President @INCRajasthan । Ex-Minister for School Education(I.C.),Tourism & Devsthan, GOR। Member of 13, 14, 15 & 16 Legislative Assembly, Laxmangarh, Sikar, Raj
राष्ट्रपति महोदया,
19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद भी CBI की धीमी जांच के चलते यह सवाल बना हुआ है कि वो VIP कौन था।
अंकिता के परिवार समेत कई लोग मानते हैं कि दुष्यंत गौतम इस मामले से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति से मैं स्तब्ध हूं। राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती।
दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है।
मैं आपसे अपील करता हूं कि सरकार को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न देने की सलाह दें।
अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए।
नगर निकाय चुनाव में बेईमानी और सरकारी तंत्र से जनादेश लूटने एवं लोकतंत्र को कुचलने वाली भाजपा ने अब पंचायती राज चुनाव में भी वही हथकंडे अपनाना शुरू कर दिए हैं।
भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने और झूठे मुकदमों में उठाने की सियासत पर उतर आई है। हार की आहट से बौखलाई भाजपा सरकारी मशीनरी को विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाने में लग गई है। अजमेर जिला परिषद के वार्ड 12 से कांग्रेस के प्रत्याशी हंसराज गुर्जर जी को केकड़ी पुलिस द्वारा सादा वर्दी में आकर अकारण हिरासत में लेना भाजपा की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है।
भाजपा को समझ लेना चाहिए कि निकाय चुनाव में बेईमानी जो खेल खेला गया, उसे पंचायती राज चुनाव में दोहराने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। भाजपा, सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र की मर्यादाएं लांघना बंद करे। सरकार तत्काल हंसराज गुर्जर जी को रिहा करे। @RajCMO@PoliceRajasthan@Rajeev_ips
सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया।
उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए।
कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे।
जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया।
इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो।
पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी।
कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
#JusticeForAnkitaBhandari
सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया।
उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए।
कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे।
जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया।
इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो।
पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी।
कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
#JusticeForAnkitaBhandari
मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा!
न्याय की गुहार माँगने वाले अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत, और भाजपाई ‘VIP’ को Governor-ship!
सत्ता का यह दमन सरकार की ताक़त नहीं, बल्कि सवालों से भागने का प्रमाण है।
एक बेटी को खो चुके माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।
अंकिता बेटी को न्याय दिलवाने के लिए काँग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी।
पाली विधायक श्री भीमराज भाटी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं खुशहाल जीवन की कामना है।
@bhimrajbhatiinc
आधुनिक भारत की नींव रखने वाले भूतपूर्व राष्ट्रपति ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
आपकी उपलब्धियाँ और कार्य देशहित के प्रति अद्वितीय समर्पण का प्रतीक हैं। राष्ट्र सेवा में समर्पित आपका जीवन हमें सदैव उन्नति और आत्मनिर्भरता की राह दिखातें रहेंगे।
पाली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@SangeetaBeniwa3
चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला।
जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाज़ा जाता है - उस महिला-विरोधी BJP से कोई उम्मीद की भी नहीं जा सकती।
आज, अंकिता के माता-पिता अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार ले कर, अपने घर से मीलों दूर, India Gate पर बैठे हैं।
मैं और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़े हैं - उनके दुख में भी और इंसाफ की इस लड़ाई में भी।
#JusticeForAnkitaBhandari
बारां की धरती ने हमेशा मेरी बात का मान रखा है। उपचुनाव में भाया जी को जीत दिलाकर बारां की जनता ने मेरे विश्वास को और मजबूत किया।
एक बार फिर मेरा विनम्र आग्रह है कि पंचायती राज चुनाव में जिला प्रमुख से लेकर प्रधान और सरपंच तक कांग्रेस का परचम लहराएं।
कांग्रेस का हर कार्यकर्ता ये ठान लें कि हमें कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी एवं नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के हाथ मजबूत करने हैं। गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी कांग्रेस की जीत का बिगुल बजाना है और पंचायती राज चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ करना है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी ने अंकिता भंडारी के परिवार से इंडिया गेट पर मुलाकात की।
साल 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में BJP के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे थे।
आरोप था कि अंकिता पर दुष्यंत गौतम को सर्विस देने का दबाव बनाया गया था। जब अंकिता ने मना किया तो उसकी हत्या कर दी गई।
जिस दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे, नरेंद्र मोदी ने उसे इनाम देते हुए सिक्किम का राज्यपाल बना दिया है।
देश की बच्चियां और महिलाएं देख रही हैं कि कैसे नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार दुष्यंत गौतम को बचा रही है।
अंकिता भंडारी को न्याय देने के बजाए पूरी BJP सरकार पीड़ित परिवार की आवाज दबाने पर तुली है।
भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। इनके 3 साल के कार्यकाल में न युवाओं को नौकरी है, ना किसानों को खाद-बिजली-पानी है, ना बच्चों के लिए बेहतर पढ़ाई और ना ही आमजन को कोई राहत दी गई है। सिर्फ खोखली घोषणाएं और झूठे वादे ही इस सरकार की उपलब्धि हैं।
जिस पंचायतीराज व्यवस्था से ग्रामीण विकास का रास्ता निकलता है, उसी व्यवस्था को भाजपा सरकार ने पूरी तरह से ठप कर दिया।
पंचायती राज चुनाव में योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट मिले, उनके साथ न्याय हो, ये हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष @kharge जी और नेता विपक्ष @RahulGandhi जी देश में तानाशाही, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और वोट चोरी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। ये संघर्ष केवल उनका नहीं बल्कि कांग्रेस के हर नेता, कार्यकर्ता का है।
देश के संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इस संघर्ष में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
निकाय चुनाव में बारां और झालावाड़ में कांग्रेस को भाजपा से 5% ज्यादा समर्थन मिला। क्योंकि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है।
लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने इसे प्रचंड बहुमत बताया, जबकि असल में ये प्रचंड बहुमत नहीं, भजनलाल सरकार की प्रचंड पराजय थी।
भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की नाकामी और झूठें दावों की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। ये कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास और भाजपा सरकार के प्रति जनता के टूटते भरोसे का जनादेश है।
बारां की जनता ने उपचुनाव में बेईमान बीजेपी को जो सबक सिखाया, वही जनाक्रोश अब पंचायत चुनाव में भी नज़र आ रहा है।
क्योंकि भाजपा सरकार ने कांग्रेस राज की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ताले लगा दिए, गांवों में विकास ठप कर दिया, सड़कें टूटी पड़ी हैं, पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, और किसान बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे हैं।
पंचायती राज चुनाव टालकर भाजपा सरकार ने गांवों की आवाज़ को दबाया, और जनता को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया। भाजपा 3 साल में 1 रुपए का काम नहीं कराया, तो किस उपलब्धि के नाम पर वोट मांग रही है? जनता के सवालों से बचना आसान नहीं है, पूरे प्रदेश में जनता हिसाब मांग रही है।
आज बारां में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता के मुद्दों पर कांग्रेस के संघर्ष का संकल्प मजबूत है।
पंचायत चुनाव में बेईमान बीजेपी का पूरा हिसाब होगा!
जनता के नकारे जाने के बावजूद जनादेश की चोरी करके निकायों में सत्ता कब्जाने वाली भाजपा को पंचायत चुनाव में गांव-ढाणी के लोग करारा सबक सिखाएंगे।
भाजपा सरकार ने 3 साल में प्रदेश को सिर्फ बर्बादी, भ्रष्टाचार एवं जंगलराज दिया है। गांवों का विकास ठप्प पड़ा है, बार-बार पंचायत चुनाव टालकर, एवं प्रशासक लगाकर भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ जनता का पैसा लूटा है। अब वक्त आ गया है कि इस नाकारा सरकार को सबक सिखाने का, ताकि ये लोग जनता से डरें, और वोट के चोट के बाद जनता के काम करें।
आज झालावाड़ के भवानीमंडी में जनसभा को संबोधित किया एवं क्षेत्रवासियों से कांग्रेस प्रत्याशियों के विजयी बनाने की अपील की।
वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा। चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई भी हवलदार।
मैं चाहता हूँ कि हर वो छात्र और युवा, जिसने पुलिस की हिंसा या ग़ैरक़ानूनी हिरासत झेली है, उसका पूरा रिकॉर्ड रखे - वीडियो या फोटो - ये ज़रूरी होंगे।
शांतिपूर्ण विरोध आपका अधिकार है। हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे।
ये कांग्रेस की शेरनी है, किसी से डरेगी नहीं।
कल दिल्ली में NSUI के साथी 'वोट चोरी' के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने @Ritubarala जी को डिटेन कर लिया।
इसके बाद बस में चंचल यादव नाम की महिला कॉन्स्टेबल ने रितु को बुरी तरह मारा। फिर थाने ले जाकर पैरों पर डंडों से मारा गया।
दिल्ली पुलिस ये याद रखे - हम यह बर्बरता भूलेंगे नहीं। रितु का कहना है - आपको जितना मारना है मार लो, हम डरेंगे नहीं, अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे।