आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस. पोर्टल एवं जनसुनवाई से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्देशित किया कि जिन शिकायतों में असंतुष्ट अथवा शून्य फीडबैक प्राप्त हुआ है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए शीघ्र संतुष्टिपूर्ण फीडबैक सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें एवं उनका त्वरित निस्तारण करें।
आज मुख्य सचिव महोदय,उ०प्र० की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई तथा प्राप्त निर्देशों के क्रम में उनके प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का आकलन करते हुए कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने, पात्र कृषकों का शीघ्र पंजीकरण कराने, लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, नमूना संग्रहण की कार्यवाही में तेजी लाने तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में योजना के प्रभावी संचालन, पात्र लाभार्थियों के चयन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र युवाओं तक पहुँचाने हेतु सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
आज विकास विभाग की सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी, जिसमें A श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को अपनी रैंकिंग बनाए रखने एवं B,C श्रेणी प्राप्त विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
मा० मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन संबंधी समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में बाढ़ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण तथा रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ भी दिलाई गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को रोपित पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं शत-प्रतिशत जीवितता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
आज निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आज श्री सौरभ बाबू, प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं जनपद बरेली के नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण हेतु की गई तैयारियों, विभागवार प्रगति तथा निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अवगत कराया गया कि 5.66 लाख परिवारों के संतृप्तिकरण लक्ष्य के सापेक्ष अप्रैल 2026 से अब तक 27,028 परिवारों का संतृप्तिकरण किया जा चुका है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद में 26,883 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य निर्धारित है।
साथ ही निर्देश दिए कि राशन कार्ड धारक पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं का लाभ मिल सके। विकास खंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बहेड़ी में कार्य प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित बीएमएम को तत्काल हटाने एवं डीएमएम का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिमाह न्यूनतम पांच स्वयं सहायता समूह गठित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में लखपति दीदी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जनपद को 58,056 महिला समूह सदस्यों की आय में सम्मानजनक वृद्धि का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों में प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 31 प्रेरणा कैंटीन संचालित हैं तथा शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप 9 मॉडल प्रेरणा कैंटीन स्थापित की जानी हैं, जिनमें बहेड़ी, फरीदपुर, मझगंवा एवं नवाबगंज के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में दिनांक 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली में लगभग 36 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट तथा खण्ड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। पौध वितरण, रोपण, जियो टैगिंग, सत्यापन एवं प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग हेतु विस्तृत कार्ययोजना निर्धारित की गई।
साथ ही विभागवार पौध उठान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा अभी तक शत-प्रतिशत पौध उठान नहीं किया गया है, वे तत्काल इसे पूर्ण कर सुरक्षित रूप से रोपण स्थलों तक उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग जनप्रतिनिधियों एवं जनसहभागिता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करें तथा गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी सहित विभिन्न संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़े बाईपास पर मा० पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। शासन द्वारा प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग श्री सौरभ बाबू को जनपद का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी आला हजरत उर्स एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित रूप से सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु एम०बी०बी०एस० संविदा चिकित्सा अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एवं आगामी उर्स-ए-आला हजरत के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में संबंधित विभागों को मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, विद्युत एवं यातायात व्यवस्थाओं सहित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों एवं नागरिकों से परंपरागत स्वरूप में आयोजन, आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, जिससे दोनों आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हो सकें।
आज मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान वृहद वृक्षारोपण अभियान, जीरो पावर्टी अभियान, जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद वाराणसी के व्यापार केंद्र से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात जनपद स्तर पर मा० जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।