➡️आज दिनांक 16-05-26 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, वन, उद्योग, सहकारिता, श्रम, स्वरोजगार, खाद्य एवं रसद, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जहां उन्हें विभागीय योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
➡️इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति एवं नामांकन संबंधी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजनाओं, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ब्रेल लिपि सहित दिव्यांगजन योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण एवं महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा किसानों को उन्नत खेती, बीज, उर्वरक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
➡️उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, जबकि सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को सहकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा पशुपालन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को श्रम कल्याण योजनाओं तथा पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।
➡️स्टॉल पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। कई पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु आवेदन भी लिए गए। उद्योग विभाग के स्टाल पर 04 आवेदन पत्र सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत पंजीकृत किया गया।
➡️स्टॉल के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित कृषकों को पौधा भी प्रदान किया गया। इस दौरान श्रम विभाग अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का श्रमिक पंजीयन कार्ड का प्रमाण पत्र भी जिलाधिकारी द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया गया। इस दौरान 1000 से अधिक लोगों द्वारा विभिन्न स्टॉल पर अवलोकन करते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@InfoDeptUP