आज 'उद्योग बंधु' एवं 'व्यापार बंधु' बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों से सीधा संवाद किया गया।
उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जनपद में निवेश और व्यापार के लिए सुरक्षित, सुगम व सकारात्मक माहौल तैयार रखना प्रशासन का संकल्प है। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@MSTawarIAS
उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं, हमारी प्राथमिकता! 🏥✨
आज Alice Horsman Memorial & dufferin hospital एवं UHM जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता व मरीज सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने तथा हर मरीज को समयबद्ध, निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। @CMOfficeUP@MSTawarIAS@InfoDeptUP
'जनता दर्शन' के दौरान समस्याओं व शिकायतों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसामान्य की संतुष्टि और राहत ही सुशासन का मूल उद्देश्य है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण केवल कागजी न होकर, धरातल पर तय समय-सीमा, पूर्ण पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@MSTawarIAS
शहर को GVP(खुला कचरा स्थल)-मुक्त बनाने हेतु सीडीओ एवं नगर आयुक्त के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था, PCTS, कॉम्पैक्टर अड्डों एवं कूड़ा उठान का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निर्देश दिए गए कि खुले में कहीं भी कूड़ा न दिखे, सभी संवेदनशील स्थलों से नियमित व समयबद्ध कूड़ा उठान सुनिश्चित हो और सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। @CMOfficeUP@nagarnigamknp@MSTawarIAS
आज सीएम डैशबोर्ड (CM Dashboard) पर अंकित विकास कार्यों एवं सीएमआईएस (CMIS) पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं की नियमित फील्ड मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता व पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। @CMOfficeUP@mstawarias
वार्ड 9 रविदासपुरम की पार्षद द्वारा जलभराव की सूचना मिलते ही तहसीलदार को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया गया तथा जलभराव से प्रभावित घरों का निरीक्षण कर परिवारों को त्वरित आवश्यक सहायता व राहत प्रदान करने हेतु तेजी से कार्यवाही की जा रही है। आमजन की सुरक्षा व सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@MSTawarIAS
विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति व लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी लंबित मामलों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को अविलंब लाभान्वित किया जाए, साथ ही आमजन की सुविधा और पारदर्शिता हेतु प्रत्येक पटल पर योजनाओं की जानकारी से संबंधित फ्लैक्स अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएं। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@MSTawarIAS
'जनता दर्शन' के दौरान समस्याओं व शिकायतों को अत्यंत गंभीरता और आत्मीयता से सुना गया।
नागरिकों की संतुष्टि ही सुशासन की वास्तविक पहचान है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण औपचारिकता मात्र न होकर, धरातल पर पूर्ण गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@MSTawarIAS
🌧️ मौसम अलर्ट
लगातार बारिश के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा हेतु एडवाइजरी जारी की है।
सभी जनपदवासियों से अपील है कि अनावश्यक बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@MSTawarIAS
अत्यधिक वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम को दृष्टिगत रखते हुए 26 सितम्बर 2026 को जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के कक्षा प्री-प्राइमरी से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। @CMOfficeUP@CommissionerKnp@InfoDeptUP@MSTawarIAS
गोल चौराहा से रामादेवी तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से संबंधित यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर सर्किट हाउस सभागार में समन्वय बैठक आयोजित हुई। केस्को, सेतु निगम ,जलकल एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@MSTawarIAS@CommissionerKnp
आज जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रत्येक प्रकरण को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न होने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP@MSTawarIAS@InfoDeptUP
जनपद में नवीन जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट के पटलों का निरीक्षण एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद किया गया। @CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
रिंकी मिश्रा द्वारा तहसील दिवस के मंच का सदुपयोग करते हुए जो आवेदन 18 जुलाई को पैदल चलकर मुझे सौंपा गया था, उसके निस्तारण की सत्यता जानने एवं उत्तर प्रदेश शासन की 'सरकार जनता के द्वार' नीति को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से आज सुश्री रिंकी मिश्रा के गांव बिरसिंहपुर, तहसील नरवल का भ्रमण किया गया। परिवार के जीवन में आए इस सकारात्मक परिवर्तन से न केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अत्यधिक संतोष प्राप्त हुआ, वरन व्यक्तिगत रूप से भी यह सुखद अनुभूति हुई कि संवेदनशील प्रशासन जनसमस्याओं के निस्तारण में अत्यंत सार्थक सिद्ध होता है।" @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@YogendraUpadhy@boardofrevenue @myogiadityananth
भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री राम नाथ कोविंद जी के जनपद कानपुर नगर आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जनपदवासियों के लिए माननीय पूर्व राष्ट्रपति महोदय का सानिध्य सदैव प्रेरणादायी और गौरव का क्षण है। @CMOfficeUP@ramnathkovind
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत मोतीझील परिसर में जन-कल्याण और खुशहाली की कामना के साथ 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित किया गया।
यह पावन दीप समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता, सुशासन और सेवाभाव की रोशनी पहुँचाने के हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है। @CMOfficeUP#सेवा_संकल्प_अभियान
माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को पूरे उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। @CMOfficeUP#सेवा_संकल्प_अभियान
कलेक्ट्रेट में आयोजित 'जनता दर्शन' के दौरान जनपदवासियों की समस्याओं और शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसामान्य की संतुष्टि ही सुशासन की कसौटी है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धरातल पर पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। @CMOfficeUP