आज मुझे दिल्ली से जयपुर आना था, दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6131 पायलट के नहीं आने के कारण उड़ान नहीं भर सकी,जिस फ्लाइट को 08:20 बजे दिल्ली
से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी, वो अभी तक दिल्ली से उड़ान नहीं भर सकी ,क्या यही है मोदी जी का “नया भारत”, जहाँ आम यात्री की कोई कीमत नहीं ?
मैं भारत सरकार से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई यात्री किसी वजह से एक घंटा देर से पहुंचे तो क्या उसके लिए फ्लाइट
को एक घंटे तक रोका जा सकता है ?
सरकार हर मंच से विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि हवाई यात्रा में भी यात्रियों को समय, सम्मान और जवाबदेही,तीनों से वंचित किया जा रहा है।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से पूछना चाहता हूं कि आम आदमी से अनुशासन की उम्मीद और व्यवस्था से कोई जवाबदेही नहीं ,क्या यही भाजपा सरकार का नया मॉडल बन गया है।
क्या नागर विमानन मंत्री श्री @RamMNK
जी @IndiGo6E की इस गलती की जवाबदेही तय करेंगे ?
@PMOIndia
कुछ संविदा नर्सिंग कार्मिक राजधानी जयपुर में जयपुरिया अस्पताल के पास पानी की टंकी पर चढ़कर स्थायीकरण की मांग उठा रहे है |
जो कर्मचारी वर्षों से अस्पतालों में मरीजों की सेवा कर रहे हैं, कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार बने हुए हैं, उन्हें अपनी जायज मांगों के लिए इस तरह जान जोखिम में डालने को मजबूर होना पड़े, यह भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
मैं सरकार से मांग करता हूँ कि मेरिट व बोनस आधारित भर्ती बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित संविदा नर्सिंग कर्मचारियों से तुरंत वार्ता कर उनकी मांगों का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए |
@RajCMO@RajGovOfficial
अजमेर जिले के रूपनगढ़ क्षेत्र में स्थित सिंगला बांध में थल सिंगला, सिंगारा, नोंदपुरा सहित आसपास के गांवों के किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलित हैं।
जिस भूमि पर किसान वर्षों से खेती करते आ रहे हैं, उस भूमि को बिना किसानों की सहमति के अवाप्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित करना अन्यायपूर्ण है। किसानों की आजीविका, उनके परिवारों का भविष्य और उनकी मेहनत से जुड़ी जमीन को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया मानकर नहीं देखा जा सकता।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।
राज्य सरकार से मांग है कि वह संवेदनशीलता के साथ आंदोलित किसानों से तत्काल वार्ता करे तथा उनकी मांगों का सकारात्मक और न्यायसंगत समाधान निकाले।
किसानों की आवाज को अनसुना करना उचित नहीं है।
@RajCMO@RajGovOfficial
आरएलपी नेता श्री सुशील सिहाग ,श्री भूपेंद्र बेनीवाल,श्री पंकज खोथ, श्री अमित खीचड़ आदि की मौजूदगी में कल शाम दिल्ली आवास पर श्री राजवीर यादव (सरपंच 34 LNP) ,श्री हंसराज बामणीया (सरपंच- मांझूवास), श्री काशीराम (पूर्व सरपंच - नरसिंह पूरा), श्री श्योपत (साहबराम) जी रेवाड़ (पूर्व सरपंच - नरसिंहपूरा), श्री पृथ्वीराज (उप सरपंच - नरसिंहपूरा),श्री गौतम ( नहर अध्यक्ष),श्री तौलाराम शर्मा ( नहर अध्यक्ष),श्री रामकुमार सहारण (पूर्व नहर अध्यक्ष), श्री आत्माराम सिहाग (उप-सरपंच), श्री रामस्वरूप बुरडक (सोसायटी अध्यक्ष), श्री हनुमान सहारण (गौशाला अध्यक्ष नरसिंहपूरा),श्री हनुमान मांझू (गौशाला अध्यक्ष मांझूवास),श्री राकेश रेवाड़ ,श्री रविंद्र गोदारा (पूर्व अध्यक्ष सोसायटी),श्री राकेश गोदारा (पंच) ,श्री अंकित अरोड़ा ,श्री सुभाष रेवाड़ ,श्री मनोज मांझू , श्री नथु भाम्भू, श्री बबलू रेवाड़,श्री बबलू ,श्री बृजलाल सहारण,श्री राकेश ज्याणी सहित अन्य नागरिको ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार में सम्मिलित हुए |
इस अवसर पर इस अवसर पर श्री शीशपाल रेवाड़, श्री चुन्नी गोदारा, श्री बलविंदर रेवाड़, श्री मनीष गोदारा, श्री सुरेंद्र मांझू, श्री पवन गोदारा सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे |
राजस्थान में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। राज्य के विभिन्न आयोगों, बोर्डों, लोकायुक्त, महिला आयोग,RPSC सहित अनेक महत्वपूर्ण संस्थाओं में लंबे समय से अध्यक्ष और कई सदस्यों के पद रिक्त पड़े हैं।
जब संवैधानिक एवं वैधानिक संस्थाएं ही खाली रहेंगी, तो आमजन की शिकायतों का समय पर निस्तारण कैसे होगा ? मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp पूछना चाहता हूँ कि खाली पड़े आयोग और बोर्ड, ठप होती जवाबदेही ,क्या यही है भारतीय जनता पार्टी के सुशासन का मॉडल ?
सरकार के मंत्री जवाबदेही लेने से बच रहे है और मुख्यमंत्री जी को शायद ऐसी स्थिति की कोई चिंता नहीं है ,ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की प्राथमिकताओं में न तो संस्थाओं को मजबूत करना शामिल है और न ही सुशासन सुनिश्चित करना।
सरकार को चाहिए कि सभी रिक्त पदों पर शीघ्र योग्य एवं निष्पक्ष नियुक्तियां कर इन संस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करे।
@PMOIndia@RajCMO@RajGovOfficial@aajtak@RLPINDIAorg
हाल ही में दिल्ली स्थित मेरे आवास पर राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे नागरिकों, युवा साथियों के साथ हुई आत्मीय मुलाकात से जुड़े छाया चित्र |
09 अगस्त 2026 (रविवार) को शाम 07:15 बजे चुरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में स्थित डालमाण गांव में आयोजित "एक शाम वीर तेजाजी के नाम" से आयोजित विशाल भजन संध्या में सम्मिलित होने का कार्यक्रम रहेगा |
श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर तहसील के नरसिंहपुरा-बरानी गौशाला के पास शहर का कचरा प्लांट स्थापित करने की योजना अत्यंत चिंताजनक है। यह गौशाला क्षेत्र की बड़ी और महत्वपूर्ण गौशालाओं में से एक है, जहां बड़ी संख्या में गोवंश का पालन-पोषण होता है। उसके निकट कचरा प्लांट लगाने से गंदगी, दुर्गंध, प्रदूषण और बीमारियों का गंभीर खतरा पैदा होगा, जिसका असर गोवंश, किसानों और आसपास के हजारों नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
आज दिल्ली स्थित आवास पर उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुलाकात कर यह बताया कि प्रशासन द्वारा श्रीगंगानगर शहर का कचरा गौशाला के पास लाकर डालने की तैयारी की जा रही है, जिससे पर्यावरण और कृषि भूमि प्रभावित होगी। यदि वास्तव में पहले किसी अन्य स्थान को स्वीकृति दी गई थी और बाद में प्रभावशाली लोगों के दबाव में योजना बदली गई है,तो यह उचित नहीं है |
मैने जिला कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीगंगानगर सहित राज्य सरकार के आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर इस मामले में आंदोलित पक्ष की पूरी बात सुनकर गौशाला के हित को ध्यान में रखते हुए समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए है |
@RajCMO@RajGovOfficial
दिल्ली–मुंबई और अमृतसर–जामनगर एक्सप्रेसवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं, मौतों और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर मैने प्रश्न पूछा जिसका जवाब आज लोक सभा में भारत सरकार ने दिया है | सरकार ने स्वीकार किया है कि दुर्घटनाओं और मौतों के आंकड़े लगातार बढ़े हैं। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2023 में 50 मौतें हुई जो 2026 (31 जुलाई तक) बढ़कर 133 हो गईं वहीं अमृतसर–जामनगर एक्सप्रेसवे पर इसी अवधि में 30 से बढ़कर 67 मौतें दर्ज हुई।
दिल्ली–मुंबई और अमृतसर–जामनगर एक्सप्रेसवे पर बढ़ती मौतें बेहद चिंताजनक हैं। दुर्घटनाओं और मौतों से जुड़े मामले सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि सैकड़ों परिवारों का उजड़ता हुआ भविष्य है।
सरकार बड़े-बड़े उद्घाटन और विज्ञापन तो करती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सड़क सुरक्षा, त्वरित एम्बुलेंस सेवा, क्रेन, पेट्रोलिंग और ट्रॉमा केयर की व्यवस्था जमीन पर पर्याप्त है ?
प्रदेश व देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है |
एक्सप्रेसवे केवल तेज रफ्तार के लिए नहीं बल्कि सुरक्षित सफर के लिए होने चाहिए।
@nitin_gadkari@MORTHIndia@NHAI_Official@RLPINDIAorg
नागौर जिले के मुंडवा स्थित अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के गेट के बाहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ईनाणा निवासी श्री रामकिशोर ईनाणीया की मृत्यु हो जाने के बाद मुंडवा CHC के बाहर न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार आंदोलित है, मैंने खींवसर से पूर्व विधायक श्री नारायण बेनीवाल व RLP के कार्यकर्ताओं को तत्काल मौके पर जाने हेतु निर्देशित किया है साथ ही जिला कलक्टर नागौर व राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों से इस मामले के संदर्भ में दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार की मांगो पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करने व मुंडवा अम्बुजा प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है |
सीमेंट कम्पनियों की तानाशाही और मनमर्जी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है |
@RajCMO@PoliceRajasthan
नागौर जिले के मुंडवा स्थित अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के गेट के बाहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ईनाणा निवासी श्री रामकिशोर ईनाणीया की मृत्यु हो जाना अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अम्बुजा फैक्ट्री क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्था और लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है | फैक्ट्री के सामने और आसपास अनियंत्रित ट्रेलर पार्किंग, उड़ती धूल, सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियाँ, अंधेरा और यातायात प्रबंधन की कमी लगातार हादसों को जन्म दे रही है लेकिन नागौर पुलिस और प्रशासन सत्ता पक्ष के कई नेताओं के साथ मिलकर अम्बुजा के मुनीम बनकर बैठ गए है |
स्थानीय लोग लंबे समय से इन समस्याओं को उठाते रहे हैं, लेकिन अम्बुजा प्रबंधन और संबंधित प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखा रहा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में कई बड़े हादसे हो गए |
स्वर्गीय रामकिशोर जी के परिजन और आस - पास के गांवों के ग्रामीण मुंडवा CHC की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है, मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूँ |
राज्य सरकार त्वरित प्रभाव से उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजे और आंदोलित पक्ष की मांगो का सकारात्मक समाधान करें तथा यहां हो रहे हादसों को रोकने के लिए स्थाई समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाए |
@RajCMO@RajGovOfficial@PoliceRajasthan
कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राजस्थान का नाम विश्व मंच पर रोशन करने वाली हमारे प्रदेश की बेटी अरुंधति चौधरी के जयपुर पहुंचने पर सरकार के किसी भी मंत्री या वरिष्ठ अधिकारी का स्वागत करने तक नहीं पहुंचना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है |
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं कि सरकार की इस संवेदनहीनता के लिए कौन जिम्मेदार है ?
राजस्थान का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाला इस बेटी के लिए राजस्थान सरकार द्वारा अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक मदद की घोषणा क्यों नहीं की गई ?
भाजपा सरकार को यह समझने की जरूरत है कि देश का मान बढ़ाने वाली बेटियां सम्मान की हकदार हैं, उपेक्षा की नहीं।
🇮🇳🥇
@RajCMO
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
राजस्थान सहित देश के वे राज्य, जो अपनी बहुमूल्य भूमि, प्राकृतिक संसाधन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराकर विशाल सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं की मेजबानी कर रहे हैं, उन्हें भी न्यायोचित लाभ मिलना चाहिए। केवल भूमि देना ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के हितों, विकास और राज्यों के अधिकारों की भी समान रूप से रक्षा होनी चाहिए और इस संदर्भ में मैने भारत सरकार से प्रश्न के माध्यम से अंतरराज्यीय सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं की मेजबानी करने वाले राज्यों को 15% या अन्य उपयुक्त प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग की परन्तु केंद्र सरकार ने जवाब में यह कह दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है |
मैंने इस इस मुद्दे को पूर्व में भी लोक सभा में उठाया था और आगे भी मजबूती से उठाता रहूँगा ताकि ऊर्जा उत्पादन करने वाले राज्यों को उनका उचित हिस्सा मिल सके |
@RLPINDIAorg
Delhi: On Mangarh fort, RLP MP Hanuman Beniwal says, "See, Mangarh, which is the centre of faith for tribal people across the country, and Mangarh Dham, where the tribal leaders under Govind Guru united against the British, witnessed a major struggle by tribal communities against British rule. At that time, the British Army opened fire, killing more than a thousand tribal people. Unfortunately, Mangarh Dham was not declared a national monument... However, when I raised a question in the Lok Sabha, the Union Minister, Gajendra Singh, who is the Culture Minister, stated in his reply that Mangarh was not being declared a national monument because it did not meet the required criteria..."
Delhi: RLP MP Hanuman Beniwal says, "In Jharkhand, the students who have protested, including Gen Z and other student groups, have demanded a CBI investigation. The government there should hand over the matter to the CBI. And it is not just Jharkhand; from Jaipur, Patna, and Lucknow to Punjab and other places, wherever there have been paper leaks and wherever the youth feel that there is a need for changes in the examination system, they themselves are coming forward and protesting. There are many groups and parties that always stand with the students..."
जोधपुर संभाग के बालेसर क्षेत्र के कोनरी गांव के वीर सपूत, भारतीय थल सेना के जवान, शहीद हवलदार हराराम जी सारण की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
ऑपरेशन स्नो लियोपार्ड के तहत उत्तरी कमान के न्योमा (लेह) स्थित भारत-चीन सीमा पर विषम परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा करते हुए आपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था |
आज लोक सभा में मैंने नियम 377 के अंतर्गत भाखड़ा व पोंग बाँध को सुरक्षा संबंधी प्रचलित मानकों का ध्यान रखते हुए उनके पूर्ण जलभराव स्तर तक भरने के संदर्भ में मांग उठाई | मैंने भारत सरकार से यह मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में सुरक्षा संबंधी प्रचलित मानकों के कारण भाखड़ा व पोंग बाँध को उनके पूर्ण जलभराव स्तर तक नहीं भरा जाता, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में बहुमूल्य जल बिना उपयोग के व्यर्थ जाता है | आधुनिक तकनीकों की उपलब्धता को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को दोनों बांधों के अधिकतम सुरक्षित जलभराव स्तर के संबंध में नवीन वैज्ञानिक एवं तकनीकी अध्ययन कराने के निर्देश दिए जाये साथ ही रियल टाइम डिसीजन सपोर्ट सिस्टम ,उन्नत मौसम पूर्वानुमान, जलग्रहण क्षेत्र की वास्तविक समय की निगरानी तथा आधुनिक जलाशय प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि सुरक्षा से कोई समझौता किए बिना उपलब्ध जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
इससे राजस्थान के श्रीगंगानगर,बीकानेर,चुरू,झुंझुनू,सीकर,नागौर,जोधपुर व बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के नागरिको को सिंचाई एवं पेयजल के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा।
@RLPINDIAorg
#MPNagaur #RLP #HB #ParliamentSession