पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई जिसमें 02 (दो) साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से मोबाईल-06, फर्जी सीम कार्ड-07, I-ped 01 एवं मोटरसाइकिल-02 बरामद कर, साइबर अपराध थाना काण्ड संख्या- 22/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
20 जून से लापता पीरटांड़ निवासी शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धनबाद के बसाहा जंगल से मृतक का नरकंकाल, हत्या में प्रयुक्त गमछा, कपड़े, चप्पल, आरोपी का मोबाइल और एक चाकू बरामद किया।
एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि प्रेम संबंध के चलते हत्या की गई थी। मामले में एसआईटी ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रयागराज से सोनियां कुमारी और देवघर से चंदन कुमार भोक्ता को पूछताछ के लिए लाया। पूछताछ में चंदन ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
🚨 **गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता!** 🚨
भा०क०पा० (माओवादी) की **एरिया कमेटी सदस्य अनिता किस्कू** (उर्फ बबिता) ने सरकार की पुनर्वास नीति *"नई दिशा - एक नई पहल"** से प्रभावित होकर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
अनिता किस्कू पर कई थानों में गंभीर नक्सली मामले दर्ज थे। उनके इस कदम से क्षेत्र में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और अन्य नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी।
गिरिडीह पुलिस की अपील: नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ें और सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर सामान्य जीवन की शुरुआत करें।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @JharkhandCMO
लातेहार में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के खिलाफ मिल रही है लगातार सफलता
AK 56 - 01, AK 56 मैंगजीन - 02 एवं गोलियों का जखीरा बरामद
@LateharPolice की कार्रवाई
भाoकoपाo (माओवादी) संगठन का 25 लाख ईनामी स्पेशल एरिया कमेटी (SAC) सदस्य हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
@GIRIDIHPOLICE, @crpfindia, @209_CoBRA टीम की संयुक्त कार्रवाई
झारखंड पुलिस को उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में मिली एक और सफलता
गिरिडीह पुलिस एवं CRPF की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता।
₹25 लाख के इनामी प्रतिबंधित CPI (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी (SAC) सदस्य अजय महतो उर्फ मोचू उर्फ टाइगर गिरफ्तार। आरोपी पर हत्या, IED विस्फोट, सुरक्षा बलों पर हमले व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित 240 से अधिक मामले दर्ज हैं।
जिलावार दर्ज कांड:
• पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) – 107
• गिरिडीह – 68
• बोकारो – 37
• धनबाद – 15
• हजारीबाग – 7
• चतरा – 2
• रामगढ़ – 2
• सरायकेला-खरसावां – 2
कुल – 240 मामले।
यह गिरफ्तारी झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
आप सभी को भगवान "श्री जगन्नाथ जी" की रथ यात्रा के पुनीत अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी आप सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
🙏🏻🙏🏻
#जगन्नाथ_रथयात्रा#RathYatra2026
भाoकoपाo (माओवादी) संगठन का हार्डकोर रीजनल कमांडर 20 लाख इनामी (झारखण्ड सरकार द्वारा 15 लाख एवं NIA द्वारा 05 लाख घोषित) गिरफ्तार
हथियार- AK 56 – 01, ऑटोमेटिक पिस्टल – 01, देशी रायफल - 01, मैगजीन – 04 एवं 229 चक्र कारतूस बरामद (1/2)
श्रीमती तदाशा मिश्र, पुलिस महानिदेशक झारखंड द्वारा विश्व प्रसिद्ध "श्रावणी मेला-2026" को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी श्रावणी मेला को लेकर विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली, (1/2)
अनुसंधान क्षमता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
N.I.A. के सहयोग से अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार, राँची में "यू0ए0(पी0) कानून के तहत अनुसंधान कौशल एवं अभियोजन" विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गिरिडीह जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। साथ ही वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना/ओपी प्रभारियों को स्वयं फील्ड में रहकर अभियान की निगरानी करने का निर्देश दिया।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
प्रेस विज्ञप्ति
__________________________________
पुलिस अधीक्षक का कार्यालय गिरिडीह।
दिनांक: 11.07.2026
—————————————————
पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न, आगामी श्रावणी मेला एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश:-
आज दिनांक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह की अध्यक्षता में कार्यालय अवस्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले की समग्र कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों की समीक्षा, तकनीकी अनुसंधान की प्रगति और आगामी श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना/ओ०पी० प्रभारियों को निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए गए:
*श्रावणी मेला हेतु विशेष तैयारी*: आगामी श्रावणी मेला के मद्देनजर कांवरियों के मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रमुख शिवालयों में भीड़ प्रबंधन (Crowd Management), सादे लिबास में पुलिस बलों की तैनाती और रूट डायवर्जन को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया।
*लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन:* सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणात्मक अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया गया।
* महिला सुरक्षा को प्राथमिकता: महिला संबंधी अपराधों के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और दर्ज कांडों की संवेदनशीलता व त्वरित गति से समीक्षा कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
*न्यायालय कार्य एवं सत्यापन में तेजी:* माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंट/कुर्की का ससमय शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने, तथा लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन (Character Verification) के कार्यों को बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही गई।
*सघन गश्ती एवं अपराधियों पर निगरानी:* जिले में रात्रि गश्ती (Night Patrolling) को और प्रभावी बनाने तथा पेशेवर अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
*जनता की शिकायतों का निवारण एवं पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग:* आम जनता से प्राप्त शिकायतों और विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का त्वरित व निष्पक्ष निष्पादन करने पर जोर दिया गया।आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करने और 'पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग' को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड श्रीमती तदाशा मिश्र द्वारा आज कोल्हान क्षेत्र के चाईबासा एवं सरायकेला में विधि-व्यवस्था, नक्सल उन्मूलन तथा आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई जिसमें कुल 05 साईबर अपरधियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास मोबाईल-10, सीम कार्ड-13, लैपटॉप 01 एवं मोटरसाईकिल 04 बरामद कर, साईबर अपराध थाना काण्ड संख्या- 21/26 दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
पुलिस अधीक्षक का कार्यालय गिरिडीह
दिनांक: 08 जुलाई 2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा किया गया हीरोडीह थाना का वार्षिक निरीक्षण; लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी के दिए सख्त निर्देश
थाना के सिरिस्ता कार्यों में सुधार लाने, अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP), गिरिडीह द्वारा आज हीरोडीह थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के कामकाज की गहन समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
*अभिलेखों की जांच*: पुलिस अधीक्षक द्वारा हीरोडीह थाना के सिरिस्ता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों (Records) और पंजियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने रिकॉर्ड के संधारण (Maintenance) को अद्यतन (Up-to-date) रखने का निर्देश दिया।
*दागियों की समीक्षा*: क्षेत्र के सभी चिन्हित दागियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके विरुद्ध कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए।
*लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन*: थाने में दर्ज विभिन्न लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिसअधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं (IOs) को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित अनुसंधान (Investigation) सुनिश्चित करते हुए मामलों के जल्द से जल्द निष्पादन का निर्देश दिया।
*विशेष अभियान चलाने का निर्देश*: क्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक ने लंबित वारंट और कुर्की-जब्ती का विशेष अभियान चलाकर तामीला कराने का सख्त निर्देश दिया।
*कार्य समीक्षा एवं ब्रीफिंग*: थाना में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की गई। इसके बाद एक ब्रीफिंग सत्र का आयोजन कर सभी को क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी करने, जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने के लिए ब्रीफ किया गया।
*पुलिस अधीक्षक का संदेश*: "थाना स्तर पर अनुसंधान में बरती गई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को ससमय न्याय मिले और अपराधियों में कानून का भय हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी रूप में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।"
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
दिनांक-05.07.2026 को पीरटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत हरकटवा नाला में एक महिला का शव बरामद मामले में पीरटांड़ थाना काण्ड संख्या... 23/26 दर्ज किया गया था घटना की गंभिरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक,गिरिडीह के द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं काण्ड के उदभेदन के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एस०आइ०टी० गठीत टीम के द्वारा काण्ड का उद्भेदन महज 12 घण्टे के भीतर सफलतापुर्वक कर लिया गया तथा काण्ड में शामिल अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पुछ-ताछ के दौरान बताया कि इसका विवाह 09.03.2026 को पड़ोस का गांव भावनपुर स्थित स्व० शिवलाल मुर्मू की बेटी के साथ आपसी प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था। विवाह के बाद से इसे लागातार संदेह था कि इसकी पत्नी किसी अन्य लड़के से बात चित करती थी। घटना के दिन (दिनांक 28.06.2025) अभियुक्त जब मृतिका के साथ था तो उसी समय मृतिका के मोबाईल में अन्य युवक का फोन आ जाने के कारण आवेश में आ गया तथा गला घोंट कर हत्या कर दिया तथा लाश को छुपाने के नियत से हरकटवा नाला में ले जाकर उपर से बगल के खेत का घांस को डाल दिया और वापस घर आकर साधारण व्यवहार करने लगा। अभियुक्त मुन्नलाल किस्कू के निशानदेही पर काण्ड का दूसरा घटनास्थल जहां गला दबा कर अभियुक्त के द्वारा अपनी पत्नी का हत्या किया गया उसकी पहचान हो चूकी है तथा घटनास्थल के पास ही झाड़ी में छुपाया हुआ मृतिका का एक जोड़ा चप्पल (गुलाबी रंग का) भी बरामद किया गया है।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
"*आपका मोबाइल, फिर से आपका" अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस ने लौटाए 211 खोए हुए मोबाइल; चेहरों पर लौटी मुस्कान*"
आज पुलिस केंद्र गिरिडीह परिसर में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य टैगलाइन "*आपका मोबाइल, फिर से आपका*" रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) गिरिडीह द्वारा उपस्थित नागरिकों और मीडिया कर्मियों को संबोधित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह पुलिस की इस मुहिम को जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा का एक बड़ा माध्यम बताया गया।
जनता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने बताया कि आधुनिक दौर में मोबाइल सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि नागरिकों की मेहनत की कमाई और उनकी महत्वपूर्ण यादों का हिस्सा है। गिरिडीह पुलिस की टेक्निकल सेल और साइबर सेल लगातार गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैक करने में जुटी है।
पूर्व में आयोजित किए गए इसी प्रकार के कार्यक्रम में पुलिस ने 426 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे थे।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज के कार्यक्रम में 211 और बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस कर दिए गए, जिससे नागरिकों के चेहरों पर भारी संतोष और मुस्कान देखी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने आम जनता की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियों को साझा किया और सजग रहने की अपील की:
उन्होंने बताया कि मोबाइल खोने पर तुरंत नजदीकी थाने में सनहा दर्ज कराएं और https://t.co/UybFbtkT9v पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.
साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन - Dial 1930: डिजिटल फ्रॉड या साइबर ठगी का शिकार होने पर नागरिकों को बिना समय गंवाए तुरंत 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते ठगी गई राशि को फ्रीज कराया जा सके।
आपातकालीन सेवा - Dial 112: किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति ( पुलिस सहायता, या दुर्घटना) में त्वरित मदद के लिए एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करने के लिए जनता को प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टेक्निकल सेल, साइबर सेल और सभी थाना प्रभारियों की पीठ थपथपाई। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे बाजार से कोई भी पुराना (सेकंड-हैंड) मोबाइल खरीदते समय बिना पक्के बिल या पहचान पत्र के न खरीदें, क्योंकि वह चोरी का हो सकता है।
कार्यक्रम के अंत में मोबाइल पाकर खुश हुए नागरिकों ने गिरिडीह पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पारदर्शी व तकनीकी प्रयास की प्रशंसा की।
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
प्रेस विज्ञप्ति -
दिनांक: 25.06.2026
स्थान: गिरिडीह
——————————————————
*आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने किया अति संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा; शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील*
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त (DC) गिरिडीह और पुलिस अधीक्षक (SP) गिरिडीह द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न अनुमंडल क्षेत्रों में स्थित अति संवेदनशील अखाड़ों का व्यापक भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।
*विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया गया सघन दौरा* :-
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने जिले के कई प्रमुख और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर धरातलीय स्थिति की समीक्षा की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
खोरीमहुआ ओ०पी०: मस्जिद गली एवं रैनबसेरा क्षेत्र
धनवार थाना: लाल बाजार
सरिया थाना: केश्वारी
बगोदर थाना: बालक एवं बगोदर मस्जिद क्षेत्र
निमियाघाट थाना: लक्ष्मणटुंडा ग्राम
*आम जनता और आयोजन समितियों से सीधा संवाद* :-
दौरे के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय आम जनता तथा मुहर्रम जुलूस के आयोजन समिति के सदस्यों के साथ सीधा संवाद (वार्ता) किया। अधिकारियों ने लोगों की बातें सुनीं और रूट चार्ट व सुरक्षा मानकों पर चर्चा की।
*पुलिस अधीक्षक गिरिडीह की अपील:*
"मुहर्रम पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल और आपसी सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व जिला प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें।"
गिरिडीह पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट न फैला सके।
- गिरिडीह पुलिस द्वारा जनहित में जारी -
@JharkhandPolice@amolhomkar_IPS@DigHazaribagh@Michaelraj_ips #BNS #BNSS @jharkhandCMO
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना मिले तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। @HemantSorenJMM@JharkhandCMO@prdjharkhand