21 सितंबर। उद्योग बंधु की बैठक में ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। अस्वीकृत आवेदकों से कंट्रोल रूम द्वारा दूरभाष पर संपर्क कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने तथा उद्यमियों की समस्याओं केप्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
21 सितंबर। निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने पर वाहन स्वामी एवं संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
19 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत दातागंज के ढिलवारी में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। 832 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
19 सितंबर।तहसील दातागंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
18सितंबर।सेवासंकल्प अभियान के अंतर्गत हाफिज़ सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज,जनपद बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि मा० केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बी.एल.वर्मा जी एवं जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
18 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड अम्बियापुर परिसर, जनपद बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा जी एवं जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
18 सितंबर । पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बदायूँ में विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, लक्ष्य निर्धारण एवं निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
17 सितंबर। मा०प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिव्यांगजनों एवं पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
17 सितंबर। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBa1
15 सितंबर।राजस्व न्यायालय में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण एवं सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न हुई। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के प्राथमिकता से निस्तारण तथा योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
जिला कारागार बदायूँ का त्रैमासिक निरीक्षण मा० जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ किया गया। बंदी बैरकों, किशोर बैरक, पाकशाला एवं चिकित्सालय का निरीक्षण कर बंदियों से उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गई।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे जनपद में पांच लाख से अधिक घरों व प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण, रक्तदान शिविर, टूलकिट वितरण एवं विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
मंडलायुक्त बरेली मंडल शंभू कुमार ने दातागंज के ग्राम भुण्डी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याएं जानी तथा रहपुरा व कदम नगला में बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1@rahat_up
9 सितंबर । मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित होगा।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
8 सितंबर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। हरसंभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन देते हुए घायलों के समुचित उपचार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@commissionerBa1
थाना उघैती एवं फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटनाओं के घटनास्थलों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
7 सितंबर। तहसील दातागंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम जटा का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
3 सितंबर। लंबित राजस्व वादों की समीक्षा कर 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। सभी तहसीलों में लंबित वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
3 सितंबर । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाना प्रस्तावित है।
@Census2027@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1
मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में शासन द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं सुविधाओं की जानकारी व घोषणाओं के सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन बदायूं में किया गया।श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
@UPGovt@CMOfficeUP@CommissionerBA1