बक्सर की पावन धरती पर मधुर गीत के साथ जीविका दीदियों ने किया माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का भव्य स्वागत!
नारी शक्ति की यह उमंग और आत्मनिर्भरता की यह तस्वीर बयां करती है कि कैसे हमारी दीदियाँ आज बिहार के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
#Jeevikadidi
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में विष्णुपद कॉरिडोर का विकास, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना और एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, युवाओं को रोजगार के अवसर और क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेंगी।
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।
#MannKiBaat#CMSamrat#samratchoudhary
मुजफ्फरपुर की रश्मि जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और डिजाइनर मोमबत्तियाँ बनाने का काम शुरू किया। इन्होंने अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री भी शुरू की। जिससे उनके कारोबार का विस्तार हुआ और आमदनी बढ़ी।
अवसर मिला, हुनर निखरा और कारोबार आगे बढ़ा।
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Jeevika
आपकी सुरक्षा, सरकार की प्राथमिकता।
आपात स्थिति में डायल 112 के माध्यम से तुरंत सहायता प्राप्त करें। यह सेवा नागरिकों को हर परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#Dial112#samratchoudhary#CMSamrat
पितृपक्ष मेला- गया जी में आंध्र प्रदेश से पिंडदान के लिए आए श्री गौतम ने यहाँ की व्यवस्था, स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिस एवं प्रशासन के मदद की सराहना की। उन्होंने बेहतर व्यवस्था के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त किया।
#PitraPakshaMela2026#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके लिए अवसरों का विस्तार करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
इस दिशा में बिहार की जीविका दीदियां आज ग्रामीण बदलाव की नई पहचान बन रही हैं। कभी घर की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली महिलाएं आत्मविश्वास, आर्थिक आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के साथ अपने परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
@samrat4bjp
#samratchoudhary
#CMSamrat
#JeevikaDidi
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न विषयों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी भी शामिल हुए।
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज, नकली मुद्रा, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने एस०एस०बी०, बिहार पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने, सीमावर्ती जिलों में नियमित मासिक समन्वय बैठक आयोजित करने तथा संदिग्ध एवं फर्जी म्यूल बैंक खातों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#samratChoudhary
#CMsamrat
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 2.5 करोड़ रूपये तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने 02 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' कक्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को सौंपा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय में गृह विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 58 राजमार्ग गश्ती वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों के लोकार्पण का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को कम करना है। यह पहल भारत सरकार के Vision-2030 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को 50 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#samratchodhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में 10590.5328 करोड़ रूपये की लागत से कुल 13033 किलोमीटर राज्य उच्च पथों एवं वृहद जिला पथों का 66 पैकेजों में दीर्घकालीन निष्पादन और उपलब्धि आधारित पथ आस्तियां अनुरक्षण संविदा प्रणाली (ओ०पी०आर०एम०सी०) के तृतीय चरण में वर्ष 2026 से 2033 तक (7 वर्षों) संधारण कार्य का शुभारंभ किया।
प्रत्येक किलोमीटर सड़क की स्थिति की नियमित निगरानी तथा मासिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के बेहतर रखरखाव से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा।
उन्होंने ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलों एवं सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#samratchodhary
#CMsamrat
@samrat4bjp माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओ०पी०आर०एम०सी० फेज-3 में आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़कों की निगरानी और अनुरक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा । बेहतर सड़क निर्माण के साथ-साथ उसके रखरखाव को प्राथमिकता दी जाएगी।
#samratChoudhary#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, बाटागंज, दानापुर में ‘निपुण पथ—पढ़ना, लिखना एवं गणना’ की थीम पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM)-2026 में शामिल हुए।
#samratchodhary#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित विद्यालय आने, होमवर्क करने और मन लगाकर पढ़ाई में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष ध्यान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर है।
इस अवसर माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ राज्यव्यापी प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन भी किया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
पहले जहां चुनौतियां थीं, वहीं आज ड्रोन संचालन ने मेरे जीवन में बदलाव की नई कहानी लिखी है। आर्थिक मजबूती के साथ मैं अपने परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभा रही हूं। इस बदलाव के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का बहुत-बहुत आभार।
#SamratChoudhary#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा गृह विभाग द्वारा बिहार पुलिस के 58 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को झंडा दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया गया।
ये वाहन बिहार के विभिन्न जिलों में तैनात किए जाएंगे, जिससे हाईवे पेट्रोलिंग को मजबूत करने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
#SamratChoudhary
#CMSamrat
PTM में मुख्यमंत्री जी का सीधा संवाद!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने दानापुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी-2026 में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से सीधे क्लास रूम में बैठकर उनसे संवाद किया।
विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने, नियमित विद्यालय आने और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखने का मुख्यमंत्री जी ने आह्वान किया।
#PTM
#CMSamrat
#samratchoudhary
बच्चों के सपनों को मिला मुख्यमंत्री जी का साथ। राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, दानापुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके साथ कैनवास पर रंग भरे।
#PTM#samratchoudhary#CMSamrat
विकसित भारत- 2047 का सपनों के भारत को चित्रकारी के माध्यम से दर्शाती छात्रा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने छात्रा की बात सुनकर उसका मनोबल बढ़ाया।
#samratchoudhary#CMSamrat
बाढ़ को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, राहत एवं बचाव कार्य फर्स्ट
राज्य में भारी बारिश को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर सभी जिला प्रशासन को सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिए गए ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
#BiharFlood
#samratchoudhary
#CMSamrat