उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद के जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी की सुपुत्री आयुष्मति अदिति के रिंग सेरेमनी में उपस्थित होकर शुभकामनाएँ दीं ।
श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी माननीय शिक्षक विधायक से अपने साथी पदाधिकारी श्री शिव शंकर पांडेय जी कोषाध्यक्ष,श्री राधे रमण त्रिपाठी जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री अक्षत पांडेय जी के साथ मिलकर चौथी बार एम एल सी निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।
११ वर्षों बाद बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई है जो कि स्वागत योग्य है लेकिन कुछ बीएसए इसमें भ्रष्टाचार करने की जुगत में हैं ।यह सिद्धार्थ नगर के बीएसए काउंसलिंग में कार्यरत ब्लॉक के १० विद्यालयों का विकल्प ले रहे हैं ।जब नियम विद्यमान है कि वरिष्ठता सूची से पहले दिव्यांग ,उसके बाद शिक्षिकाओं को बुलाया जायेगा ।उनके सम्मुख रिक्त विद्यालयों की सूची रखी होनी चाहिए जिसमें शिक्षक ऐच्छिक विद्यालय के सम्मुख हस्ताक्षर करके उस विद्यालय के विकल्प चुनेंगे तत्पश्चात वो सीट लॉक हो जाएगी,अगले क्रम के शिक्षक द्वारा अवशेष में से विकल्प चुना जाएगा,यही प्रक्रिया पूरी काउंसिलिंग में अपनाई जाएगी ।
लेकिन उपरोक्तानुसार न करके एक ही शिक्षक से १० विकल्प माँगना गलत है ।इसमें एक ही विद्यालय के एक से अधिक विकल्प लिए जाते हैं और शिक्षकों को दोषी ठहराया जाता है और भ्रष्टाचार करके विद्यालय आवंटित किये जाते हैं
लंबे समय से लंबित शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण में बरती जा रही उदासीनता से क्षुब्ध
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 18 नवंबर को धरना प्रदर्शन के संबंध में।
@DrDCSHARMAUPPSS@UPPSS1921
जनपद अलीगढ़ आगमन पर टीo एफo आईo के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ दिनेश चन्द्र शर्माजी का UPPSS अलीगढ़ टीम द्वारा जोरदार स्वागत किया गया
@DrDCSHARMAUPPSS@TFI4India@UPPSS1921
TFI जिंदाबाद जिंदाबाद 🌼🌼
डॉ 0 दिनेश चन्द्र शर्मा जिंदाबाद जिंदाबाद 🌼🌼आज लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न!!
कार्यक्रम की अध्यक्षता टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जी ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री नीरज सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शिक्षक हितों, संगठन की एकजुटता एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
TFI जिंदाबाद जिंदाबाद
डॉ 0 दिनेश चन्द्र शर्मा जिंदाबाद
शिक्षक एकता — संगठन की शक्ति।
जय शिक्षक, जय संगठन। 🇮🇳
Brajesh Pathak
Neeraj Singh
Dr Dinesh chndra shrma
शिक्षक हितों की आवाज़ अब और बुलंद...
टीईटी की अनिवार्यता से राहत, पुरानी पेंशन की बहाली और केंद्र के समान वेतन सहित शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर देशभर के शिक्षक एकजुट हुए।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में #टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र शर्मा जी द्वारा शिक्षकों की.....
प्रमुख मांगें...
🔹 RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से राहत
🔹 पुरानी पेंशन योजना की बहाली
🔹 केंद्र के समान वेतन एवं अन्य सेवा लाभ
🔹 शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए
🔹 परिषदीय शिक्षकों को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का अधिकार
🔹 दिव्यांग शिक्षकों की पदोन्नति एवं सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान
🔹 अवकाश एवं अन्य सेवा सुविधाओं में आवश्यक सुधार
🔹 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति सुनिश्चित हो
यह केवल मांगों की सूची नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है।
शिक्षक हितों के लिए एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ शिक्षक एकता जिंदाबाद!
✊ TFI जिंदाबाद!
✊ शिक्षक हितों की आवाज़ बुलंद रहे!
#TeachersFederationOfIndia #TFI #TeacherUnity #JusticeForTeachers #NoTetBeforeRteAct #OldPensionScheme #EqualPay #शिक्षक_एकता #शिक्षक_हित #टीईटी_से_राहत #पुरानी_पेंशन_बहाल_करो
@DrDCSHARMAUPPSS
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के किसी भी कार्यक्रम की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि कार्यक्रम स्थल चाहे दिल्ली का राम लीला मैदान हो,या लखनऊ का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क हो या हो लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर ,
जगह छोटी ही पड़ जाती है!
@DrDCSHARMAUPPSS जिन्दाबाद
आज लखनऊ में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होकर सबोधित किया।
शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। इस अवसर पर शिक्षा, शिक्षक हितों एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष टी एफ आई डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री राममूर्ति ठाकुर जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गौहर अहमद भट्ट जी, श्री विपिन कुमार शर्मा जी, श्री राहुल गढ़वान जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री शिवशंकर पाण्डेय जी, पश्चिम बंगाल प्रभारी श्री ध्रुवपद घोषाल जी, श्री सोरेन भट्टाचार्य जी, राष्ट्रीय सचिव श्री वेदप्रकाश मिश्रा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना सक्सेना जी, श्री राजकिशोर दुबे जी, श्री विनोद यादव जी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती कल्पना राजौरिया जी, राष्ट्रीय सचिव श्री अशुतोष त्रिपाठी जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मेघराज भाटी जी सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।