President @INCRajasthan । Ex-Minister for School Education(I.C.),Tourism & Devsthan, GOR। Member of 13, 14, 15 & 16 Legislative Assembly, Laxmangarh, Sikar, Raj
मैं RSS की गलत नीतियों के खिलाफ बोलता हूं, उनका विरोध करता हूं.. इसलिए ये लोग मेरे परिवार और क्षेत्रवासियों को निशाना बना रहे हैं, दुर्भावनावश ट्रांसफर कर रहे हैं।
तबादलों में खुला भ्रष्टाचार करने वाले भाजपाई भूल रहे हैं.. कांग्रेस के सिपाही न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं।
आज जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'राजस्थान OBC कांग्रेस सलाहकार परिषद' की बैठक में शामिल हुआ एवं ओबीसी के अधिकार और सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।
कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध रही है। समाज के हर वर्ग के हक़ की लड़ाई लड़ने और उन्हें उनका उचित सम्मान दिलाने के लिए हम संकल्पित हैं।
बैठक में AICC ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जय हिंद जी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्रभान जी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसाय यादव जी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल जी एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
माननीय राज्यपाल द्वारा राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी पढ़ाने का निर्देश नीतिगत दृष्टि से उचित नहीं है। विश्वविद्यालयों और स्कूलों में कौन-सी भाषा या विषय पढ़ाए जाएंगे, ये निर्णय लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सरकार का होना चाहिए, न कि लोकभवन का।
राजस्थान में सबसे पहले राजस्थानी भाषा को पढ़ाया जाना चाहिए। हमारी प्राथमिकता राजस्थानी भाषा की शैली तैयार करने, उसके अध्ययन, संरक्षण और उसे संवैधानिक दर्जा की होनी चाहिए। राजस्थान विधानसभा पहले ही सर्वसम्मति से राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी लगातार राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग उठाती रही है।
विडंबना ये है कि स्वयं को 'डबल इंजन' की सरकार बताने वाली भाजपा आज तक राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में पूरी तरह विफल रही है।
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।
युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।
शिक्षा Revolution की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए #ChhatronKiGoonj Anthem.
@RahulGandhi जी के साथ बदलाव अब दूर नहीं।
युवाओं की आवाज़, न्याय की आवाज़ और भारत के भविष्य की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। चाहे भाजपा जितनी भी अड़चनें खड़ी कर लें।
भाजपा सरकार ने कोटा में भी नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के #छात्रों_की_गूंज रैली को रोकने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन युवाओं के सैलाब ने सत्ता के हर षड्यंत्र को जवाब दे दिया। उत्तराखंड में भी वही कोशिशें की गईं, लेकिन जब युवा अपने हक़ के लिए उठ खड़ा होता है, तो झूठ और अन्याय की राजनीति टिकती।
कोटा हो या देहरादून ये सिर्फ़ शुरुआत है। अब देश के हर राज्य से हुंकार उठेगी... न नौकरी बिकने देंगे, न भविष्य लीक होने देंगे।
17 जुलाई यानी कल देहरादून में राहुल जी के साथ न्याय की इस लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए अभी जुड़ें:
https://t.co/GWqzeNym2X
#ChhatronKiGoonj
17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूँ। पर उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है।
UKSSSC परीक्षा में यहाँ एक “सिस्टम” बैठ गया है, जहाँ पटवारी, लेखपाल, या कोई और पद क़ाबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किए रेट से मिलता है।
सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया - फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे।
ज़रा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की। फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया। और उसका पद किसी और ने ख़रीद लिया।
यह लीक नहीं - यह चोरी है। उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की।
मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूँ - यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूँ।
17 जुलाई, देहरादून। आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को हुंकार बनाएँ। भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे। सपने लीक नहीं होने देंगे।
अभी जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूँ। पर उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है।
UKSSSC परीक्षा में यहाँ एक “सिस्टम” बैठ गया है, जहाँ पटवारी, लेखपाल, या कोई और पद क़ाबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किए रेट से मिलता है।
सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया - फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे।
ज़रा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की। फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया। और उसका पद किसी और ने ख़रीद लिया।
यह लीक नहीं - यह चोरी है। उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की।
मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूँ - यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूँ।
17 जुलाई, देहरादून। आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को हुंकार बनाएँ। भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे। सपने लीक नहीं होने देंगे।
अभी जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
राजस्थान के लिए इससे शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है कि इलाज के अभाव में हमारी बेटियां अब "इच्छा मृत्यु" मांगने को मजबूर हैं।
कल तक जिस राजस्थान के हेल्थ मॉडल और स्वास्थ्य के अधिकार (Right to Health) की पूरे देश में चर्चा हो रही थी, उसी राजस्थान में आज हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकारी अस्पतालों में एक के बाद एक हर ज़िले में प्रसूताओं की मौत हो रही है।
सिजेरियन के बाद गंभीर बीमारियां हो रही हैं, किडनी फेल होने से पीड़ित महिलाएं सरकार से कह रही हैं "या तो किडनी ट्रांसप्लांट करवा दो, या हमें इच्छा मृत्यु दे दो।" किसी सरकार के लिए इससे बड़ी विफलता और त्रासदी क्या हो सकती है?
भाजपा के कुशासन में स्वास्थ्य व्यवस्था का ऐसा पतन हुआ है कि कोटा, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, भीलवाड़ा एवं बांसवाड़ा में 1 महीने में करीब 20 प्रसूताओं की मौत और अन्य जिलों से भी लगातार गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। जिन महिलाओं की जान बचनी चाहिए थी, वो आज डायलिसिस पर हैं, परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, और इलाज की गारंटी मांग रहे हैं।
सबसे शर्मनाक बात यह है कि सत्ता के चेहरे पर शिकन तक नहीं है। सरकार संवेदनहीन, तो चिकित्सा मंत्री शर्मनाक बयानबाजी पर उतरे हुए हैं
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, प्रदेश की बेटियों के संपूर्ण इलाज की जिम्मेदारी सरकार को उठानी चाहिए। अगर राजस्थान की बेटियां इलाज की जगह इच्छा मृत्यु मांगने पर मजबूर हैं तो इस संवेदनहीन व्यवस्था को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@shimlanayak05
राजस्थान से राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रमोद तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं चिरायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। आप निरंतर देश और समाज के हित में अपनी अमूल्य भूमिका निभाते रहें।
@pramodtiwari700
भगवान विष्णु के अवतार, जगत के पालनहार महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के मंगल अवसर की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह मंगलमयी रथ यात्रा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्यता का संचार करे यही कामना करता हूँ।
जय श्री जगन्नाथ।
आखिर कर्मचारी जाएं तो कहां जाएं...?
भाजपा सरकार में प्रशासनिक पंगुता और तानाशाही चरम पर है। सुशासन का ढोल पीटने वाली सरकार ने प्रदेश की प्रमुख संवैधानिक और न्यायिक संस्थाओं को "भगवान भरोसे" छोड़ दिया है।
पिछले 4 महीनों से राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण (RCSAT) में अध्यक्ष सहित 3 पद खाली हैं। रेट में केवल दो सदस्य हैं, जिनमें से किसी के छुट्टी पर जाने पर कोरम पूरा नहीं होने से नियमित सुनवाई ठप है। इसका फायदा उठाकर भाजपा सरकार कर्मचारियों के मनमाने तबादले और दमनकारी आदेश थोप रही है। आज रेट में हजारों सेवा एवं अवमानना के मामले लंबित पड़े हैं।
आखिर कर्मचारी कहां जाएं? पहले भाजपा सरकार दुर्भावना से ट्रांसफर करती है, फिर रेट में कोरम पूरा नहीं होने देती, जिससे कर्मचारियों का सुनवाई का अधिकार ही छीन लिया जाता है। मजबूर होकर कर्मचारी हाईकोर्ट जाता है, तो वहां भी पहले रेट जाने को कहा जाता है। आखिर न्याय मिलेगा कहां?
हद तो यहे है कि "जीरो टॉलरेंस" का दावा करने वाली इस सरकार के राज में पिछले 4 महीनों से लोकायुक्त का पद भी खाली है। दिसंबर 2025 तक लंबित करीब 3500 मामलों के साथ अब इस साल के भ्रष्टाचार के मामले भी ठंडे बस्ते में पड़े हैं।
यही हाल राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का है, जो नेतृत्वविहीन है। अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष से काम चल रहा है, जिसकी नियुक्ति भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसका असर लाखों युवाओं के भविष्य और भर्तियों पर पड़ रहा है।
राजस्थान महिला आयोग डेढ़ साल से और युवा बोर्ड ढाई साल से बिना अध्यक्ष के पड़े हैं। महिलाओं और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सरकार की प्राथमिकता ही नहीं हैं।
आखिर भाजपा सरकार इन महत्वपूर्ण संस्थाओं को खाली रखकर किसे संरक्षण दे रही है?
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, सरकार सभी संस्थाओं में नियुक्तियां करें। अन्यथा कर्मचारी, युवा और प्रदेश की जनता इस तानाशाही का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने को मजबूर होगी।
राजस्थान विधानसभा के 75 गौरवशाली वर्षों का पूर्ण होना प्रदेश की जीवंत लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव है। इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विधानसभा का सदन प्रदेश के करोड़ों लोगों की आशा, अपेक्षा और उनके अटूट विश्वास का केंद्र है, जहां बिते वर्षों में प्रगतिशील निर्णयों से जनहित के सैकड़ों मील के पत्थर स्थापित हुए।
इस गौरवपूर्ण यात्रा का साक्षी और सहभागी बनने का जो सौभाग्य मिला है, वो मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। आशा है ये सदन आगे भी गरीब-मजदूर, किसान, युवाओं, महिलाओं और आम लोगों की बुलंद आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करता रहेगा।
इस अवसर पर मैं उन सभी महानुभावों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जो इस लंबी लोकतांत्रिक यात्रा का हिस्सा रहे हैं।
@RajAssembly
जब एक छोटी सी बच्ची कहे कि "स्कूल में शिक्षक लगाइए", तो ये सिर्फ़ एक मासूम की गुहार नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था की दर्दभरी पीड़ा है।
जयपुर से लेकर जालोर और बाड़मेर तक मनमाने व दुर्भावना से किए गए तबादलों ने सरकारी स्कूलों का ढांचा हिला दिया। हालात इतने भयावह हैं कि बच्चों को किताबें छोड़कर अपने ही स्कूल में शिक्षा व शिक्षक मांगने के लिए धरना देना पड़ रहा है।
इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि जिन नन्हें हाथों में किताबें होनी चाहिए, वे आज अपने भविष्य की लड़ाई के लिए तख्तियां लेकर बैठने को मजबूर हैं।
राजस्थान सरकार में कृषि विभाग का काला और भ्रष्टाचारी चेहरा एक-एक करके सामने आ रहा है।
भाजपा सरकार में किसानों को नक़ली खाद-बीज बिक रहा था, क्योंकि कृषि विभाग में कमीशन की काली कमाई का खेल ऊपर से नीचे तक चल रहा था। एक तरफ किसानों को घटिया और नकली खाद-बीज मिलता रहा, किसान की खेती बर्बाद होती रही, और दूसरी ओर छापेमारी की आड़ में करोड़ों रुपए की अवैध उगाही चलती रही।
आंकड़े बता रहे हैं कि सिर्फ 2025-26 में खाद के 556, बीज के 187 और कीटनाशकों के 128 नमूने, यानी कुल 871 नमूने जांच में फेल हुए। पिछले तीन वर्षों में 2,220 नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए। सबसे गंभीर बात ये है कि इनमें सरकारी सहकारी समितियों और सरकारी संस्थानों के नमूने भी शामिल हैं।
ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर नकली और घटिया खाद-बीज खुलेआम किसानों तक पहुंच रहा था, तो हजारों छापेमारियां आखिर किसलिए हो रही थीं? किसानों की सुरक्षा के लिए या भ्रष्टाचार और उगाही का नेटवर्क चलाने के लिए?
कृषि मंत्री के करीबी और डिकॉय टीम के सदस्य करोड़ों रुपए के साथ पकड़े गए हैं। ये सिर्फ भ्रष्टाचार का नहीं, अन्नदाता के साथ किया गया विश्वासघात भी है। जिसकी जिमेदारी कोई लेने को तैयार नहीं है। राजस्थान की जनता और किसान जानना चाहते हैं कि इस पूरे खेल के असली जिम्मेदार कौन हैं, किसके संरक्षण में ये हो रहा था, उन पर कार्रवाई कब होगी?
बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@UmmedaRamBaytu
भारतीय संविधान सभा के सदस्य रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष 'भारत रत्न' स्व. श्री कुमारस्वामी. कामराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार तथा जनकल्याण के लिए आपका योगदान अद्वितीय रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के नेतृत्व में #छात्रों_की_गूंज अभियान के तहत आज जयपुर में NSUI द्वारा आयोजित विरोध मार्च में शामिल होकर पेपर लीक के खिलाफ छात्रों की आवाज़ बुलंद की।
हर परीक्षा ईमानदारी से हो, हर मेहनतकश को उसका हक मिले, इसी संकल्प के साथ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।