrg@InfoDeptUP
आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी का औचक निरिक्षण कर अध्यनरत विद्यार्थियों से वार्तालाप किया एवं पुस्तकालय,कंप्यूटर कक्ष,हॉस्टल,रसोईघर को देखा एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
आज राजकीय बालिका इंटर कालेज मलवा का औचक निरीक्षण कर अध्यनरत बालिकाओं से वार्तालाप किया एवं वहां आवश्यक अनुमन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर थरियांव का आकस्मिक निरीक्षण कर अध्यनरत बालिकाओं से वार्तालाप किया एवं आवश्यक अनुमन्य व्यवस्थाओं/सुविधाओं से सभी को आच्छादित करने के निर्देश संबंधित को दिए।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
आज राजकीय बालिका इंटर कालेज का औचक निरीक्षण कर छात्राओं से वार्तालाप किया एवं विद्यालय परिसर की साफ - सफाई,शौचालय की नियमित साफ - सफाई तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता बनाए रखने व आगे के भविष्य के लिए बच्चियों की कैरियर काउंसलिंग के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिए।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में फतेहपुर,खागा,बिंदकी तहसील के सुदूर ग्रामों से आए जनसामान्य के प्रार्थना पत्रों को सुनकर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण,पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ निस्तारण कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।@CMOfficeUP@InfoDeptUP@CommissionerPrg
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में जनपद में कुछ जगहों पर बिजली चमकने और माध्यम से तीव्र बारिश के साथ मध्यम स्तर की आंधी (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा) आने की बहुत संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।
सभी जनपदवासियों से अपील है - सचेत रहें सुरक्षित रहें।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
पुलिस अधीक्षक के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण,लंबित मामलों के निस्तारण,अभियोजन की स्थिति तथा जन सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।@CMOfficeUP@InfoDeptUP@CommissionerPrg