This is the official handle of "Dhanbad Police". For any emergency, please call on toll free helpline no. "112" or our Control Room no. "+91 326 2311217".
दुर्गा पूजा के मद्देनजर रविवार की देर शाम केंदुआडीह, गया पुल, पम्पू तालाब, गोल बिल्डिंग एवं बलियापुर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, नालियों एवं लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश ।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक।
🔹 411 कांड दर्ज, 474 का निष्पादन।
🔹 दिसंबर तक लंबित कांड 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य।
🔹 दुर्गा पूजा में कड़ी सुरक्षा व विशेष ट्रैफिक व्यवस्था।
🔹 साइबर अपराध, चोरी व गृहभेदन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।
पुलिस सभागार में प्रशिक्षण के चौथे सत्र में पुलिस अधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं को मोबाइल डिजिटल साक्ष्यों की पहचान, संरक्षण, अधिग्रहण एवं वैज्ञानिक विश्लेषण की जानकारी दी गई।
Android/iOS, WhatsApp व सोशल मीडिया डेटा के फॉरेंसिक महत्व पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
सात जिलों की कानून-व्यवस्था की IG महोदय ने की समीक्षा।
नक्सल, संगठित व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।
दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण व सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
साइबर अपराध के विरुद्ध धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
🔹 निरसा के पिठाकियारी में छापेमारी
🔹 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार
🔹 ₹2.85 लाख नकद बरामद
🔹 19 मोबाइल फोन, iPhones सहित
🔹 ATM कार्ड, पासबुक, चेकबुक बरामद।
साइबर अपराध के विरुद्ध धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
डिजिटल साक्ष्य के सुरक्षित अधिग्रहण, फॉरेंसिक इमेजिंग एवं हैशिंग पर पुलिस पदाधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डिलीटेड डेटा, चेन ऑफ कस्टडी एवं डिजिटल साक्ष्य की अखंडता व प्रामाणिकता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।
एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने की साइबर कांडों की समीक्षा
लंबित 150 साइबर कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश। अगले 2 माह में लंबित मामलों की संख्या 50 से कम करने का लक्ष्य।
#DhanbadPolice#CyberCrime
🔬 विधि विज्ञान व डिजिटल फॉरेंसिक्स पर 4 सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू
एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने पुलिस सभागार में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। 8 चरणों में होने वाले प्रशिक्षण में डिजिटल साक्ष्य की पहचान, संरक्षण, संग्रहण व विश्लेषण तथा वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर दिया जा रहा है।
एसएसपी महोदय ने डीएसपी विधि व्यवस्था कार्यालय का किया निरीक्षण। लंबित कांडों एवं वारंटों की समीक्षा कर वर्ष 2023 तक के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। लंबित वारंटों के त्वरित निष्पादन पर जोर, अनुसंधान में गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
हत्याकाण्ड में 4 आरोपी गिरफ्तार
बलियापुर थाना कांड संख्या 155/2026 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत युवती की हत्या का खुलासा किया। 4 अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद। मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।
हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
भूली ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर आसिफ आलम (23) को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में झरिया निवासी अधिवक्ता जावेद की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। 3 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
जिलेभर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अड्डाबाजी/सार्वजनिक शराब सेवन के आरोप में 17 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 1345 वाहनों की जांच की गई।
ड्रंक एंड ड्राइव, चोरी, अवैध शराब व लॉटरी कारोबार के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधियों की तलाश तेज की गई।
एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर CSP संचालकों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब व साइबर डीएसपी श्री प्रदीप कुमार साव ने म्यूल अकाउंट, संदिग्ध लेन-देन और साइबर ठगी की रकम के दुरुपयोग पर सतर्क किया।
साइबर ठगी के पैसों के नेटवर्क पर धनबाद पुलिस की नजर
एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर साइबर सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस सभागार में 82 बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई। म्यूल अकाउंट, संदिग्ध लेनदेन,खातों के सत्यापन और साइबर ठगी की रकम के ट्रांसफर पर विशेष चर्चा हुई।