पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।
सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ॐ नमः शिवाय...
रायसेन के भोजपुर स्थित प्राचीन श्री भोजेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान देवाधिदेव भगवान शिव की असीम कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल का संचार हो, यही करबद्ध प्रार्थना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सहमति से भाजपा मध्यप्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों की घोषणा की जाती है; जो निम्नानुसार हैं।
आज भोपाल में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नवनियुक्त पदाधिकारियों, नई कार्यकारिणी एवं 55 जिलों के जिला अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर 'समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश' के संकल्प की शपथ भी दिलाई।
प्रदेश के 22 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला कैट व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उद्योग और व्यापार एक-दूसरे के पूरक बनकर मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करें, यही हमारा संकल्प है।
आज मंदसौर के गांधीसागर में विशेष कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हवाई संपर्क के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
आज जिला रतलाम के जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय जी के सुपुत्र श्री प्रांजल पांडेय जी के विवाह से पूर्व समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
@Rajendrajaora
आज गांधीसागर में कैबिनेट बैठक के पश्चात नीमच जिले के रामपुर स्थित ग्रीनको पावर प्लांट का अवलोकन किया। इस अवसर पर ₹11,474 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 'गांधीसागर पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' की एक इकाई का शुभारंभ भी किया।
एशिया महाद्वीप की अपनी तरह की पहली और अभिनव परियोजना 414 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही है। इसमें कुल 9 टर्बाइन स्थापित किए जा रहे हैं और इसकी पूर्ण क्षमता 1,920 मेगावाट होगी। इससे बिजली की मांग के पीक आवर्स में प्रदेश को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी और ऊर्जा भंडारण एवं आपूर्ति के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई शक्ति मिलेगी।
नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए इंदौर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, भोपाल और रीवा में 6 विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
उज्जैन में लगभग 100 एकड़ में डीप टेक रिसर्च पार्क स्थापित होगा, जहां अंतरिक्ष विज्ञान, कृषि तकनीक और नई प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा, वहीं ग्वालियर में टेलीकॉम परियोजना के दूसरे चरण से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
रतलाम में ₹18,000 करोड़ के निवेश से बायो फार्मा पार्क विकसित होगा, वहीं PM MITRA PARK के विस्तार से धार जिले के भैंसोला में ₹6,150 करोड़ का निवेश आएगा। इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
आज की कैबिनेट उद्योगों के लिए ऐतिहासिक रही...
मंदसौर के बसई में 178 हेक्टेयर में एग्रो पार्क और गरोठ के कुरलासी क्षेत्र में 3,500 एकड़ में केमिकल पार्क विकसित करने के निर्णय से प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
गांधीसागर में एशिया के बड़े पम्प्ड स्टोरेज बिजली प्रोजेक्ट का निर्माण मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
दिसंबर से इसकी कमीशनिंग प्रारंभ होगी। यह परियोजना प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने और भविष्य की ऊर्जा मांग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
With the coordinated efforts of JKP, Indian Army, CRPF and intelligence agencies, Lashkar's last known active local terrorist in the valley, Lateef Bhat, was neutralised in an operation in Kulgam in the early morning hours today. One of his terrorist associates, Umar Nisar, was also neutralised in Kulgam, the day before. The entire operation was marked by a very high level of synergy.
The nation salutes the brave Jawans of JKP, Army and CRPF and intelligence agencies.
प्रदेश की ऊर्जा क्षमता, औद्योगिक विकास एवं पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करने के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में आयोजित कैबिनेट बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ प्रारम्भ हुई।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
मंदसौर स्थित गांधीसागर जलाशय के तट पर आज विशेष कैबिनेट बैठक से पूर्व विधि-विधान से 'मां चंबल' की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम में गांधीसागर इको-टूरिज्म परियोजना के ₹40.50 करोड़ की लागत के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया।
चंबल नदी प्रदेश में मंदसौर, नीमच, भिण्ड, मुरैना आदि क्षेत्रों में किसानों की समृद्धि का प्रमुख आधार है। गांधीसागर डैम में बन रहे देश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक पंप हाइड्रो प्रोजेक्ट से बिजली का उत्पादन 20 गुना बढ़कर लगभग 2,000 मेगावाट हो जाएगा।
आज की कैबिनेट इस क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में माइलस्टोन होगी और यहां के समृद्ध वन्य जीवन, चीता प्रोजेक्ट, लुप्तप्राय: पक्षियों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान में पर्यटन भी बढ़ेगा।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
#GandhiSagarCabinetMP
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना करता हूं।
@OfficeOfKNath
गांधीसागर से जुड़ेगा प्रगति का नया अध्याय...
मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
प्रदेश के विकास में अहम 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#GandhiSagarCabinetMP
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प के साथ संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर सादर नमन।
उनका त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
#बटुकेश्वर_दत्त#BatukeshwarDutt
नमस्तस्मै गणेशाय ब्रह्मविद्याप्रदायिने।
यस्यागस्त्यायते नाम विघ्नसागरशोषणे॥
जबलपुर के श्री सिद्ध गणेश मंदिर में विराजमान प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद हो, यही मंगलकामना करता हूं।