इस देश के नवनिर्माण में हम में से हर एक, 140 करोड़ के हिन्दुस्तान का एक-एक हिस्सा है। देश की सीमाओं के बाहर हमारी पहचान का सर्वाधिक सशक्त प्रतीक यह तिरंगा ही होता है, इसलिए इस तिरंगे के मान की रक्षा, केवल सैनिकों या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सब अपने-अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और परिश्रम के साथ निभाएं, ताकि विश्व-पटल पर हमारा यह अविचल राष्ट्रध्वज गर्वित होकर लहराता रहे।
होठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो…
#TirangaDiwas
इतिहास के कुछ पुरुष देह से विलग होकर भी राष्ट्र की चेतना में शाश्वत बने रहते हैं। बटुकेश्वर दत्त ऐसे ही यशस्वी तपोनिष्ठ क्रांतिवीर हैं, जिनके धैर्य, निर्भीकता और अडिग व्रत की संकल्प-शक्ति युगों तक हम भारतीयों को प्रेरणा देती रहेगी।उनकी पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से सादर नमन🇮🇳🙏
हमारी स्वाधीनता का इतिहास मात्र कुछ तिथियों का वृत्तांत नहीं, अपितु उन महावीरों की अमर गाथा है जिन्होंने इस मातृभूमि के लिए अपने बलिदान को राष्ट्रधर्म माना। बागी बलिया के वीर मंगल पांडेय ने पराधीनता के विरुद्ध जो प्रथम रणघोष किया, वही आगे चलकर स्वतंत्रता के महायज्ञ की प्रज्वलित अग्नि बना। अदम्य पराक्रमी और सनातनी स्वाभिमान के अमर प्रतीक वीर मंगल पांडेय की जयंती पर शत-शत नमन।🇮🇳🙏
"पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः।
पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्व देवताः।।"
दैहिक-यात्रा के प्रथम क्षण से लेकर जीवन-पथ के प्रत्येक सोपान तक संबल, अनुशासन और पुरुषार्थ की जो मौन चैतन्यता साथ चलती है, उसका नाम पिता है। मेरे लोक-व्यवहार में शामिल संस्कार, साहस और उत्तरदायित्व के प्रथम आचार्य, पूज्य पिताजी को जन्मदिवस पर असंख्य प्रणाम! ❤️
At 68, Sunny Deol stunned in a clean-shaven look at the Ramayana trailer event, walking like a lion. Director Nitesh Tiwari said no one in India could play Lord Hanuman better. Pure mass aura! 🔥🚩
#sunnydeol#Ramayana#LordHanuman
#WATCH | Ahmedabad | Gujarat ATS have arrested five more accused associated with the terror organisation Jaish-e-Mohammed from various districts of the state.
The arrested accused are: Bilal Abid Shera, Mohammed Aiyub Kadiwal aka Mohammed Khadiyasan, Mohammed Shafi Mukhi aka Shafi Chapi, Mohammed Hasan Karadiya aka Hasan Haidarpuri and Mohammed Aiyub Sunasara aka Mohammed Khali
आज प्रभु श्रीजगन्नाथ जी, अग्रज श्रीबलभद्र जी और बहन सुभद्रा जी के स्नेह-सौरभ से सुवासित एवं लोकमंगल की भावना से अनुप्राणित विश्वविख्यात रथयात्रा का मंगलारंभ हो रहा है। यह महापर्व भारतीय सनातन संस्कृति की उदात्त चेतना, पारिवारिक सौहार्द, समरसता और लोकआस्था का दिव्य उत्सव है, जो सहस्रों सहस्त्र हृदयों को एक सूत्र में आबद्ध करता है।
आप सभी को मंगलमय, कल्याणकारी एवं हर्षोल्लासपूर्ण रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय जगन्नाथ! ❤️🙏
आज दिन में थोड़ी उमस ज़्यादा थी तो नाश्ते के बाद @KVKutir के अपने कक्ष “वानप्रस्थ” से, मैं शाम तक निकला ही नहीं। तो हमारे घर की चंचल उत्कंठिता मयूरी खिड़की पर चोंच मारकर उलाहना देने स्वयं ही आ पहुँची 🦚😀😍❤️ प्रेम की भाषा 😍
ये वो कटु सत्य है जिसे हमे बताने वाला कोई मिला ही नहीं !!
आपने आज खुल कर इस सच को उजागर किया है !
बॉलीवुड शुरू से ही अपने आप को धर्मनिरपेक्ष साबित करने के लिए हिंदू विरोधी और सनातन धर्म पर हमेशा प्रश्नचिह्न खड़ा करता रहा है !!
@drkumarvishwas@kvkutir