आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान एवं नदी पुनरोद्धार से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्देशित किया गया कि संशोधित वृक्षारोपण लक्ष्यों के अनुरूप सभी विभाग दो दिवस के भीतर गड्ढा खुदान एवं पौधों की मांग संबंधी सूचना उपलब्ध कराएं तथा 1 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता से व्यापक वृक्षारोपण सुनिश्चित करें। साथ ही रोपित पौधों की जियो-टैगिंग समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन हेतु अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, पैथोलॉजी एवं क्लीनिकों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों को स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी तथा औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण हेतु संयुक्त टीम गठित करने को कहा गया।
ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिला गंगा समिति की बैठक में नकटिया एवं अरिल नदियों के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प हेतु कार्ययोजना तैयार करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कराने तथा रामगंगा नदी स्थित चौबारी पुल पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
आज जिला चिकित्सालय पहुँचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा जनपदवासियों से भी रक्तदान के इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।
रक्तदान के उपरांत कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपके द्वारा दान की गई एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित, थैलेसीमिया मरीज, गंभीर रोगी अथवा प्रसूता के लिए जीवनदायी सिद्ध हो सकती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।”
साथ ही बताया कि रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। शरीर शीघ्र ही नए रक्त का निर्माण कर लेता है। नियमित रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की सहायता करता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है।
जनपदवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वेच्छा से रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाने में सहयोग करें तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई।
नीट परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचारु संचालन बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
नीट परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचारु संचालन बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। योग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं संतुलन का संचार करता है। उन्होंने सभी जनपदवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मा० सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, मा० विधायक कैंट श्री संजीव अग्रवाल, मा० विधायक बिथरी चैनपुर डॉ० राघवेंद्र शर्मा, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। योगाचार्यों के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
योग विशेषज्ञों ने योग एवं प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवनशैली से जुड़ी अनेक समस्याओं से भी बचाव करता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
#InternationalYogaDay2026 #YogaDay #YogaForOneEarthOneHealth #Bareilly #FitIndia #HealthyLifestyle #YogaForWellness
आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के निर्बाध प्रवेश, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, सीसीटीवी निगरानी तथा परीक्षा संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा समस्या की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
आज तहसील बहेड़ी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में प्रतिभाग कर जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कृषक सहायता अनुदान राशि के डेमो चेक वितरित किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के माध्यम से महिलाओं को फल की टोकरियों का वितरण कर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनहित से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।
आज नगर निगम द्वारा आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बनखण्डी नाथ मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं जनसुविधाओं के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। यह भी कहा गया कि स्वच्छ वातावरण न केवल जनस्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसहभागिता एवं प्रशासनिक समन्वय से स्वच्छता एवं जनकल्याण से जुड़े उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष बल दिया गया।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, प्रतिभागियों की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योग दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृतियों तथा लाभार्थियों को ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा० मुख्यमंत्री, मा० राज्यपाल, राजस्व परिषद एवं आयुक्त महोदय के जनता दर्शन से प्राप्त लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन संदर्भों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी तीन दिनों के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
साथ ही आईजीआरएस एवं जनता दर्शन से प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ रजिस्टर में भी अंकन किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
आज मा० मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया गया। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आई०डी०, आई०जी०आर०एस० सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आज विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसानों की समस्याओं एवं सुझावों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
मा० मुख्यमंत्री जी, उ०प्र० की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सहभागिता की गई। बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए।
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में जी.आई.सी. ऑडिटोरियम में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान मोहर्रम जुलूसों के मार्गों पर विद्युत तारों, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव, अस्थायी अवरोधों एवं अन्य व्यवस्थागत समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्य मोहर्रम से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं तथा जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर मार्ग, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।
बैठक में निर्देश दिए गए कि कोई नई परंपरा प्रारंभ न की जाए तथा ताजियों की कुल ऊंचाई (व्यक्ति/वाहन सहित) 12 फीट से अधिक न हो। प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस, प्रशासन एवं विद्युत विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा युवाओं को शांति एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों, खंभों, ट्रांसफार्मरों एवं झुकी हुई पेड़ों की शाखाओं का समयबद्ध निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी निगरानी रखने तथा सभी जुलूसों के निर्धारित मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समुचित एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, जिससे मोहर्रम पर्व पूर्ण श्रद्धा, गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया जा सके।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में श्री सौरभ बाबू, प्रमुख सचिव उ०प्र० द्वारा विकास एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने एवं कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में योग सप्ताह का शुभारम्भ मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, डॉ० अरुण कुमार जी द्वारा भगवान धन्वंतरि एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
योग सप्ताह के अंतर्गत 15 से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन सामूहिक योगाभ्यास, योगासन, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिताएं एवं योग सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जबकि 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में बृहद सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस अवसर पर मा० मंत्री जी, मा० सांसद जी एवं जिलाधिकारी ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास, जन-जागरूकता पदयात्रा तथा विभिन्न आयुर्वेदिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही। जनपद के समस्त आयुष चिकित्सालयों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में योग सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपदवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया।
प्रवक्ता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में परीक्षा व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।