समस्त जनपदवासियों को पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व हम सभी को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एक-दूसरे के सहयोग की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम सभी अपनी बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को और अधिक मजबूत करें। यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अपात्र आवेदनों को निरस्त करते समय आवेदकों को कारण स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही, उपजिलाधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत तीनों ऋण किश्तों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक क्यारा एवं बिथरी चैनपुर में द्वितीय किश्त के लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों में स्वीकृत ऋणों के लंबित भुगतान हेतु विशेष शिविर आयोजित कर सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में CM-SAMEKSHA से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्राप्त निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर निगम में एन-कैप (NCAP) की प्रगति एवं कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने आत्मीयता और स्नेह के साथ राखियाँ बाँधीं। यह अवसर आपसी भाईचारे, सहयोग और सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।
आज महिला समानता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आई०एम०ए० हॉल में देखा गया। कार्यक्रम के उपरांत जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
आज त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।
आज विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि एवं सांसद निधि से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।
आज चीनी मिल ओसवाल ओवरसीज लि० नवाबगंज एवं केसर इंटरप्राइजेज लि० बहेड़ी की कुर्क की गई संपत्तियों की नीलामी हेतु अद्यतन तैयारी हेतु समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स प्लान कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आपसी समन्वय एवं लक्षित लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर एक दम्पति द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने की घटना को सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं तत्परता से समय रहते विफल कर दिया गया। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दम्पति को सुरक्षित बचाया तथा किसी अप्रिय घटना को घटित होने से रोक लिया।
सुरक्षा कर्मियों की इस सराहनीय सजगता, कर्तव्यनिष्ठा एवं साहसिक कार्य के लिए कुल 08 सुरक्षा कर्मियों को ₹2,500 की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई।
आज विकास भवन सभागार में कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) कार्मिकों को मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया।
कार्यक्रम के उपरांत जनपद में नवचयनित कार्मिकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
आज भूमि क्रय दर निर्धारण समिति की बैठक आयोजित कर भूमि क्रय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी एवं उचित प्रक्रिया के तहत भूमि क्रय दरों का निर्धारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, पात्र लाभार्थियों के चयन एवं अन्य संबंधित बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज राजस्व विभाग की सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी, जिसमें A श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को अपनी रैंकिंग बनाए रखने एवं B,C श्रेणी प्राप्त विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकों की ढुलाई हेतु जिला स्तर पर दरों के निर्धारण के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए पारदर्शी एवं नियमानुसार दर निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज सावन के पावन चौथे सोमवार के अवसर पर अलखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर का भ्रमण कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया तथा जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग के अंतर्गत आत्मा (ATMA) गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्यों एवं कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की प्रगति, कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं कृषि गतिविधियों की प्रभावी क्रियान्विति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, कृषक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।