आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर ‘शताब्दी-यात्रा’ कॉफ़ी टेबल बुक भेंट की।
यह पुस्तक सन् 1925 से 2025 तक भारत की संसदीय यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज है और केन्द्रीय विधान सभा के प्रथम भारतीय निर्वाचित अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई झबेरभाई पटेल जी को समर्पित है।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, प्रौद्योगिकी और वैश्विक सहयोग के नए मानक गढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार होते देखना अत्यंत प्रेरणादायी है।
@narendramodi
पीतमपुरा (NSP) में श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह में सम्मिलित होकर महाराजा अग्रसेन जी को नमन किया।
महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समता, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने समाज में हर व्यक्ति के सम्मान, सहयोग और समान भागीदारी को महत्व दिया।
उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ।
समाज में समानता, सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने वाले महान समाज सुधारक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनके आदर्श हमें सद्भाव, सहयोग और मानव कल्याण की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
पश्चिम विहार में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
रामलीला प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
जय श्रीराम!
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी, 'भारत रत्न' लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
ग्राम स्वराज के प्रबल समर्थक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, 'भारत रत्न' नानाजी देशमुख जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और ग्राम विकास के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन। मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
जनता की समस्याओं का समाधान, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है...
आज रोहिणी में मेरे आवास विनोबा कुंज अपार्टमेंट सेक्टर-9 स्थित विधायक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आए हुए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रोहिणी स्थित सूरज पार्क कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आयोजित गोष्ठी में जनता को संबोधित किया। साथ ही, भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया।
#SevaSankalpAbhiyan
“जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा शिवा क्षमा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥”
माँ आदिशक्ति की आराधना और शक्ति उपासना के पावन पर्व शुभ महालया की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।
त्रिवेणी सेवा मिशन द्वारा स्थापित ‘राष्ट्र मंदिर विश्व रामायण आश्रम’ में पितृ पक्ष पर आयोजित ‘कृतज्ञता दिवस’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश के बलिदानियों को नमन किया।
आश्रम के संस्थापक अजय भाई जी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का स्मरण किया। देश के इन बलिदानियों के त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की कामना की।
दिल्ली सरकार में मंत्री श्री @bjpravinder16 जी ने आज दिल्ली विधानसभा स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कारम् द्वारा आयोजित ‘अद्वितीय रामलीला’ में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
@DelhiAssembly
A proud moment for Team Skill India!
Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi hosted Team India’s WorldSkills Shanghai 2026 competitors at his residence, 7, Lok Kalyan Marg, New Delhi. His interaction and encouragement made their remarkable journey even more special.
With 6 Silver medals and 20 Medal for Excellence, Team India secured a place in the global Top 10, showcasing the talent and determination of India’s skilled youth!
Always fascinating and an enriching experience to interact with the young minds who represent the future of India.
Their ideas, questions and aspirations reflect the immense potential of our youth to shape the nation’s journey towards Viksit Bharat.
#Youth#GenZ#ViksitBharat
विश्व डाक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
देश के दूर-दराज़ गांवों से लेकर महानगरों तक, भारतीय डाक ने हर दौर में लोगों को जोड़ने और उनके बीच विश्वास बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
सेवा, समर्पण और जनविश्वास की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाले @IndiaPostOffice के सभी डाक कर्मियों को हार्दिक बधाई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज भारत मंडपम में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री @JPNadda जी ने JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री @mansukhmandviya जी, केंद्रीय राज्य मंत्री @SethSanjayMP जी, @hdmalhotra जी, मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी, सांसदगण, दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
टीबी के खिलाफ इस लड़ाई को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाते हुए स्वस्थ और टीबी मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
A meaningful interaction with students from different institutions and cities at the Delhi Assembly.
Students from various colleges of Delhi University, Navrachana Vidyani Vidyalaya, Vadodara, and Mahatma Gandhi International School, Ahmedabad, joined the Youth Outreach Programme for an interaction on the working of the House.
Connecting our youth with democratic institutions is an important step towards building greater awareness, participation and understanding of our democracy.
Glimpses of the Rashtriya Paryavaran Baal Sansad at the historic Delhi Assembly, where young voices came together to share ideas, raise questions and speak with confidence on protecting our environment.
#youth#youthparliament
भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष व मेरे विधार्थी जीवन के साथी श्री राजेश भाटिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी की कृपा से जीवन में सदैव सुख, स्वास्थ्य और सफलता बनी रहे।
@rajeshbhatiabjp
चांदनी चौक लोकसभा से माननीय सांसद श्री @PKhandelwal_MP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही कामना है।