🚨 26 नवंबर को साहिबगंज में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु विभिन्न विभागों की तत्परता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपसी समन्वय का परीक्षण किया जाएगा।
सुरक्षित साहिबगंज, सतर्क साहिबगंज!
#CivilDefence#MockDrill@JharkhandCMO@prdjharkhand
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार साहिबगंज में जिला स्तरीय ELC क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शंभव शिवमणि, करण कुमार दास एवं सौरव कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए।
@ceojharkhand
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किया जा रहा है।
@ECISVEEP@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर नगर परिषद साहिबगंज द्वारा 14 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। रन फॉर क्लीनलिनेस, सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ से स्वच्छ गंगा का संदेश दिया गया।
#Jharkhand@JharkhandCMO@prdjharkhand@HemantSorenJMM
SIR-2026 के तहत राजमहल विधानसभा स्तरीय ELC चुनावी पाठशाला प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित। 19 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा। शिवम कुमार रहे प्रथम। टॉप-10 प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
@ceojharkhand@prdjharkhand@ECISVEEP
🗳️ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत बरहेट विधानसभा स्तरीय मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
@ceojharkhand@prdjharkhand
राज्य में किसी भी मतदान केंद्र क्षेत्र का कोई भी भारतीय नागरिक जिसका उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष हो गया है, परंतु अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, उनका नाम/विवरण एवं उनके विधानसभा क्षेत्र का नाम एवं मतदान केंद्र संख्या के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के व्हाट्सऐप नंबर 6200079297 पर अवश्य भेजें जिससे राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
@ECISVEEP
आज मां काली प्रतिमा विसर्जन के लिए चिन्हित घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया। बम काली विसर्जन जुलूस का जायजा लेते हुए पूजा-अर्चना की तथा जिलेवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
@JharkhandCMO
जिला प्रशासन, साहिबगंज द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को सदर अस्पताल, साहिबगंज में किया जाएगा।
⏰ समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
दीपावली के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा वृद्धाश्रम एवं चिल्ड्रेन होम में फल-मिठाइयों का वितरण किया गया। वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा कर अपनत्व एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर घर-घर मतदाता सत्यापन कार्य का जायजा लिया तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
@ECISVEEP@ceojharkhand@prdjharkhand
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मांडरो प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर घर-घर मतदाता सत्यापन कार्य की समीक्षा की। बीएलओ को त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
#SIR2026#VoterAwareness@ceojharkhand@ECISVEEP@prdjharkhand