बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
घोषणा-1: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यालय तक पहुँचाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि प्रत्येक विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जा सके और छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो।
घोषणा-2: परीक्षा सुधार
बिहार में परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है। समिति बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा-आधारित मूल्यांकन में तकनीक एवं AI के उपयोग के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, समझ एवं विश्लेषण क्षमता के बेहतर आकलन के लिए सुझाव देगी।
घोषणा-3: विशेष सहयोग शिविर
शिक्षा सुधार के लिए विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं छात्रों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एवं समस्याएँ सुनी जाएंगी।
घोषणा-4: छात्र कल्याण
छात्रों के कल्याण से जुड़े कार्यों के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों में निदेशालय का गठन किया जाएगा।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर परीक्षा व्यवस्था एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है।
स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।
महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन।
#LokmanyaTilak
सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में आज सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल की अध्यक्षता में विभागीय प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्ययोजना, सहयोग शिविर, ISO प्रमाणीकरण एवं ई-सेवाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
@samrat4bjp@gadbihar
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः, गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः ॥
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ
#gurupurnima
विश्व को भारतीय संस्कृति की विराटता से परिचित कराने वाले प्रकाण्ड विद्वान व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#vivekananda
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के माध्यम से चयनित युवा पेशेवर आगामी दो वर्षों तक शासन एवं प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए बिहार के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#CMFellowship#ViksitBihar2047#GoodGovernance#Bihar#BPSMS
विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह ने फेलोज़ को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए डेटा-आधारित नीति निर्माण, अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं मिशन निदेशक, डॉ. बी. राजेन्दर ने कहा कि मुख्यमंत्री फेलोशिप केवल एक अवसर नहीं, बल्कि बिहार के सुशासन एवं विकास यात्रा में सहभागी बनने का मंच है।
#YouthForGovernance
विकसित बिहार 2047 के सपने को साकार करने में युवा प्रतिभाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका।
आज पटना के अधिवेशन भवन में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSMS) द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के चयनित फेलोज़ के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार के सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
@samrat4bjp
#SahyogShivir
#GoodGovernance
#BiharGovernment
#CitizenFirst