Grassroots women leadership earning national recognition! Hon'ble PM Shri @narendramodi ji, highlighted the success of Pratapgarh's women-led SHGs in 'Mann Ki Baat' today. From Vindhyavasini to Savitri Phule SHGs, women entrepreneurs are transforming raw amla into high value products like candy, juice, and murabba. Through ODOP and NRLM initiatives, @UPGovt guided by Hon'ble CM Shri @myogiadityanath ji, is giving local women led enterprises the institutional support needed to turn regional produce into sustained economic growth.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज @mannkibaat में प्रतापगढ़ के आंवले और इससे समृद्धि की नई राह बना रही मातृशक्ति का उल्लेख कर समूचे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
'एक जनपद-एक उत्पाद' से मिली नई शक्ति के परिणामस्वरूप आज आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी लगभग 100 इकाइयां और सावित्री फुले व विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह प्रतापगढ़ की पीढ़ियों पुरानी पहचान को किसानों की आय, स्थानीय उद्यम और मातृशक्ति के स्वावलंबन का सशक्त आधार बना रहे हैं।
स्थानीय सामर्थ्य को अवसर और मातृशक्ति के परिश्रम को नई पहचान देता यह प्रयास 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' से 'विकसित उत्तर प्रदेश' की यात्रा को गति प्रदान कर रहा है।
प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
आज ‘मन की बात’ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा प्रतापगढ़ के आँवला और सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह का उल्लेख पूरे जनपद के लिए गौरव का क्षण है।
देश के कुल आँवला उत्पादन का लगभग 46% प्रतापगढ़ से आता है। प्रधानमंत्री जी के शब्दों से मिला यह प्रोत्साहन हमारे किसानों, महिला SHGs और आँवला उद्यमियों के लिए नए बाजारों और नई संभावनाओं को गति देगा।
प्रतापगढ़ की आँवला economy को और गति देने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है।
#MannKiBaat #Pratapgarh #Aonla #SHG #VocalForLocal
🌧️ मौसम चेतावनी | उत्तर प्रदेश
प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा अत्यधिक भारी वर्षा के साथ तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं असामान्य रूप से भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
साथ ही, कहीं-कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ 40–50 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाएँ, जो 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती हैं, चलने की संभावना है।
आमजन सतर्क रहें, मौसम संबंधी अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें तथा प्रतिकूल मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#UPWeather #WeatherAlert #RainAlert #HeavyRain #Thunderstorm #Lightning #WindAlert #RahatUP #UttarPradesh
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@Revenue_UPGov@NDRFHQ@Dgpacup@InfoDeptUP@rahat_up
अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश l URGENT AND IMPORTANT MESSAGE.
"यदि आपका घर जल-जमाव वाले निचले इलाकों में है, अथवा जर्जर और कमज़ोर है तो कृपया उसमें रहने का जोखिम न लें।"
प्रतापगढ़ के सम्मानित नागरिकों से अपील, भारी वर्षा और आकस्मिक बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आप भी सावधानी बरतें।
यदि आपका घर जल-जमाव वाले निचले इलाकों में है, अथवा जर्जर और कमज़ोर है तो कृपया उसमें रहने का जोखिम न लें। निकटतम सरकारी आश्रय स्थल में चले जाएं या किसी रिश्तेदार के सुरक्षित घर में शरण लें।
जल-जमाव वाले स्थानों से दूर रहें, बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें। आकाशीय बिजली के समय पेड़ के नीचे या खुले स्थान में न रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
🌧️ भारी बारिश एवं आकस्मिक बाढ़ के अलर्ट को लेकर प्रशासन अलर्ट-
मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ द्वारा सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न वार्डों/मोहल्लों का भ्रमण कर जल-जमाव एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।
आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत भारी वर्षा, अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली एवं फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए विशेष अपील है—
⚠️ अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
⚡ बिजली के तार/खंभों से दूरी बनाए रखें।
🌳 आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ के नीचे शरण न लें।
🏚️ जर्जर भवनों में न रहे, सुरक्षित आश्रय स्थल में शरण ले।
🌊 जल-जमाव वाले स्थानों से दूर रहें।
जिला/स्थानीय प्रशासन द्वारा भारी वर्षा/अतिवृष्टि के दृष्टिगत तत्काल समस्त संबंधित कार्यों को निस्तारित किए जाने हेतु निर्देश-
🌊 जल-जमाव वाले स्थानों पर तत्काल जल निकासी सुनिश्चित की जाए।
🧹 नाली-नालों की युद्धस्तर पर सफाई एवं प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण कराया जाए।
🦟 जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा स्प्रे एवं फॉगिंग कराई जाए।
🏠 जीर्ण-शीर्ण घरों एवं झोपड़ियों में रह रहे लोगों को निकटतम राहत/शरणालय में पहुंचाया जाए।
🏫 रेड अलर्ट एवं फ्लैश फ्लड की आशंका के दृष्टिगत जनपद में स्कूल बंद रखने के निर्देश।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को कार्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
🚨 रेड अलर्ट | भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी
25 एवं 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
वर्षा के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात एवं 40–60 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
आमजन सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे न रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#RedAlert #HeavyRain #VeryHeavyRain #UPWeather #WeatherAlert #RainAlert #Thunderstorm #LightningAlert #RahatUP #UPSDMA #StayAlert #StaySafe
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@Revenue_UPGov@NDRFHQ@Dgpacup@InfoDeptUP@rahat_up@DM_Banda1@deo__kaushambi@ChitrakootDm@DM_PRAYAGRAJ@dmfatehpur@dmpratapgarh@DmSonbhadra@DM_MIRZAPUR@dmchandauli@deo_varanasi@DM_Bhadohi@DMjaunpur@AdminGhazipur@dmazamgarh@DMMau1@dmballia
आज दिनांक 25.09.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज दिनांक 24 सितम्बर 2026 को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंन्धु एवं व्यापार बंन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लंबित समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं बैंकों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 24.09.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज दिनांक 23-09.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज दिनांक 21-09-2026 को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में EVM और VVPAT गोदाम का त्रैमासिक भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और सीलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।