"सवाल यह है कि आज किसान आंदोलन कर रहे हैं। जहां भी मुझसे नौजवान टकराए उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में पेपर लीक हुआ है, नौजवान मांग कर रहे हैं जांच के साथ परीक्षा दोबारा हो। आप कैसे उम्मीद कर सकते हो नौजवानों के सपने पूरे होंगे?"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"50 लाख से ज़्यादा नौजवानों ने परीक्षा दी और उसमे से 1 लाख पूरे के पूरे आंसर दे आएंगे तो क्या ये सरकार उनको नौकरी देगी? तो ये बच्चो के साथ धोखा नहीं हुआ?"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
'पेपर लीक' के कारण युवाओं में पनप रहा असंतोष अब आक्रोश का रूप लेता जा रहा है!
इलाहाबाद में छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। जिस यूपी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हों और कभी भी असल सरगना पकड़े नहीं जाते, वहाँ के मुख्यमंत्री को सत्ता में बने रहने का क्या अधिकार है?
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा मामला: प्रश्न संख्या अलग लेकिन प्रश्न सभी मैच कर रहे हैं।
▪️ 18 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में हुए पेपर के दौरान पकड़े गए अभ्यर्थी सत्य अमन कुमार के पास से मिली थी हाथ से लिखी हुई नकल की पर्ची।
▪️ मोहनलालगंज मे तैनात इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने परीक्षा अधिनियम में दर्ज कराई थी FIR।
▪️ दर्ज कराई गई FIR की तहरीर में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने लिखा कि हस्तलिखित प्रश्न पत्र जो परीक्षार्थी के मोबाइल पर आया है, उसका मिलान मूल परीक्षार्थी की मूल प्रश्न पुस्तिका से किया गया तो प्रश्न संख्या अलग-अलग है लेकिन प्रश्न सभी मैच कर रहे हैं।
▪️ पकड़े गए अभ्यर्थी सत्य अमन कुमार ने पुलिस की पूछताछ में कबूला था कि उसके दोस्त नीरज ने व्हाट्सएप पर उसे पेपर परीक्षा से पहले ही भेज दिया था जिसकी पर्ची उसने तैयार की थी l
#Lucknow #UPPoliceBharti #UPPoliceExam
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के सभी सत्रों का पेपर लीक होने की ख़बर सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ फैल रही है, जिससे लाखों बेरोज़गार युवाओं में आक्रोश का माहौल है। पिछली अन्य परीक्षाओं की तरह इस बार भी रोज़गार देने के नाम पर पेपर लीक होने की जो आशंका थी वो सच होकर, समाचारों के रूप में सामने आ रही है।
भाजपा सरकार सरकार बेरोज़गारों के सब्र का इम्तिहान न ले। विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार युवा किसी तरह परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन भाजपा राज में उनके साथ हमेशा मज़ाक़-सा ही होता है।
लगता है भाजपाइयों ने परीक्षाओं को पैसा कमाने का कारोबार बनाकर रख दिया है तभी तो ऐसे राजनीतिक प्रश्रय प्राप्त लोगों के ख़िलाफ़ कोई निर्णयाक कार्रवाई नहीं होती है और हर परीक्षा में यही खेल खेला जाता है।
भाजपा ने युवक-युवतियों का विश्वास खो दिया है। इस लोकसभा चुनाव में युवा भाजपा को पदमुक्त कर देंगे।
युवा ये कहता आज का, नहीं चाहिए भाजपा।