झुंझुनूं से लोकसभा सांसद @Brijendra_ola जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
NSUI हरियाणा के अध्यक्ष छोटे भाई @AvinashYadav___ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
भगवान् से आपकी अच्छी सेहत, दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। ईश्वर आपको पूरी ऊर्जा के साथ नि:स्वार्थ भाव से छात्र हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने की शक्ति प्रदान करें, ऐसी मंगलकामना है।
राजस्थान विधानसभा के पूर��व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सांसद एवं किसान नेता स्व. श्री रामेश्वर डूडी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने सदैव किसानों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए प्रखर संघर्ष किया। जनहित में उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। @SushilaDudiMLA
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाई @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
भगवान् आपको अच्छी सेहत, प्रसन्न जीवन व लंबी आयु प्रदान करें, हम सभी ऐसी मंगलकामना करते हैं।
पृथला से विधायक श्री @RaghubiraMLA के बड़े भाई स्व. श्री राम शरण के निधन पर आज गांव जनौली स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से लोकसभा सांसद बहन @supriya_sule जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
AICC के राष्ट्रीय सचिव, बवानीखेड़ा से 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे, ऊर्जावान और संघर्षशील मेरे छोटे भाई @Narwal_inc को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं ��ुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
लोकसभा में साथी सांसद भाई @manickamtagore जी को @INCTamilNadu का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास ���ै कि आपके नेतृत्व में तमिलनाडु कांग्रेस नये जोश के साथ काम करेगी और जनता के बीच एक नयी पहचान मिलेगी।
कां���्रेस सेवादल के मुख्य संगठक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर पूर्व IYC अध्यक्ष श्री @srinivasiyc जी को हार्दिक बधाई।
आपका नेतृत्व निश्चित रूप से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। आपके सफल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
कल देर रात सेक्टर-5, पंचकूला में शांतिपूर्ण आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों के साथ जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
निष्पक्ष भर्ती और न्याय की मांग कर रहे युवाओं, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों के साथ बलपूर्वक व्यवहार, पुरुष अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग और धरना स्थल को हटाना इस बात का संकेत है कि सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुन रही है।
मैं इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। सरकार को सभी गिरफ्तार अभ्यर्थियों को तत्काल रिहा करना चाहिए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और उनकी न्यायसंगत मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा श���री
@SanjaySDutt जी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर ढेरों बधाई व शुभकामनाएं।
आपका हरियाणा में स्वागत है...
Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed the following party functionaries as AICC In-charges of the following states, with immediate effect.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप म��ं दो वर्ष पूर्ण करने पर हमारे नेत��� @RahulGandhi जी को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इन दो वर्षों में आपके नेतृत्व में मजबूत विपक्ष के रूप में आम देशवासियों के हक और हित की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक दृढ़ता से लड़ी गई, वह निश्चय ही सराहनीय है।
संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और सत्ता से बेखौफ सवाल पूछने की आपकी इस प्रतिबद्धता ने विपक्ष को नयी ऊर्जा और दिशा दी है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
ओपन सर्कल कबड्डी हरियाणा के देहात की पहचान, हमारी संस्कृति और गौरव का खेल है।
इस खेल के खिलाड़ी पूरे देश में हरियाणा का मान बढ़ा रहे हैं, लेकिन सरकार के पास आज भी इनके लिए कोई ठोस नीति नहीं है। इन्हें सिर्फ फोर्थ क्लास की नौकरियों के लायक समझा जाता है, जो उनके टैलेंट के साथ अन्याय है।
कांग्रेस की हुड्डा साहब की सरकार के समय इन खिलाड़ियों को उचित सम्मान और पद मिला था। आज जरूरत है कि सर्कल कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए भी एक स्पष्ट और सम्मानजनक खेल नीति बनाई जाए ताकि उनकी मेहनत का सही फल मिल सके।
हिसार से सांसद जयप्रकाश 'जेपी' जी की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का चिंताजनक समाचार मिला।
आप सबके सूचनार्थ - उनसे फोन पर बात हुई - ईश्वर की कृपा से व��� सुरक्षित हैं और उचाना अस्पताल में सारे चेकअप किए जा रहे है।जय प्रकाश जी और उनके ड्राइवर के उत्तम स्वास्थ की प्रार्थना करता हूँ।
पंचकूला के सेक्टर-5 में HPSC की नीतियों के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन किया।
बीजेपी की नायब सरकार में संवाद और समाधान दोनों गायब हैं। षड़यंत्र के तहत NFS (Not Found Suitable) और 35% जैसी शर्तें थोपकर हरियाणवी युवाओं को सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। BC सर्टिफिकेट के नाम पर योग्य अभ्यर्थियों को बाहर करना प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय है।
सरकार अहंकार छोड़े और युवाओं से बात करके न्याय दिलाए। हमारी मांग है कि HPSC को तुरंत भंग कर भर्तियों की उच्च स्तरीय जांच हो और HPSC की कमान किसी योग्य हरियाणवी को सौंपी जाए।
पंचकूला के सेक्टर-5 में HPSC के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी मांगों का समर्थन किया और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। कांग्रेस पार्टी सभी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ सड़क से सदन तक लड़ेगी।
हरियाणा में HPSC युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। क्लास A और B नौकरियों में स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को तरजीह दी जा रही है। BC, SC की वैकेंसीज नहीं भरी जाती, कहीं 35% क्राईटेरिया अड़ा देते हैं, तो कहीं सीटें खाली छोड़ दी जाति है। HPSC का रवैया ठीक नहीं है।
सरकार से मांग है कि तुरंत एक कमेटी बनाकर युवाओं की जायज मांगों का समाधान करे।
मुख्यमंत्री 'नायब', कानून का भय 'गायब'!
महम में पुलिस स्टेशन के ठीक सामने कांग्रेस विधायक भाई बलराम दाँगी जी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की वार���ात के बाद अब ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है और जान से मारने की धमकी दी गई है।
मुख्यमंत्री पंजाब प्रचार में मस्त है, और हरियाणा 'फिरौतीराज' से त्रस्त है।
हमारी मांग है कि भाई बलराम दांगी और उनके परिवार को तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा दी जाए एवं धमकी देने वाले गैंगस्टरों को जल्द से जल्द ठिकाने लगाया जाए।
पंचकूला के सेक्टर-5 में HPSC की नीतियों के विरोध में चल रहे आमरण अनशन के 8वें दिन पल्लवी जांगड़ा की आंखों ने सरकार की संवेदनहीनता की पूरी कहानी बयां कर दी। लेकिन ये आंसू सिर्फ़ एक छात्रा की पीड़ा नहीं हैं, बल्कि उन हजारों पिछड़े वर्ग के युवाओं की आवाज़ हैं जो पिछले छह महीनों से अ��ने अधिकारों ��र न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
कभी NFS (Not Found Suitable), कभी कम भर्तियां, तो कभी 35% जैसी शर्तों के जरिए आरक्षण के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से संवाद और समाधान दोनों गायब हैं।
सरकार को तत्काल आंदोलनरत लोगों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। सामाजिक न्याय कोई उपकार नहीं, संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है और उस अधिकार की रक्षा करना सरकार की जिम्���ेदारी है।