हर घर पर तिरंगा, हर दिल में देश के लिए गर्व।
तिरंगे की हर लहर हमें हमारी स्वतंत्रता, वीरता और एकता की याद दिलाती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और इस बार तिरंगे की लहर को देश के हर घर तक पहुँचाएँ।
तिरंगा लहराएगा, राष्ट्रभाव जगमगाएगा!
भाजपा कानपुर क्षेत्र की नवगठित कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
आप सभी के अनुभव, परिश्रम और समर्पण से संगठन को नई शक्ति मिलेगी तथा अंत्योदय और जनसेवा के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
जो पार्टी दशकों तक श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाती रही, आज उसी के नेता राम जन्मभूमि ट्रस्ट की appointment पर सवाल उठा रहे हैं!
लगातार भारतीय सेना का अपमान करना और देश को बदनाम करना कांग्रेस की 'पहली प्राथमिकता' बन गई है।
आज कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का जो बयान है, यही तो "दिमागी नक्सल" की असली पहचान है।
कभी ये लोग सेनाध्यक्ष को ‘सड़क का गुंडा’ कहते हैं, कभी जवानों की वीरता को ‘खून की दलाली’ बताते हैं तो कभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ पर सवाल उठाते हैं।
आतंकियों के लिए आंसू बहाने वाले और आतंकियों की सजा माफ़ करवाने आधी रात को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले लोगों से उम्मीद ही क्या की जा सकती है!
Indian Railways is gearing up for a major transformation!
7 of India’s busiest rail corridors will be upgraded to 4-Lane tracks across 11,000 km - making journeys faster, smoother and more efficient.
A new era of rail connectivity is on track!
अंतरिक्ष में भारत रचेगा नया इतिहास!
4 सितंबर को ISRO, GSLV-F17 से EOS-05 (GISAT-1A) लॉन्च करेगा।
यह भारत का Geosynchronous Orbit से संचालित होने वाला पहला Imaging Satellite होगा, जो मौसम निगरानी, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण अध्ययन में नई क्षमता जोड़ेगा।
भारतीय शास्त्रीय संगीत और तबला वादन की दुनिया को अपनी अद्वितीय प्रतिभा से समृद्ध करने वाले महान संगीत साधक पंडित किशन महाराज जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी विलक्षण कला और संगीत साधना सदैव अमर रहेगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के रूप में पूर्व एयर चीफ मार्शल श्री जितेंद्र मिश्रा जी की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रसेवा के लंबे अनुभव के बाद अब प्रभु श्रीराम की सेवा का यह पवित्र दायित्व - निश्चित ही गौरव का क्षण है।
जय श्री राम! 🚩
9/9. CLEAN SWEEP.
MUHS के छात्र संघ एवं सीनेट चुनाव में राष्ट्रवादी छात्र शक्ति ABVP ने 9 में से 9 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की।
ये जीत सिर्फ सीटों की नहीं, बल्कि विद्यार्थी हित, राष्ट्रवाद और संगठन के प्रति छात्रों के विश्वास की जीत है।
सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई!
#ABVPWinsMUHS
समुद्र की गहराइयों में भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत।
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी INS निपुण - आधुनिक गोताखोरी प्रणालियों, जीवन-रक्षक सुविधाओं और Dynamic Positioning से लैस विशेष पोत।
गहरे समुद्र में विशेष अभियान से लेकर संकट में फंसी पनडुब्बियों के बचाव तक - हर चुनौती के लिए तैयार।
#INSNipun #IndianNavy
#AatmanirbharBharat
मिसाइल निर्माण में अब भारत की अपनी ताकत!
DRDO की विकसित पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय रक्षा उद्योग को स्वदेशी उत्पादन के लिए उपलब्ध होगी।
आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, आयात घटेगा और MSMEs को मिलेंगे नए अवसर।
नारी शक्ति ने रचा नया इतिहास!
भारतीय वायुसेना में एयर वाइस मार्शल बनने वाली पहली महिला अधिकारी, एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
32 वर्षों की उनकी शानदार सेवा देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि को दिल से सलाम!
@IAF_MCC
आंध्र प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ। जनसेवा के आपके संकल्प को निरंतर शक्ति मिले।
हलधर भगवान श्री बलराम जी की जय!
शक्ति, शौर्य और कृषि-परंपरा के प्रतीक, भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता एवं शेषावतार भगवान श्री बलराम जी की पावन जयंती हलछठ के अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएँ।
भगवान बलराम जी की कृपा से अन्नदाता किसानों के जीवन में समृद्धि और सभी के जीवन में सुख-शांति का संचार हो।
हलधर भगवान श्री बलराम जी की जय!
शक्ति, शौर्य और कृषि-परंपरा के प्रतीक, भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता एवं शेषावतार भगवान श्री बलराम जी की पावन जयंती हलछठ के अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएँ।
भगवान बलराम जी की कृपा से अन्नदाता किसानों के जीवन में समृद्धि और सभी के जीवन में सुख-शांति का संचार हो।
रिकॉर्ड रफ्तार पर GST संग्रह!
अगस्त 2026 में ₹1,99,853 करोड़ का GST संग्रह दर्ज किया गया।
यह देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और बढ़ती आर्थिक गतिविधियों का प्रमाण है।