राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत जन भवन परिसर में सफेद चंदन का पौधा रोपित किया। नक्षत्र वाटिका में कुल 29 चंदन के पौधों का रोपण जन भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा राजकीय बालिका गृह सिंधी खेड़ा की बालिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि एस. जानकी जी भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर थीं। उनका निधन संगीत एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने वियतनाम के फु क्वोक के निकट भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जनपद कानपुर में विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में सहभागिता एवं कार्यक्रमों के समापन के उपरांत कानपुर से लखनऊ तक की यात्रा रेल मार्ग से संपन्न की।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न; 649 उपाधियां एवं 63 पदक प्रदान किए गए, 300 आंगनबाड़ी केंद्रों को किटें वितरित की गईं तथा 600 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर का अष्टम दीक्षांत समारोह सम्पन्न; 1,071 उपाधियां एवं 47 पदक प्रदान किए गए, 300 आंगनबाड़ी किटें वितरित की गईं तथा पुलिसकर्मियों की बेटियों सहित 600 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया।
राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में गुलाचीन चंपा का पौधा रोपित कर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए गए।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजकीय बाल गृह (बालिका), स्वरूप नगर, कानपुर का भ्रमण किया। बालिकाओं से संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह में 10,7713 उपाधियां, 96 पदक एवं 92 पीएच.डी. उपाधियां प्रदान कीं। इस अवसर पर 500 आंगनबाड़ी किट वितरित की गईं तथा 800 बालिकाओं का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराया गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के दीक्षांत समारोह में सहभागिता हेतु लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा रेल द्वारा कर सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, ईंधन एवं ऊर्जा संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित मां-बेटी सम्मेलन को संबोधित किया। छात्राओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बीएमआई परीक्षण, पोषण एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर बल देते हुए गर्भ संस्कार पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह में 1,246 उपाधियां एवं 125 पदक प्रदान किए। इस अवसर पर जनपद औरैया की आंगनबाड़ियों के लिए 250 आंगनबाड़ी किट वितरित की गईं तथा 300 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण कराया गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित मां-बेटी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं के स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर बल दिया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के 24वें दीक्षांत समारोह में 62,537 विद्यार्थियों को उपाधियां एवं 84 पदक प्रदान किए। 340 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आंगनबाड़ी किट वितरित की गईं तथा 935 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण कराया गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ का तृतीय दीक्षांत समारोह संपन्न। मेधावियों को 51,547 उपाधियां, 50 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। 900 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित की गईं तथा 1,200 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने परम पावन दलाई लामा जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करुणा, अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों का उनका संदेश संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के संकल्प के अमर संवाहक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत् नमन अर्पित किया है।