राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज जन भवन, उत्तर प्रदेश से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पैदल तिरंगा यात्रा को विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा)डॉ0 पंकज एल0 जानी एवं विशेष सचिव श्री श्रीप्रकाश गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जिसमें जनभवन कार्मिकों ने सहभागिता की।
प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के तृतीय दीक्षोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का तृतीय दीक्षोत्सव संपन्न; 63,071 विद्यार्थियों को उपाधियां, 74 विद्यार्थियों को 88 पदक; 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को शैक्षणिक किट एवं 600 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के 28वें दीक्षोत्सव में कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले प्रगतिशील कृषकों एवं उद्यमियों को सम्मानित किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के 28वें दीक्षोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ देने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या का 28वाँ दीक्षोत्सव संपन्न। विद्यार्थियों को 774 उपाधियाँ व 25 पदक प्रदान किए गए। 600 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण तथा 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित की गई।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली अध्याय भारत छोड़ो आंदोलन का स्मरण करते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज जन भवन, उत्तर प्रदेश से नशा मुक्ति जागरूकता साइकिल रैली को विशेष कार्याधिकारी( एसीएस स्तर) डॉ. एस0 एम0 बोबडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनभवन के अधिकारी, कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मियों ने प्रतिभागिता की।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर समरसता सेवा संस्थान एवं घुमंतू जनजाति परिषद द्वारा सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली घुमंतू जनजाति की महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गईं।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जनभवन में नाबार्ड के सहयोग से आयोजित प्रदेश के 13 जनपदों के बुनकरों एवं शिल्पकारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उत्पादों की सराहना व बुनकरों का उत्साहवर्धन किया तथा विपणन, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर बल दिया
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 45वाँ दीक्षोत्सव संपन्न हुआ। 74,481 विद्यार्थियों को उपाधियाँ, 172 पदक प्रदान किए गए। इस अवसर पर 2,500 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण तथा 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित की गई।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षोत्सव में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पाँच ग्राम विद्यालयों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षोत्सव के अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों की संयुक्त परियोजना "Medication Awareness: Know Your Common Medicines" विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में महिला शिक्षिकाओं के साथ शिक्षा, शोध, नवाचार एवं समाजोन्मुख गतिविधियों पर आत्मीय एवं प्रेरणादायी संवाद किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का 11वाँ दीक्षोत्सव सम्पन्न। 1,522 विद्यार्थियों को उपाधियां। 300 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण,5.89 लाख से अधिक लाभान्वित, 300 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट, 72,293 केंद्रों तक पहुँची पहल