अब समय है कि हम public versus private को competition के रूप में न देखें, बल्कि public and private sector को एक दूसरे के supplement के रूप में देखें: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
हमारे young scientists, engineers, designers, test pilots और technicians को आज एक challenge देना चाहता हूँ, "To create technologies that do not exist today." आपको ऐसी capabilities develop करनी हैं,जो भारत को आने वाले दशक में global aerospace technology landscape में एक leading position प्रदान करें: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
हमें HAL को एक ऐसे organisation के रूप में देखना होगा, ��ो design, development, manufacturing, certification, lifecycle support और global marketing, इन सभी क्षेत्रों में world-class capability को demonstrate करे: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
HAL ने भारत केaerospace capability-building journey के अपने आपको एक important pillar के रूप में स्थापित किया है। HAL ने aircraft manufacturing, helicopter development, overhaul, repair, maintenance और aerospace engineering में valuable capabilities develop की हैं: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
आने वाले समय में निश्चित रूप से, दुनिया भर में इसकी demand होने वाली है। मुझे पूरा विश्वास है, कि यह अपने सारे purposes को fulfill करेगी। यह एक तरह से, भारत के पूरे aerospace ecosystem की, capability का recognition है: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
Hindustan Aeronautics Limited ने HTT-40 का indigenously निर्माण कर लिया गया है और इसकी series production का पहला aircraft आज IAF को handover भी किया गया है। इसमें modern avionics और safety features हैं, जो हमारी training की जरूरतों के अनुकूल हैं। और सबसे बड़ी बात, कि अब इस मामले में विदेशों पर हमारी निर्भरता भी खत्म होगी। और HTT-40 के मामले में एक अच्छी बात यह भी है, कि अपने features के दम पर, यह aircraft, export की possibilities भी रखता है: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
इस तरह से indigenously चीज़ें develop करना, भारत के लिए समय की जरूरत है। क्योंकि आज warfare का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। भविष्य में air operations, information-intensive और technology-driven होंगे। ऐसे environment में combat effectiveness को, well-trained personnel, advanced technology, integrated systems और rapid decision-making इत्यादि का combination ही ensure कर पाएगा: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
LCA को CEMILAC द्वारा Final Operational Clearance दिया गया है। यह हमारे certification process के लिए भी, एक बड़ा milestone है। आपमें से बहुत लोगों को पता भी होगा कि LCA programme भारत की aerospace journey के सबसे ambitious और challenging programmes में से एक रहा है: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
आज का दूसरा important milestone, LCA FOC Trainer की अंतिम batch को Indian Air Force को hand over किया जाना है। यदि Dhruv-NG हमारी indigenous civil aerospace capability का उदाहरण है, तो LCA FOC Trainer, भारत की indigenous military aerospace capability और fighter aircraft ecosystem की maturity का प्रतीक है: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
जब देश मेंaircraft design, avionics, propulsion, composite materials, flight control systems, manufacturing और certification जैसी capabilities विकसित होती हैं, तो उनकाbenefit पूरे aerospace sector को मिलता है। इसलिए हमें एक ऐसा integrated aerospace ecosystem बनाना है, जो हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो। और मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी सामूहिक शक्ति से, हम ऐसा करने में जरूर सफल होंगे: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
एक मजबूत aerospace industry का विकास, केवल defence requirements को fulfil करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमें ऐसा ecosystem विकसित करना है, जो civil और military aviation, दोनों sectors की requirements को effectively address कर सके: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
मैं इस मंच से Dhruv-NG की उपलब्धि के लिए, HAL और उसके पूरे team को बधाई देता हूँ। मुझे बताया गया, कि पहली बार off-shore operations के लिए, ONGC द्वारा एक indigenous helicopter इस्तेमाल किया जाएगा। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही, इसमें DGCA certification प्राप्त indigenous Shakti Engine का integration, भारत की indigenous aerospace capability को और मजबूत कर रहा है: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
जिस तरह से हम एक प्रक्रियागत तरीके से, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं, उसी तरह हमें aerospace sector में भी आगे बढ़ना होगा: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
हमने ऐसे कई कदम उठाए, जिससे एक ओर तो हमारे public sector के DPSUs को defence sector में आगे बढ़ने का मौका मिला, तो वहीं दूसरी ओर, हमने private industry को भी प्रोत्साहित किया ताकि उनको level playing field मिल सके। और इसी का परिणाम है कि आज हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
आज से लगभग एक दशक पहले की बात करूँ, तो defence sector में projects बड़ी धीमी गति से चलाए जा रहे थे। ज्यादातर चीजों में हम import पर निर्भर हुआ करते थे, चाहे वह technology के sense में हो, चाहे product के sense में हो । Weapons, platform, system, sub-system, इनमें हम import पर dependent थे। उसके बाद, हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, हमने आत्मनिर्भरता के मूल मंत्र के साथ काम करना शुरू किया: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
आज का यह दिन केवल एक formal handing-over ceremony भर नहीं है। यह भारत की indigenous aerospace capability, technological self-confidence और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी प्रगति का एक important milestone है: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
आज हम एक साथ तीन important achievements के साक्षी बन रहे हैं। पहला, indigenously designed and developed Dhruv-Next Generation Civil helicopter को DGCA द्वारा Type Certification प्रदान कर handover किया जा रहा है। दूसरा, LCA Final Operational Clearance यानी FOC Trainer के अंतिम batch को Indian Air Force को handover किया जा रहा है। और तीसरा यह, कि आज HTT-40 Basic Trainer series production का पहला Aircraft, Indian Airforce को, handover कर रहे है। मैं इस अवसर पर आप सभी को बधाई देता हूँ: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh speaking at the handing over ceremony of LCA Tejas FOC Twin Seater Trainers & HTT 40 Basic Trainer Aircraft to IAF and Dhruv NG helicopters to PHL.
Speaking at the Handing Over ceremony of LCA Tejas FOC Twin Seater Trainers & HTT 40 Basic Trainer Aircraft to IAF and Dhruv NG helicopters to PHL. https://t.co/EkQymg49VP