जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा इंदिरा स्टेडियम के नवीनीकृत तरणताल का अंतिम स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, जल गुणवत्ता, फिल्ट्रेशन सिस्टम, चेंजिंग रूम, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही तरणताल के शीघ्र शुभारंभ करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए ।संचालन के दौरान गुणवत्ता, सुरक्षा और नियमित रखरखाव में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे।
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित माइनिंग कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमांड सेंटर में संचालित डिजिटल निगरानी प्रणाली, वाहनों की ट्रैकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, ऑनलाइन डाटा विश्लेषण तथा खनन गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग का विस्तृत अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।
थाना कोटरा सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जन समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया साथ ही 10 शिकायतकर्ताओं से रेंडम फीडबैक प्राप्त कर संबंधित विभागों को जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 के तहत जिला महिला चिकित्सालय उरई परिसर में स्थापित पोलियों बूथ का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा 0 से 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की 02 बूंद ड्रॉप पिलाकर किया गया साथ ही नवजात शिशुओं/बच्चों को पोलियो की दवा दिलाये जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिये।
दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस के तहत विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भामाशाह का त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानवीरता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है ।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस विभागों की बैठक में कुपोषण की रोकथाम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध लाभ पहुंचाने, पोषण ट्रैकर पर डेटा फीडिंग, टीएचआर वितरण, होम विजिट, SAM/MAM बच्चों की पहचान, नियमित वजन-लंबाई मापन, गर्भवती महिलाओं की निगरानी, टीकाकरण, एनआरसी रेफरल, जनजागरूकता और ग्राम स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विरजेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे एवं सिविल जज (सी.डी.) प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिभा द्वारा जिला कारागार उरई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर अस्पताल, स्वास्थ्य व्यवस्था, पुस्तकालय, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया एवं निरूद्ध बन्दियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्यों सुना तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक में सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समयबद्ध उपस्थिति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण, एएनसी जांच, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, अस्पताल सेवाओं, ई-कवच पोर्टल को नियमित अपडेट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वित्तीय प्रगति तथा स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य संस्थानों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा उरई नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेन्टरों/ लाइब्रेरियों निरीक्षण किया गया। उक्त समस्त कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन, फायर एनओसी, विद्युत सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के के लिए तहसीलवार समिति गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।मानक के अनुरूप संचालित ना होने पर जाँच समिति द्वारा एक दर्जन कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी को बंद कराया गया ।
जनपद में व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला व्यापार बन्धु उद्योग बन्धु एवं श्रम बन्धु की संयुक्त बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक संगठनों तथा श्रमिकों से जुड़े प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। व्यापारियों,उद्यमियों एवं श्रमिकों की समस्याओं एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित को यथा आवशयक दिशा निर्देश दिए गए ।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस (प्रथम एवं द्वितीय) का निर्धारित त्रैमासिक स्थलीय निरीक्षण जनपद के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की भौतिक स्थिति, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन किया तथा सीसीटीवी कैमरों मॉनिटरिंग सिस्टम की कार्यशीलता की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित कर वृक्षारोपण अभियान, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यापक वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
यमुना नदी के तटीय क्षेत्रों को बाढ़ एवं कटान से सुरक्षित बनाने की दिशा में ग्राम गुड़ा, हिम्मतपुर एवं शिवगंज में संचालित 6.87 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
परियोजना के अंतर्गत स्टोन बोल्डर लांचिंग एप्रन एवं तट संरक्षण कार्य कराया जा रहा है। इसके पूर्ण होने पर लगभग 819 हेक्टेयर कृषि भूमि, 105 आवास एवं करीब 2950 लोगों को बाढ़ एवं कटान के खतरे से सुरक्षा मिलेगी। बारिश से पूर्व ही निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धताके साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
योग की शक्ति से स्वस्थ भारत का संकल्प, जालौन में 9 लाख लोगों ने किया एक साथ सामूहिक योगाभ्यास।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उरई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, जनपद के नोडल अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश शासन के सचिव इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” थीम के अंतर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अमृत सरोवरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगभग 9 लाख लोगों की सहभागिता ने मा0 प्रधानमंत्री जी के वैश्विक योग अभियान एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ उत्तर प्रदेश संकल्प को नई ऊंचाई प्रदान की।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “Yoga for Healthy Ageing'' के अवसर पर पुलिस लाइन उरई, जनपद जालौन स्थित परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि श्री महेश कुमार शुक्ल, मा० उपाध्यक्ष, उ०प्र० गौसेवा आयोग एवं नोडल अधिकारी जनपद श्री इन्द्र विक्रम सिंह ,सचिव, कृषि उ०प्र० शासन, मा० जनप्रतिनिधियो, जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत एनसीसी कैडेट्स ,एनएसएस के विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया गया तथा सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील कालपी सभागार में शिकायतकर्ताओं द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, चकरोड, विरासत, अंश निर्धारण एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को गम्भीरता से सुना गया तथा समाधान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 28 शिकायतों का मौक़े पर निस्तारण कर शेष जनशिकायतो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए
आज प्रातः योग दिवस के पूर्व माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशाल जन जागरण रैली कार्यक्रम टाउनहॉल से प्रारम्भ होकर घंटाघर, रेलवे स्टेशन होते हुए अमृत पार्क में समाप्त हुई । इस अवसर पर जनपद की नदियों के किनारे बृहत् सफ़ाई अभियान और नदियों की पवित्रता और स्वच्छता को अक्षुण्ण बनाये जाने का संकल्प लिया गया ।
मोर्हरम के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के दृष्टिगत डीएम श्री राजेश कुमार पांडेय एवं एसपी श्री विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी (जिला शान्ति समिति) की बैठक आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं ताजियेदारों को शासन के स्पष्ट दिशा निर्देशों के अनुरूप समस्त बिंदुओं का अनुपालन करते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाये जाने की डीएम व एसपी द्वारा अपील की गई तथा उपस्थित अधिकारियों को मार्ग व्यवस्था बिजली पेयजल आदि की समुचित उपलब्धता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम उरई में आयोजित योग सप्ताह के
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को योग के प्रति संकल्प दिलाया गया जनपद वासियों से योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ रहने को प्रेरित किया एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये।
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी ५७४ ग्राम प्रधानों/ प्रशासकों से संवाद कर दिनांक २१-०६-२०२६ को प्रत्येक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत स्तर पर अमृत सरोवर के किनारे या पंचायत सचिवालय परिसर में व्यापक जनसहभागिता के साथ योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास और दिनांक १७ जून से २० जून तक श्रमदान और विशेष सफाई अभियान संचालित करने हेतु कार्य् योजना बनाकर सभी संबंधित को प्रेरित कियागया ।