ये अनाज की पूलें तेरे काँधें झूलें
तेरा चौड़ा छाता
रे जन-गण के भ्राता
शिशिर, ग्रीष्म, वर्षा से लड़ते
भू-स्वामी, निर्माता !
कीच, धूल, गन्दगी बदन पर
लेकर ओ मेहनतकश!
गाता फिरे विश्व में भारत
तेरा ही नव-श्रम-यश !
~ माखनलाल चतुर्वेदी
#श्रमिक_दिवस 🛠️ #LabourDay
आज #अक्षय_तृतीया है। हिंदू धर्म में वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को #अक्षय_तृतीया (आखा तीज) कहा जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका शुभ और अक्षय फल मिलता है।
#अक्षय_तृतीया_की_हार्दिक_शुभकामनाएं
हनुमान जन्मोत्सव सिर्फ उत्सव नहीं,यह उस शक्ति का प्रतीक है जो असंभव को संभव बना देती है।
आप सभी को पवनपुत्र, संकटमोचन भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
बजरंगबली की कृपा आप सभी पर बनी रहे, आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो
#HanumanJayanti
नव वर्ष विक्रम संवत 2083 एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ यह नव संवत्सर सृष्टि, नव ऊर्जा और जागरण का प्रतीक है।
इस नव संवत्सर के राजा बृहस्पति एवं मंत्री मंगल हैं—जो ज्ञान, शक्ति और कर्मप्रधान प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
माँ दुर्गा आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🌺
Wishing all of you warmly on the occasion of our 77 th #RepublicDay .
This is an occasion to celebrate our democracy and cherish the ideas and values enshrined in our Constitution.
Let’s pray for the continued progress and prosperity of our country.#Happy Republic Day.
पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रही सौ लपट दिशाएं,
जिनके सिंहनाद से सहमी
धरती रही अभी तक डोल
कलम, आज उनकी जय बोल।।
#ArmyDay
अदम्य साहस व पराक्रम के परिचायक भारतीय सेना के सभी वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को 'थल सेना दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#नरकचतुर्दशी
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को
#नरक_चतुर्दशी, रूप चौदस या छोटी दीवाली भी कहा जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी नरकासुर का वध किया था। नरक चतुर्दशी की शाम को दीपदान की विशेष प्रथा है जो यमराज के लिए की जाती है। मान्यता के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर उबटन, तेल आदि लगाकर स्नान करना चाहिए।
आज #धन_तेरस (धन त्रयोदशी) है। आज के ही दिन से दीवाली के पंच पर्व की शुरुआत होती है। #धनतेरस के दिन धन के देवता #कुबेर और स्वास्थ्य की रक्षा और आरोग्य के लिए #धन्वंतरि देव की उपासना की जाती है। इसी दिन समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को 'धन-त्रयोदशी' के नाम से जाना जाता है।
आप सभी सदा स्वस्थ,सम्पन्न और सुखी रहें।🙏
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०८२ एवं चैत्र नवरात्रि की मंगलमय शुभकामनाएँ।संवत् का नाम सिद्धार्थी’ है इस संवत्सर में राजा सूर्य देव होंगे और मंत्री पद पर भी सूर्य देव ही आसीन रहेंगे।
भारतीय नववर्ष की नवप्रभात आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का संचार करे!
#हिंदू_नववर्ष
#नववर्ष
#चैत्र_नवरात्रि
#विक्रम_संवत_2082