➡️ राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्रारम्भ होगा विशेष अभियान - नवीन महाजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी @CeoRajasthan
🎯 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में राजस्थान में मतदाता सूची के सतत अद्यतन (Continuous Updation) के अंतर्गत अभियान चलाया जाएगा
🎯 अभियान का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सम्मिलित होने से शेष पात्र मतदाताओं एवं युवा तथा प्रथम बार पात्र हुए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
🎯 सभी जिलों में इस संबंध में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC )स्कूल एवं कॉलेज द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष केम्प का आयोजन किया जायेगा।
🎯पात्र नागरिकों से भी अपील है कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें।
🎯 भारत निर्वाचन आयोग ने आम जन की सुविधा के लिए मतदाता पंजीकरण के फॉर्म-6 व संशोधन के फॉर्म-8 के साथ SIR के दौरान जोड़े गये घोषणा पत्र को हटा दिया है।
🎯अब राजस्थान सहित #SIR की प्रक्रिया पूर्ण हो चुके अन्य राज्यों में पात्र नागरिक https://t.co/FLP2SpT2Ig अथवा ECINET पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 ऑनलाईन भर सकते है अथवा अपने क्षेत्र के बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।
🎯 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब स्कूल एवं कॉलेज द्वारा आयोजित किये जाने वाले विशेष शिविरों में जाकर भी आवेदन की प्रक्रिया को आसानी से समझा जा सकता है।
🎯कोई पात्र मतदाता ना छूटे की मूल भावना से ही सहभागी एवं समावेशी लोकतंत्र के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है।✅
#ECI #कोई_पात्र_मतदाता_ना_छूटे
#ElectoralLiteracy #ELC
#Democracy
#Everyvotematters
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur@airnewsalerts@rajeduofficial@ccerajasthan