विधानसभा में मनरेगा पर संकल्प (संक्षिप्त वक्तव्य):
वर्ष 2005 में लागू मनरेगा झारखंड के ग्रामीण गरीबों के लिए जीवन रेखा है। इसने रोजगार, गरीबी उन्मूलन, पलायन रोकने और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रस्तावित VB-GRAM अधिनियम, 2025 से रोजगार की कानूनी गारंटी कमजोर होने, राज्यों पर 60:40 वित्तीय बोझ बढ़ने, ग्राम सभाओं की शक्तियाँ घटने तथा डिजिटल जटिलताओं से श्रमिकों के वंचित होने की आशंका है।
अतः मैं संकल्प प्रस्तावित करता हूँ कि मनरेगा के मांग-आधारित, अधिकार-आधारित ढाँचे को यथावत रखा जाए, केंद्र सरकार पूर्ववत वित्तीय जिम्मेदारी निभाए तथा रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन की जाए, ताकि झारखंड के लाखों गरीब परिवारों के हित सुरक्षित रह सकें।
@RahulGandhi
राज्यसभा सांसद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मशहूर शायर भाई श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद।
अल्लाह आपको सेहत, लंबी उम्र, खुशियाँ और कामयाबी से नवाज़े।।
@ShayarImran
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है।
मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।
जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है।
साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है।
मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती।
आदरणीय श्री @RahulGandhi जी लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक, समयबद्ध परीक्षाएं, समान अवसर और सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर अपनी बात रख रहे हैं।
इसी सोच के तहत झारखंड सरकार ने सावित्रीबाई फुले स्कॉलरशिप, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जैसी पहलें शुरू की हैं, ताकि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले। छात्रों के आंदोलन से पहले ही सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई, सख्त कानून और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार की पहल के बाद देर रात छात्रों की ओर से सकारात्मक संदेश मिले हैं। उम्मीद है कि आज सार्थक वार्ता होगी।
भाजपा पहले झारखंड में लंबित सीबीआई जांचों को पूरा कराए, उसके बाद इस विषय पर बोले। जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए व्यवहार और पहले दोषियों को मिले संरक्षण के कारण इस मुद्दे पर नैतिकता की बात करने का उसे कोई अधिकार नहीं है।
राज्य सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, गिरफ्तारियां और इस्तीफे हुए हैं। सरकार दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस सख्त कानून का भाजपा ने झारखंड में विरोध किया था, आज वही पूरे देश के लिए मिसाल बना है।
झारखंड यह साबित करेगा कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा सकती हैं और मेधावी छात्रों को उनका न्यायसंगत अधिकार मिल सकता है।
भाजपा को इस मुद्दे पर नैतिकता का पाठ पढ़ाने का अधिकार नहीं है। जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए व्यवहार को पूरा देश देख चुका है।
झारखंड में भाजपा पेपर लीक मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है, जबकि सरकार निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
यह संगठित और हाई-लेवल अपराध है। जांच पूरी होने दीजिए, सभी तथ्य सामने आएंगे और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ हों और मेधावी छात्रों को न्याय मिले।
सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है और उम्मीद है कि छात्र भी सकारात्मक बातचीत का रास्ता अपनाएंगे।
@HemantSorenJMM
The @INCIndia in Jharkhand stands in support of the agitating student for justice in Ranchi.
Jharkhand IYC and NSUI leaders joined by @NSUI National President, @IYC National Secretary to express total solidarity with students protesting JPSC & JSSC irregularities.
@INCJharkhand_ leaders led by me met CM @HemantSorenJMM Ji with a memorandum. We thanked CM for his empathetic positive action for constituting a Ministerial Committee to consult with protesting students and recommend concrete solutions. Justice for our students remains our top priority! #JPSC #JSSC
सरकार छात्रों के साथ खड़ी है, राजनीति नहीं बल्कि समाधान पर विश्वास रखती है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
@HemantSorenJMM
अख़बार में आज | छात्र आंदोलन
छात्रों की चिंताओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पारदर्शी जांच और परीक्षा व्यवस्था को लीक-प्रूफ बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और हर समस्या का समाधान संवाद व न्याय के साथ किया जाएगा।
जनभागीदारी, सुशासन और सतत विकास के संकल्प के साथ झारखंड विकास की नई दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आइए, मिलकर समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर झारखंड का निर्माण करें।
रांची में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री केशव महतो कमलेश जी की उपस्थिति में सत्तारूढ़ विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर जनहित, विकास और सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।
@HemantSorenJMM@KRajuINC
मुख्यमंत्री जी ने इस मुद्दे पर अपनी सकारात्मक बात रखी है। सरकार ने एक कमेटी भी गठित की है और छात्रों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। वे अपनी बात रखें, सरकार उसे गंभीरता से सुनेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।
सरकार ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही जांच और कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। किसी भी परिस्थिति का सबसे बेहतर समाधान संवाद से ही निकलता है। मुख्यमंत्री जी ने भी छात्रों को आश्वस्त किया है, इसलिए अब जल्द से जल्द वार्ता होनी चाहिए।
@HemantSorenJMM
कल से प्रारंभ होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पूर्व आयोजित सत्तारूढ़ विधायक दल की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी एवं महागठबंधन के वरिष्ठ साथियों के साथ सहभागिता की।
जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास कार्यों और विधानसभा में सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। हमारा संकल्प है कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ झारखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
सरकार की गंभीरता इसी बात से स्पष्ट है कि छात्रों के आंदोलन से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। सीआईडी जांच कर रही है और सरकार चाहती है कि दोषियों को सख्त सजा मिले। साथ ही, लीक-प्रूफ परीक्षा प्रणाली और तय परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं कराने की दिशा में गंभीरता से काम हो रहा है।
छात्रों की चिंताएं पूरी तरह जायज़ हैं और सरकार उनके साथ खड़ी है। लेकिन जो लोग पहले जेपीएससी-1 और जेपीएससी-2 के समय विफल रहे, वे आज इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि छात्र ऐसे प्रयासों को समझते हैं और अपने मुद्दों पर पूरी जिम्मेदारी के साथ डटे रहेंगे।
@HemantSorenJMM
छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। पेपर लीक मामले में सीआईडी तेजी से जांच कर रही है। छापेमारी, गिरफ्तारियां और साक्ष्य जुटाने का काम लगातार जारी है, ताकि कोई भी दोषी बच न सके।
पहले भी सीबीआई कई मामलों में निर्णायक परिणाम नहीं दे सकी है। ऐसे में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अपनी एजेंसियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।
सरकार लीक-प्रूफ परीक्षा प्रणाली और तय परीक्षा कैलेंडर लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। झारखंड इस दिशा में देश के लिए एक मॉडल बनेगा।
छात्र लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। सरकार उनके अधिकारों की रक्षा करते हुए उनकी सभी जायज़ मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलेगा और छात्रों की चिंताओं का उचित निराकरण होगा।
@HemantSorenJMM@RahulGandhi@KRajuINC