जनपद में गर्रा एवं खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत आज संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों एवं बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा की। जनपदवासियों से अपील है कि नदी के किनारे, घाटों एवं बहाव क्षेत्र में न जाएं।
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। प्राप्त सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गंभीर प्रकरणों में वर्चुअल माध्यम से जुड़े अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर के युवाओं — यह मौका हाथ से मत जाने दीजिए! VBYLD 2027 QUIZ यह सिर्फ एक Quiz नहीं है — यह राष्ट्रीय युवा नेतृत्व की यात्रा का पहला कदम है। पिछले VBYLD में देशभर के 50 लाख+ युवाओं ने भाग लिया।
अभी हो रही भारी बारिश को देखते हुए कल दिनांक 07.09.2026 को पूरे जनपद शाहजहांपुर में कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यालय छात्रों के लिए बंद रहेंगे.. विस्तृत आदेश अलग से बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया जा रहा है।
डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सीसीटीवी व बीयू, सीयू एवं वीवीपैट की FLC प्रक्रिया का जायजा लिया।
FLC कार्य से संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अ��ियान ऋण योजना के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने एवं निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कराने हेतु 05 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे 05: बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में निःशुल्क ऋण आवेदन कैंप आयोजित किया जा रहा है।
आज जीएफ कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग में UPSC, UPPCS, NEET एवं JEE की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य स्पष्ट रखें, समय का सदुपयोग करें और अनुशासन के साथ नियमित अध्ययन करें।
आज डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में चल रह�� एफएलसी (First Level Checking) कार्य का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में वॉइस रिकॉर्डिंग एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली तथा बीयू, सीयू एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया का जायजा लिया।
फैमिली आईडी बनाने की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की निर्देश दिए कि एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम से बनी फैमिली आईडी को मर्ज करने की कार्रवाई एक सप्ताह में पूर्ण की जाए। जिन पात्र परिवारों की फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें फैमिली आईडी बनाने पर विशेष जोर दिया जाए।
समीक्षा बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। राशन वितरण के दिनों में कोटेदारों की दुकानों पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड 10 सितंबर तक बनवाने के निर्देश दिए।
आज बैठक के दौरान जर्जर विद्यालय भवनों का मूल्यांकन, ध्वस्तीकरण एवं मलबा, विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों को शीघ्र शिफ्ट कराने तथा कायाकल्प योजना के अंतर्गत शेष कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
आज गर्रा नदी में बढ़��े जलस्तर के दृष्टिगत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संवेदनशील स्थलों, निर्माणाधीन पुल, डैम रोड एवं अजीजगंज तटबंध का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
आज गांधी भवन, शाहजहांपुर में मा0 ���ुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम, पोर्टल एवं वेबसाइट के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। आउटसोर्स कार्मिकों को समय से वेतन, EPF, ESIC, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, मातृत्व अवकाश सहित विभिन्न जानकारी दी गई।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) के संबंध में बैठक की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित कराया जाएगा।