मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला कांकेर के केवटी SSB कैंप एवं भीरागांव CIF कैंप में जवानों का मलेरिया रक्त परीक्षण किया गया। साथ ही समय पर जाँच, शीघ्र उपचार तथा मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
@MoHFW_INDIA@ChhattisgarhCMO
स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को छोड़ें,सही जानकारी अपनाएँ।
घरेलू नुस्खे केवल अस्थायी राहत दे सकते है,लेकिन गंभीर या लगातार बने रहने वाले लक्षणों में चिकित्सकीय जांच व उपचार आवश्यक है।
समय पर डॉक्टर से सलाह लें।
स्वयं इलाज करने के बजाय विशेषज्ञ की राय को प्राथमिकता दें। #HealthForAll
हर रात की अच्छी नींद,हर दिन की नई ऊर्जा।
मोबाइल की स्क्रीन सेनिकलने वाली रोशनी आपकी नींद में बाधा डाल सकती है।इसलिए सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें वअपने शरीर व मन को पूरा आराम दें।
भरपूर नींद लें
मोबाइल से दूरी रखें
आँखों को आराम दें
आज हीअच्छी नींद की आदत अपनाएँ #HealthForAll
एक छोटी सी सावधानी,डेंगू से बड़ी सुरक्षा।
डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को पनपने से रोकना हमसभी की जिम्मेदारी है।घर व आसपास साफ-सफाई रखें,पानी जमा न होने दें व बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्यकेंद्र से संपर्क करें।
स्वस्थ परिवार कीशुरुआत आपकी जागरूकता से होती है #HealthForAll
माँ स्वस्थ तो परिवार सुरक्षित।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक माह 9 एवं 24 तारीख को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की विशेष देखभाल प्रदान की जाती है। #PMSMA#HealthForAll
मौसमी फ्लू के लक्षण दिखें तो सावधानी बरतें,लापरवाही नहीं।
यदि आपको मौसमी फ्लू के लक्षण महसूस हो रहे हैं,तो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए-
घर पर रहें व अनावश्यक संपर्क से बचें।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।
बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी दवा न लें।#HealthForAll
बदलते मौसम में रखें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान।
मौसमी फ्लू के शुरुआती लक्षणों को पहचानें और समय रहते आवश्यक कदम उठाएं। स्वयं उपचार करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें।
समय पर पहचान, सही उपचार और सावधानी ही सुरक्षित स्वास्थ्य की कुंजी है। #HealthForAll
बारिश में बढ़ता है संक्रमण का खतरा...
लेकिन एक आदत आपको सुरक्षित रख सकती है -
साबुन से नियमित हाथ धोना।
स्वच्छ हाथ अपनाएं, दस्त और अन्य संक्रमणों से बचाव करें।
स्वच्छता ही सुरक्षा है। #HealthForAll
गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच से संभावित जोखिमों की समय पर पहचान और उचित उपचार संभव होता है।
हर माह 9 एवं 24 तारीख को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ अवश्य लें।
#PMSMA#HealthForAll
स्वस्थ जीवन की शुरुआत छोटी-छोटी अच्छी आदतों से होती है।
संतुलित आहार लें
रोज़ कम से कम 30मिनट व्यायाम करें
तनाव से दूर रहें
साथ ही धूम्रपान व शराब से दूरी बनाए रखें,पर्याप्त नींद लें तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें।
स्वस्थआदतें अपनाएं,स्वस्थ व खुशहाल जीवन पाएं।#HealthForAll
@SurgujaDist के स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) को टीबी के प्रभावी प्रबंधन, गर्भवती महिलाओं में टीबी प्रबंधन तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में टीबी सेवाओं के एकीकरण संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। #TBMuktBharat#HealthForAll@MoHFW_INDIA
स्थानीय भाषा में संवाद,स्वस्थ समाज की पहचान।
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत@NarayanpurDist के ग्रामआकबेड़ा में गोंडी व हल्बी भाषा के माध्यम से ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव,मच्छरदानी के नियमित उपयोग व समय पर दवा का पूरा कोर्स करने के लिए प्रेरित किया गया।#MalariaFreeCG
हर बच्चे का स्वस्थ हृदय, हर परिवार की मुस्कान।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्डियोलॉजी शिविर में बच्चों की विशेषज्ञ जांच कर जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। #RBSK#HealthForAll@MoHFW_INDIA
स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक, सेहत के लिए बड़ा कदम!
लगातार स्क्रीन के सामने रहने के बजाय समय-समय पर आराम करें, सही मुद्रा में बैठें और डिजिटल दुनिया के साथ जीवन का भी संतुलन बनाए रखें।
डिजिटल संतुलन अपनाएँ, आँखों, शरीर और मन को स्वस्थ रखें।
#HealthForAll@MoHFW_INDIA
@BalrampurDist बना प्रदेश का गौरव !
एचपीवी टीकाकरण अभियान में 100% लक्ष्य प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल करना सामूहिक प्रयास, समर्पण और जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है।
हर बेटी की सुरक्षा, हर परिवार की जिम्मेदारी।
#HPVटीकाकरण#HealthForAll@MoHFW_INDIA
स्वैच्छिक रक्तदान केवल एक दान नहीं,बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प है।
आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त कई मरीजों के उपचार में जीवनदायी साबित हो सकता है।
आइए,नियमित स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की इस महान सेवा में अपनी भागीदारी निभाएँ।
रक्तदान करें,जीवन बचाएँ।#HealthForAll
जागरूकता ही सुरक्षा है।
सर्पदंश होने पर हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। घबराने के बजाय सही कदम उठाएँ और तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।
याद रखें:
मरीज को शांत रखें।
प्रभावित अंग को स्थिर रखें।
तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुँचें।
झाड़-फूंक या घरेलू उपचार से बचें। #HealthForAll
टीबी का संपूर्ण उपचार ही पूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है।
हर खुराक है ज़रूरी,हर दिन है अहम।
दवा बीच में छोड़ने से बीमारी दोबारा गंभीर हो सकती है और उपचार कठिन हो सकता है।
आइए,नियमित दवा लें,समय पर जांच कराएँ और टीबी मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए निक्षय मित्र बनें।#TBMuktBharat#EndTB
साफ़-सफ़ाई अपनाएँ, बरसाती बीमारियों को दूर भगाएँ!
बारिश के मौसम में अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरों की रोकथाम ही डेंगू और मलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
आपकी सतर्कता, आपके परिवार की सुरक्षा।#HealthForAll@MoHFW_INDIA
स्वस्थ जीवन की शुरुआत अच्छी आदतों से होती है।
हर दिन अपने लिए थोड़ा समय निकालें-योग करें,पौष्टिक भोजन करें,पर्याप्त पानी पिएँ,7-8 घंटे की नींद लें,मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें, धूम्रपान व शराब से दूर रहें।
स्वस्थ रहें,खुश रहें व हर दिन को बेहतर बनाएँ।#HealthForAll@MoHFW_INDIA