#SPBallia_डॉ0 ईरज राजा द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी एवं ददरी मेला में बने बैरक, मेश एवं बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वायड आदि का निरीक्षण किया गया, एवं संबंधित अधि0/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । #ballia
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व एवं ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 के दृष्टिगत @digazamgarh श्री सुनील कुमार द्वारा मेला क्षेत्र एवं स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधि0/कर्म0गण को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। #ballia#बलिया
#adgzonevaranasi द्वारा जोन कार्यालय में की गई #जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश-
.........................................................................................................
आम जनमानस की समस्याओं में निष्पक्ष न्याय कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 23.11.2026 को श्री नवीन अरोरा, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, द्वारा जनसुनवाई के दौरान जोन के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं पुलिस संबंधी समस्याओं को पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनकर प्रकरणों की निष्पक्ष जांच करते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किए गए हैं।
आज दिनांक 23 नवम्बर, 2026 को ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके आवास पर पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री अमिताभ यश एवं जीएसओ टू डीजीपी श्री के.एस. इमैन्युअल उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज हमारी गौरवशाली विरासत, अदम्य शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
#UPPolice #PoliceFlagDay
#DIG_AZH श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया एवं कार्यालय में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए, #PoliceFlagDay की महत्ता एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया।
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को #ANTFUP ऑपरेशनल यूनिट मेरठ एवं @Etahpolice द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा उड़ीसा से टाटा कैंटर गाड़ी में अवैध गांजा भरकर दिल्ली/नोएडा/एनसीआर में बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। गांजे को बताए गए स्थान पर पहुंचाने के एवज में अभियुक्तगण को ₹50,000/- एवं डीजल आदि का पूरा खर्च दिया जाना था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
आज वामा खेलोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस परिवार के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा।
पिछले एक वर्ष में वामा सारथी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय पहल करते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। वामा खेलोत्सव 2026 इस यात्रा की एक खूबसूरत उपलब्धि है, जिसने हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है।
मेरा विश्वास है कि आज इन खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरा स्नेह एवं हार्दिक बधाई। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और उनकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन तथा एक वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा के लिए विशेष बधाई!
#VaamaKhelotsav2026 #UPPolice
🚔 आजमगढ़ पुलिस का सघन वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान
🔹 SSPAzh डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त की गई।
🔹 संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट एवं गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹 पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। #AzamgarhPolice #UPPolice #DIGAzamgarh #AdgZoneVaranasi