अपनी सशक्त अभिनय प्रतिभा और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली से लाखों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाने वाले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से माननीय सांसद श्री रवि किशन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा राष्ट्र और समाज की सेवा का आपका यह प्रेरणादायी सफर निरंतर नई उपलब्धियों से आलोकित होता रहे।
@ravikishann
आज मा. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री जयवीर सिंह जी से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनहित एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
@jaiveersingh099
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
नए बाईपास और फोर-लेन सड़कों के निर्माण के साथ-साथ हजारों करोड़ का यह निवेश, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ ही व्यापार और औद्योगिक विकास के नए मार्ग खोल रहा है।
#SmartConnectivity #InfraForGrowth
उत्तर प्रदेश में आ��ुनिक और विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी की दिशा में UP SCR का विकास आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
नमो भारत कॉरिडोर, आउटर रिंग रोड और रिंग रेल जैसी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी बल्कि उद्योग, निवेश और रोजगार को भी नई रफ्तार देंगी।
#ConnectedUP #FutureMobility
भारत सरकार में माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री एवं कर्मठ राजनेता श्री अजय टम्टा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपका जीवन स्वस्थ, सुखमय एवं यशस्वी हो ��था आप अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज और राष्ट्र को निरंतर प्रेरित करते रहें।
अदम्य साहस और राष्ट्��भक्ति की प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान, निर्भीक नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण ने देशवासियों के मन में देशभक्ति की नई चेतना का संचार किया था। उनका संघर्ष, त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
पूरनपुर (पीलीभीत) विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री बाबूराम पासवान जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई!
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के बलदेव (मथुरा) विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक एवं ओजस्वी राजनेता श्री पूरन प्रकाश जी को जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदा�� करें। आप अपने अनुभव और दूरदर्शी सोच से जनकल्याण एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को नई गति प्रदान करते रहें, यही मंगलकामना है।
मड़िहान (मीरजापुर) विधानसभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई!
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा जनसेव�� के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
आगरा कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ गिरिराज सि���ह धर्मेश जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा और सक्रियता अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
गुजरात के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी को जन्मदिन की अनेकानेक शुभकामनाएं एवं बधाई!
आपके कुशल एवं जनहितैषी नेतृत्व में गुजरात विकास, सुशासन और लोककल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अखंड ऊर्जा प्रदान करें ताकि आप इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र सेवा में योगदान देते रहें।
विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
युवा शक्ति को आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुख बनाने के संकल्प के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में कौशल विकास को अभूतपूर्व गति मिली है।
स्किल इंडिया मिशन, प्���धानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS) के माध्यम से देश में करोड़ों युवाओं को आधुनिक कौशल, प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस केवल जनसंख्या की संख्या पर विचार करने का नहीं बल्कि जन-जन के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, संसाधनों के संतुलित उपयोग और जीवन की गुणवत्ता के प्रति जागरूक होने का अवसर है।
एक शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक समाज ही सतत विकास और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव रखता है। जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों के प्रति भी सजग होता है, तभी समाज और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता आदरणीय श्री रामसकल गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपका जीवन स्वस्थ, सुखमय एवं यशस्वी हो तथा आप अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को निरंतर प्रेरित करते रहें।
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री बंडी संजय कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के पथ पर इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते ��हें। आपका जीवन सुख, समृद्धि और यश से परिपूर्ण रहे।
उत्तर प्रदेश के माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई!
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें ताकि आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करता रहे।
ज्ञान, शील और एकता के आदर्शों पर आधारित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ छात्र शक्ति को संगठित कर शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र मे�� परिषद का योगदान प्रेरणादायी है।
परम पावन 14वें बौद्ध गुरु दलाई लामा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपके द्वारा प्रतिपादित करुणा, अहिंसा, प्रेम और सह-अस्तित्व के आदर्श विश्व में शांति एवं मानव कल्याण के पथ को सदैव आलोकित करते रहें। आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है। बीते वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र म���दी जी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत के समग्र विकास को नई गति मिली है। सड़क, आवास, जल, बिजली, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वच्छता और आजीविका जैसे क्षेत्रों में हुए व्यापक कार्यों ने गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया ��ै।
विश्व ग्रामीण दिवस पर आइए, समृद्ध गांवों, सशक्त किसानों और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का प्रण लें।
पत्रकारिता, हिंदी साहित्य और राष्ट्रचेतना को अपनी लेखनी से नई दिशा देने वाले प्रखर पत्रकार, साहित्यकार एवं समाज सुधारक पंडित प्रताप नारायण मिश्र जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सत्य, राष्ट्रहित और समाज जागरण के प्रति उनका समर्पण तथा हिंदी भाषा के उत्थान में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणास्रोत रहेगा।