आज चाईबासा में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार के काला कानून खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR) 2026 के विरोध में आयोजित एकदिवसीय महाधरना में झामुमो परिवार संग शामिल हुआ।
एक बात तो तय है "जब जमीन हमारा, खनिज हमारी फिर क्यूँ माने काला कानून हम केंद्र सरकार तुम्हारी"
यह तो नहीं होगा चाहे फिर दिल्ली तक उलगुलान होगा, हम आदिवासी है आदर से जोहार करते हैं और हक के लिए लड़ने को तैयार रहते हैं।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री एवं सिमडेगा की पूर्व विधायक श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
ईश्वर स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी की आत्मा को शांति प्रदान करें!
उनके श्राद्धकर्म कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री,साथी मंत्री एवं विधायकों संग शामिल हुआ।
आज समस्त गिरिडीह गमगीन है, सोनू भाई आपकी कमी राज्य, सरकार एवं संगठन को हमेशा खलेगी।
सोनू भाई अमर हैं अमर ही रहेंगे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'देवशिल्पी' की कृपा से सभी शिल्पकारों,अभियंता बंधुओं एवं कर्मठ श्रमिकों के जीवन में उन्नति व समृद्धि का वास हो।
कितनी वेदना युक्त खबर है, मैं फिर से सभी से अनुरोध करूंगा कि सड़क सुरक्षा नियमों का हर हाल पालन करें और सुरक्षित सफर करें।
ईश्वर शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की क्षमता दें।
.@GiridihDc घायलों की मदद करें।
@HemantSorenJMM
सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक परिवार पर भारी पड़ गई। निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार चार लोग बिना हेलमेट के घर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
@deepakbiruajmm@road_driving@jharroadsafety
https://t.co/ckOy8Lx2cm
सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं एवं जोहार!
भगवान श्री गणेश आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सफलता लाएं। आपके सभी विघ्न दूर हों और हर कार्य में सिद्धि मिले।
गणपति बप्पा मोरया!
#GaneshChaturthi
चाईबासा गुड़ा में आयोजित 'जनता कप फुटबॉल टूर्नामेंट' के भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला। खेल संस्कृति को मजबूत करने और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों एवं सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आज मंत्री सह मित्र श्री @YogendraGomia जी से मुलाकात हुई एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
साथ ही चर्चा हुई कि हमारा एक और साथी हमसे अलग और अमर हो गया,हमारे नेतृत्व @HemantSorenJMM जी में क्षमता तो अनंत है लेकिन अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उनकी संगठन शक्ति बने।
झारखण्ड आंदोलन के अग्रणी नेता, महान क्रांतिकारी आदरणीय दादा स्व दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन।
वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें!
झारखण्ड के वीर आंदोलनकारी अमर रहें!
जय झारखण्ड!
@JmmJharkhand
A Vision That Transformed, A Legacy That Will Endure.
Thank you, Sudivya Sir, for believing in Jharkhand’s possibilities, inspiring us to dream bigger, and shaping a vision that took the State to new horizons.
Your vision will remain our direction. Your legacy, our inspiration.
जमशेदपुर पूर्वी की माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार!
प्रभु से आपके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं एवं आप ऐसे ही जनसेवा करते रहें जो समाज के लिए प्रेरणा हो !
@purnimasahubjp
कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊँगा,
मैं तो दरिया हूँ समुंदर में उतर जाऊँगा...
आज शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ साथी को भी बहुत भारी मन से याद कर आँखें नम हो गई...
इतना ही कहूंगा "बस इतना याद रहे, एक साथी और भी था"
सुदिव्य सोनू भाई अमर रहें।
@HemantSorenJMM
गुवा शहीद स्थल पर पूजा कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की!!
झारखंड की माटी की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुवा गोलीकांड के शहीदों को शत-शत नमन।
झारखंड के इतिहास में दर्ज रहेंगी इनकी अमर गाथा....
सभी वीर शहीद अमर रहें!!
जय झारखंड!!
@HemantSorenJMM
गुवा गोलीकांड के शहीदों सहित झारखंड के सभी वीरों की शहादत को शत-शत नमन।
गुवा गोलीकांड के वीर शहीद अमर रहें!
झारखंड के वीर शहीद अमर रहें!
जय झारखंड!
सभा स्थल पर.....
@JmmJharkhand