आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) से आए परिवारजनों से भेंट की।
इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। आप सभी का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही मुझे निरंतर जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 🙏
आज पंजाब के पटियाला से आए यूथ अग्रवाल सभा पातड़ां के सदस्यों से संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर आत्मीय भेंट की।
समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवा साथियों से संवाद कर सामाजिक सरोकारों और विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
विकसित गांव, सशक्त ग्रामीण और धाकड़ हरियाणा। 📚
गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। आज स्टेट फाइनेंस कमेटी की बैठक में 582 गांवों में ‘विलेज नॉलेज सेंटर’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इन केंद्रों को ‘ऑल-इन-वन’ सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
₹514.53 करोड़ की लागत से बनने वाले इन केंद्रों में विभिन्न विभागों की सेवाओं के साथ CSC रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, बैठक कक्ष और सरपंच कार्यालय जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
चबूतरे और छायादार पेड़ों के साथ ये केंद्र सरकारी सेवाओं के साथ-साथ गांव की चौपाल और संवाद का नया केंद्र भी बनेंगे। साथ ही, गलियों की रिपेयरिंग, फिरनी और स्ट्रीट लाइटिंग को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने Good Practices of Various Departments की presentation को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में जेलों में संचालित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों, पौधरोपण की जियो-टैगिंग और टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी 600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाएं उपलब्ध हैं।
“कम शिक्षित युवाओं का विस्तृत सर्वे कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे।” — श्री @NayabSainiBJP
#Haryana #NayabSaini
हरियाणा में दाखिल-खारिज (इंतकाल/म्यूटेशन) के मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए राजस्व अधिकारियों की समय-सीमा तय की गई है। अब पटवारियों को 5 दिन तथा कानूनगो व वृत्त राजस्व अधिकारियों को 3-3 दिन में मामलों का निपटारा करना होगा।
वित्त आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) डॉ. @sumitamisra की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ऑटो-म्यूटेशन की नियमित निगरानी के लिए समर्पित मॉनिटरिंग सेल गठित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेश में अब तक 5 लाख से अधिक म्यूटेशन मामलों का समाधान किया जा चुका है।
#Haryana #RevenueReforms
SDM Shri Hitender Kumar Reviews Dayalu-2 Cases, Directs Swift Disposal
A district-level committee meeting on the Deen Dayal Upadhyaya Antyodaya Parivar Suraksha Yojana (Dayalu-2) was held at the Mini Secretariat, Gurugram, under the chairmanship of SDM Shri Hitender Kumar.
✔️ 11 cases reviewed by the committee
✔️ 3 eligible cases approved for financial assistance
✔️ Officials directed to complete verification and investigation within the prescribed timeframe
✔️Special focus on clear medical reports in dog-bite and injury cases to avoid delays
Under Dayalu-2, eligible families affected by accidental death or serious injuries can receive financial assistance of ₹1 lakh to ₹5 lakh, depending on the age of the victim.
📍Financial assistance:
* Up to 12 years – ₹1 lakh
* 12–18 years – ₹2 lakh
* 18–25 years – ₹3 lakh
* 25–45 years – ₹5 lakh
* 45–60 years – ₹3 lakh
SDM Shri Hitender Kumar directed all concerned departments to work in close coordination and ensure priority-based, time-bound disposal of claims, so that eligible beneficiaries and their families receive government assistance without unnecessary delay.
#DistrictLevelCommitteeMeeting #Dayalu2 #FinancialAssistance #DistrictAdministrationGurugram #Haryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज विभिन्न विभागों की Good Practices को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जेलों में चल रहे Skill Development और Education Programmes की प्रगति की जानकारी ली गई।
प्रदेश की 5 जेलों में ITI के माध्यम से 8 ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 123 युवाओं ने ITI उत्तीर्ण की है। वहीं 20 जेलों में Short Term Vocational Courses के लिए 1,604 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
‘उल्लास’ योजना के तहत 3,321 युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए पंजीकृत किया गया है। IGNOU और NIOS के माध्यम से भी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हमारी सरकार का प्रयास है कि जेल से बाहर निकलने वाला हर व्यक्ति हुनर, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़े और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत करे।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज चंडीगढ़ में स्टेट फाइनेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के Phase-II विस्तार से जुड़े ₹404.95 करोड़ के प्रस्ताव पर चर्चा की।
इस विस्तार के तहत 505 नए बेड, ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट, ICU, ICCU, नेफ्रोलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं मनोरोग जैसी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही हेलिपैड सहित आवश्यक सहायक सुविधाओं का भी प्रावधान होगा।
Phase-II पूरा होने के बाद अस्पताल की क्षमता 600 से बढ़कर करीब 1100 बेड हो जाएगी, जिससे करनाल सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर और सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में राज्य वित्त समिति की बैठक में करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फेज-II विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
₹404.95 करोड़ के प्रस्तावित विस्तार से अस्पताल की क्षमता 600 से बढ़कर करीब 1100 बेड होगी और एमबीबीएस सीटों को 120 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव है। ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट, आईसीयू, आईसीसीयू, नेफ्रोलॉजी और न्यूरो सर्जरी जैसी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा।
#Haryana #HealthInfrastructure #Karnal
ये AI नहीं, बल्कि द्वारका एक्सप्रेसवे है।
दिल्ली से गुरुग्राम तक 29.1 किलोमीटर लंबा, 16 लेन का द्वारका एक्सप्रेसवे भारत का पहला शहरी एलिवेटेड हाईवे है। 🇮🇳
आईएमए के आह्वान के बावजूद हरियाणा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहीं। 31 अगस्त की रात से 1 सितंबर की रात तक निजी एवं सरकारी अस्पतालों ने 3,511 से अधिक दावे पेश किए, जो प्रतिदिन के औसत 3,441 दावों से भी अधिक हैं।
इस अवधि में किसी पात्र मरीज को इलाज से मना करने या स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने लाभार्थियों से भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करने और सूचीबद्ध अस्पतालों में योजना के तहत इलाज जारी रखने की अपील की है।
#Haryana #AyushmanBharat #PMJAY
🚦 District Road Safety Committee Meeting Held Under Chairmanship of ADC Shri Sonu Bhatt
Special focus on black spots, school zones, pedestrian safety and accident-prone areas
The monthly meeting of the District Road Safety Committee was held today at the Conference Hall, Mini Secretariat, Gurugram, under the chairmanship of Additional Deputy Commissioner Shri Sonu Bhatt.
✔️ Road Safety Works to Be Completed on Priority
ADC Shri Sonu Bhatt directed all concerned departments to work in coordination and ensure time-bound completion of pending road safety works. Permanent solutions at accident-prone locations and quick-impact safety measures were emphasised.
✔️ Unauthorised Road Cuts to Be Closed
Black spots including Sector-31, Fauji Da Dhaba and Panchgaon Chowk were reviewed. Measures including closure of unauthorised cuts, improved lighting, road signage, markings, speed-control measures and safe pedestrian crossings were discussed.
✔️ Foot Overbridge Proposed at La Lagune Chowk
Road safety arrangements at La Lagune Chowk, Golf Course Road, were reviewed. With 10 accidents reported between 2023 and 2025, the meeting discussed a proposal for a Foot Overbridge to facilitate safer pedestrian movement.
✔️ ‘Zero Fatality’ Measures Strengthened
Safety improvements were reviewed at Jharsa Chowk, Atlas Chowk, IFFCO Chowk, Sector-33, Khoh Manesar, Panchgaon Chowk, Shastri Nagar Sector-105 and Gopalpur Sector-10, among other locations. Low-cost, high-impact measures were prioritised.
🚌 838 school buses inspected up to July 22, with 62 challans issued for safety violations.
🚛 249 overloading challans issued from Aug 1–30, involving penalties of ₹1.47 crore.
🚫 13,703 drunk-driving challans issued up to Aug 30, 2026.
#MonthlyDistrictRoadSafetyCommitteeMeeting #RoadSafety #TrafficRules #SafeSchoolVehicles #PublicSafety #DistrictAdministration #Gurugram #Haryana
@OfficialGMDA
आज गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पिछले दिनों शहर में हुए जलभराव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और सिंचाई विभाग सहित अन्य अधिकारियों द्वारा की गई लापरवाही की जांच के निर्देश दिए और भविष्य में गुरुग्राम की जनता को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े ऐसी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
@narendramodi@BJP4India@NayabSainiBJP
The Mahila Samarth Sansthan Award by the Women & Child Development Department, Haryana, invites workplaces to showcase best practices that create safe, respectful, inclusive and supportive workplaces for women.
🏆 25 Awards | 5 Categories | ₹23.75 Lakh Total Budget
Award Categories:
🔹 Government – 5 Awards | ₹4.75 Lakh
🔹 Private/Industry – 5 Awards | ₹4.75 Lakh
🔹 MSMEs – 5 Awards | ₹4.75 Lakh
🔹 Education – 5 Awards | ₹4.75 Lakh
🔹 NGO/Service – 5 Awards | ₹4.75 Lakh
✨ Showcase Your Commitment
* Safe, respectful & gender-sensitive workplace
* Strong compliance with POSH Act, 2013
* Women’s employment & leadership
* Childcare & flexible work facilities
* Effective grievance redressal mechanisms
📍 Who Can Apply?
Government departments, PSUs, boards, corporations, autonomous bodies, private companies, industrial units, MSMEs, educational institutions, hospitals, service establishments and NGOs employing women.
🗓️ Last Date to Apply: 20 September 2026
Apply online only through the award portal. Guidelines, eligibility criteria, evaluation framework and terms are available at: https://t.co/Tbmw6AIPts
🚫 No post, courier or offline applications will be accepted.
#MahilaSamarthSansthan #WomenEmpowerment #SafeWorkplace #WCDHaryana #POSHAct #Gurugram #Haryana
“सरकार ने सफाई कर्मियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति देते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा के साथ वेतन वृद्धि व अन्य लाभ भी मिलेंगे।
सभी सफाई कर्मी भाई-बहनों से अपील है कि वे काम पर लौटें और प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को पुनः गति दें। सरकार आपके सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
— शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री @VipulGoelBJP
क्या आपको पता है, कौन आपका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है? 🤔
छोटा भीम और विदुर से जानिए - सलाम है हमारे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को, ये हैं लोकतंत्र के असली सिपाही! 🫡
आइए, यह वीडियो देखें और टैग करें - यह सबको जानना चाहिए!
#BLO#ECI#ChhotaBheem
❌ MYTH
It is now mandatory to link Voter ID and Aadhaar.
✅ FACT
The Election Laws (Amendment Act, 2021) has made submission of AADHAAR details as voluntary. No entry in the electoral roll shall be deleted on the ground of non-submission of AADHAAR.
Existing voters can voluntarily submit their AADHAAR details by filling form 6B.
#MythVsFact #ECI #vote #myth
“धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को उसकी धार्मिक एवं ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार व्यापक योजना पर कार्य कर रही है। ब्रह्म सरोवर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कई विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं, जबकि रेस्ट हाउस सहित अन्य कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
गीता द्वार का कार्य भी प्रगति पर है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi द्वारा उद्घाटित रेलवे एलिवेटेड ट्रैक से शहर को रेलवे फाटकों की समस्या से मुक्ति मिलने के साथ कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है।”
— मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP
#Haryana #Kurukshetra
एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 29 प्रतिशत बढ़कर ₹24,662 करोड़ पहुंचा, जबकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि 16 प्रतिशत रही।
अगस्त 2026 में भी एसजीएसटी से ₹4,982 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। देश के कुल जीएसटी करदाताओं में 4 प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी के बावजूद हरियाणा का कुल जीएसटी संग्रह में योगदान लगभग 7.7 प्रतिशत है।
#Haryana #SGST #GST