अन्नदाताओं के हित में बड़ा निर्णय! 🌾
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन सत्र 2027-28 के लिए सभी निर्धारित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी गई है।
MSP में यह बढ़ोतरी देश के करोड़ों किसानों सहित हरियाणा के भी लाखों किसान परिवारों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करेगी। अन्नदाताओं के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार। 🙏
उपायुक्त एवं एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी की अध्यक्षता में एमडीए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास सहित एडीपी व एबीपी के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
आज Institute for Speech and Hearing Impairment, Nagina में बच्चों के लिए Swing Toy उपलब्ध कराया गया। खिलौना लगते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
बच्चों ने झूले का आनंद लेते हुए साइन लैंग्वेज में धन्यवाद कहा।
हरियाणा सरकार ने सिंचाई, सड़क, पेयजल और भंडारण के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹2,295.27 करोड़ की ग्रामीण परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें ₹2,180.50 करोड़ की ऋण सहायता नाबार्ड के RIDF के तहत प्रस्तावित है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
#Haryana #NABARD #RuralDevelopment
📚 आज IIM रोहतक से नूंह भ्रमण पर आए विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं परिचर्चा का अवसर मिला।
विद्यार्थियों के साथ नूंह के विकास, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, स्थानीय चुनौतियों एवं विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
#IIMRohtak#Nuh#StudentInteraction#YouthEngagement
उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में ‘आशीर्वाद का दीया’ मॉड्यूल के तहत जिलेभर में मंदिरों, विभिन्न स्थानों, विभागीय परियोजनाओं एवं लाभार्थियों के घरों पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। 🪔
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को भी स्मरण किया गया।
जैसा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में हुई मेवात विकास बोर्ड की बैठक में खेलों को महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया था। इसी क्रम में आज मेवात विकास अभिकरण (MDA) की ओर से जिले की 32 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को करीब ₹15 लाख की खेल सामग्री वितरित की गई।
युवाओं को खेलों से जोड़कर नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से मेवात विकास अभिकरण (MDA) द्वारा जिले की 32 ग्राम पंचायतों को लगभग 15 लाख रुपये की खेल सामग्री वितरित की गई।
🏏 क्रिकेट किट
🏐 वॉलीबॉल किट
⚽ फुटबॉल एवं अन्य खेल उपकरण
खेलेगा मेवात...बढ़ेगा मेवात!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण फैसले, जोखिम भत्ते, वर्दी भत्ते सहित अनेक सुविधाओं में बढ़ोतरी।
प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई 'लाडो लक्ष्मी योजना' का दायरा और विस्तृत कर दिया गया है।
#LadoLakshmiYojana#Haryana#NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने ‘Haryana UK CETA: Trade Bridge—Unlocking Global Opportunities for Haryana’ कार्यक्रम में शिरकत की।
“हरियाणा ने ‘गो ग्लोबल’ का दूरदर्शी विजन अपनाया है और इंडिया-यूके CETA इस दिशा में एक मील का पत्थर है। इस ऐतिहासिक समझौते से टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न, आभूषण और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख सेक्टर को यूके के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।
आगामी 1 नवंबर को हरियाणा अपनी स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है और इस ऐतिहासिक पड़ाव पर 5 से 7 अप्रैल 2027 तक हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का आयोजन किया जाएगा।
वर्ष 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश और 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करना लक्ष्य है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में लागू की गई 10 क्षेत्र विशिष्ट नीतियों के शुभारंभ के पहले दिन ही 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के 110 MOU हुए।”
मुख्यमंत्री ने विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से हरियाणा में व्यापार के विस्तार में सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी ग्रोथ पार्टनर्स को ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2026’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
#Haryana #DIPRHaryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
“भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाएँ दूर करें तथा सुख, समृद्धि और सफलता प्रदान करें। माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से प्रत्येक परिवार में प्रेम, सौहार्द और खुशहाली बनी रहे।
हिंदी भाषा हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारी राष्ट्रीय चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है।”
#Haryana #DIPRHaryana #GaneshChaturthi
हरियाणा एचआईवी नियंत्रण में देश के शीर्ष 6 प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल; राष्ट्रीय ‘95-95-95’ लक्ष्यों की दिशा में बड़ी सफलता
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. @sumitamisra ने बताया कि जनवरी 2026 में राज्य पहले '95' लक्ष्य में 85.2 प्रतिशत और दूसरे '95' लक्ष्य में 83.7 प्रतिशत पर था, जो अब बढ़कर क्रमशः 93.2 प्रतिशत और 90.9 प्रतिशत हो गया है। वहीं, 95.8 प्रतिशत 'वायरल सप्रेशन' (वायरल लोड में कमी) के साथ राज्य तीसरे लक्ष्य को पहले ही पार कर चुका है।
कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी, पंचकुला व यमुनानगर ने निदान, उपचार और वायरल सप्रेशन के प्रमुख लक्ष्यों में ‘सुरक्षित’ का पूर्ण लक्ष्य दर्जा हासिल किया।
राज्य में युवाओं व संवेदनशील समुदायों पर केंद्रित व्यापक जागरूकता अभियान के साथ 15 सितंबर से सभी जिलों में लोक मीडिया अभियान शुरू होगा।
#Haryana #DIPRHaryana
संगेल में जिले के पहले आधुनिक ‘पशु ऑपरेशन थियेटर’ का शुभारंभ उपायुक्त अखिल पिलानी ने किया।
लगभग 3.11 लाख पशुधन वाले नूंह जिले में यह सुविधा दुर्घटनाग्रस्त पशुओं, जटिल प्रसव एवं गंभीर बीमारियों के बेहतर उपचार में महत्वपूर्ण साबित होगी।
#Nuh#AnimalWelfare#Pashupalak
राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोटर वाहन कर में दो स्तर की छूट व्यवस्था लागू की है।
इसके तहत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाले नए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
वहीं, 30 लाख रुपये से अधिक एक्स-शोरूम कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है।
#Haryana #DIPRHaryana #ElectricVehicles #EVPolicy
हरियाणा सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डेटा सिम खरीदने को मंजूरी दी है।
"कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन टैबलेट के लिए आवश्यक डेटा सिम की खरीद की जाएगी, ताकि विद्यार्थी डिजिटल संसाधनों और ऑनलाइन शिक्षा का प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकें।"- श्री @NayabSainiBJP, मुख्यमंत्री
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
🗳️ SIR-2026: उपायुक्त अखिल पिलानी ने राजनीतिक दलों व बीएलए से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
📅 12, 13, 26 व 27 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर।
📌 दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
📞 हेल्पलाइन: 1950
#SIR2026#Nuh
हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा और परिवर्तनकारी सुशासन मुहैया करवाने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा।
एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को समन्वित, समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Haryana #DIPRHaryana #SevaSankalpAbhiyan