राजस्थान में इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है। राजस्थान सरकार केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण जारी कर मीना और मीणा एक ही मान इस विवाद को खत्म करने के लिये फिर से पत्र लिखेगी।
5/
कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा-2018 में चयन से वंचित अभ्यर्थियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए 603 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें सामान्य वर्ग के 345, अन्य पिछड़ा वर्ग के 223 तथा अनुसूचित जनजाति के 35 पद हैं। #Rajasthan
अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना।
वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।
गुजरात में तो इन्होंने हद ही कर दी जब राज्य सभा चुनाव 2017 में 14 विधायक खरीद लिये और हाल ही में हुये चुनाव में 7 विधायकों को खरीद कर तिकड़म से 2 सीटें जीत ली। लेकिन राजस्थान में इनको मुंह की खानी पड़ी। ये इनका असली चेहरा है।
समय रहते हुये अगर आमजन ने नहीं पहचाना तो इस देश में लोकतंत्र की हत्या हो जायेगी, 70 सालों में कई उतार-चढ़ाव आये लेकिन लोकतंत्र बचा रहा। अब ये लोग लोकतंत्र की जड़ें हिला रहे है। लगता है देश में लोकतंत्र को खत्म करके रहेंगे।
#Jaipur : राज्य सरकार ने बदला अपना ही फैसला
अब यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं नहीं होंगी, पहले फाइनल ईयर की परीक्षा का था फैसला, लेकिन अब UG व PG की कोई परीक्षा नहीं होगी, दो दिन पहले CM से मिला था प्रतिनिधिमंडल...
#RajasthanUniversity#Covid19#CoronaPandemic
सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों के अंकों के निर्धारण के सम्बन्ध में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आगामी कुछ दिनों में जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर समुचित निर्णय लिया जाएगा।
राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर इस वर्ष प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराने का निर्णय लिया है।
निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।