Official handle of JodhpurRange Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100
पंचायतीराज चुनाव 2026: लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाएं!
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के अंतर्गत जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित हो रहा है।
#Rajasthanpanchayatelection2026#Rajasthanpolice#Voting
नशे के खिलाफ जंग, राष्ट्रीय एकता का संदेश! 🇮🇳
‘FIGHT AGAINST DRUGS’ के संकल्प के साथ निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली आज ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आमेर पहुंची, जहां राजस्थान पुलिस बैंड की स्वरलहरियों, पुष्पवृष्टि और तिलक लगाकर राइडर्स का भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों एवं राज्य पुलिस के 250 राइडर्स की यह रैली युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
📍 22 अक्टूबर | सुबह 10 बजे
अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग, जयपुर से महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी रैली को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना करेंगे।
जयपुर से अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात की ओर बढ़ने वाली इस रैली के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के साथ संवाद कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया जाएगा। राजस्थान पुलिस द्वारा रैली के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, एस्कॉर्ट, पार्किंग एवं आपातकालीन सहायता की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
आइए, नशे के विरुद्ध इस जन-अभियान का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
नशे को ना, जिंदगी को हां! 🇮🇳
#RajasthanPolice #FightAgainstDrugs #DrugFreeIndia #नशामुक्तभारत
अपराध और अपराधियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की सख्ती एक बार फिर साबित हुई!
मुंबई के जुहू क्षेत्र में बॉलीवुड अभिनेता @iTIGERSHROFF की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों और शूटरों को, जो राजस्थान की सीमा से होकर विदेश भागने की फिराक में थे, कोटा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटा रेलवे स्टेशन से अपनी गिरफ़्त में लेने की बड़ी सफलता हासिल की है।
माननीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्वनी गौतम (IPS) के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारियों के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी सूचना और पुख्ता इनपुट्स के आधार पर रेलवे कॉलोनी, भीमगंजमण्डी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम, साइबर सेल, एजीटीएफ और आरपीएफ कोटा की संयुक्त टीमों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दो मुख्य आरोपियों सहित एक नाबालिग को धर दबोचा।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु मुंबई पुलिस व संबंधित जांच एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।
राजस्थान पुलिस अपराधियों के हर नापाक मंसूबे को नाकाम करने और प्रदेश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर पल मुस्तैद है।
ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना देने या घटना होने पर आप 112 पर तुरंत संपर्क कर सकते है।
राजस्थान पुलिस - "आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर"
#Mumbaifiring #Rajasthanpolice #TejaswanigautamIPS #actionagainstcrime #tigershroff
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 🏹
राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Dussehra
राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें:
📞 महिला हेल्पलाइन 1090
📞 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
📞 आपातकालीन सहायता 112
📲 निर्भया हेल्पलाइन (24 घंटे): 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093
कर्तव्य पथ पर अपनी जान की बाजी लगा देने वाले राजस्थान पुलिस के अमर प्रहरी कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी के शौर्य को कोटि-कोटि प्रणाम!
टोंक जिले के ककोड़ चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी ने अपनी ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। रूपवास क्षेत्र में गश्त के दौरान जब उनका सामना अपराधियों से हुआ, तो वे बिना डरे उनसे भिड़ गए। कर्तव्य पालन के दौरान अपराधियों के हमले में उन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
21 अक्टूबर, पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अपने इस वीर प्रहारी के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है।
#Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #tonk
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान पुलिस का एक और ऐतिहासिक कदम!
प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 18 अक्टूबर 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में राजस्थान पुलिस द्वारा 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का भव्य शुभारम्भ किया जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट प्रभारियों से सीधा संवाद और विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल, महापौर श्री सुनील कोठारी, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, एसीएस (गृह) श्री भास्कर ए. सावंत और महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा मौजूद रहेंगे।
राजस्थान पुलिस इस पहल के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यदि कोई भी महिला किसी संकट या आपात स्थिति में हों, तो तुरंत आपातकालीन नंबर 112 या महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 8764866090 / 91 / 92 / 93 की भी सहायता ले सकते है।
#Rajasthanpolice #Womensafety #Kalikapatrollingunit #cmrajasthan #Womenempowerment
सावधान रहें! पैसे लेने के लिए UPI PIN नहीं, सिर्फ अपना QR Code भेजा जाता है।
ऐसी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा https://t.co/hZp39vKNRP पर अपनी शिकायतकरे
क्या आप जानते हैं कि 21 अक्टूबर का दिन हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
हर साल 21 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस' यानी पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है जब हम देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर पुलिस प्रहरियों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं।
हर वर्ष राजस्थान पुलिस मुख्यालय (PHQ) के मार्गदर्शन में राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर में भव्य राज्य-स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर:
* शोक परेड व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ वीर जवानों को सलामी दी जाती है।
* ‘रोल कॉल’ के माध्यम से कर्तव्य पथ पर जान गंवाने वाले देश के वीर शहीदों के नामों का वाचन होता है।
* महानिदेशक पुलिस, राजस्थान और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया जाता है।
* शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।
आइए, पुलिस बल के वीरों के इस अतुलनीय त्याग को याद करें और एक सुरक्षित, भयमुक्त व सशक्त राजस्थान के निर्माण का संकल्प लें।
"अमर प्रहारी - शौर्य की अमर गाथा, बलिदान को शत-शत नमन।"
#Policeshaheeddiwas #Policecommemorationday #Rajasthanpolice #Amarprahari #Salutetoheroes
किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए RajCop Citizen App के ‘Need Help’ फीचर का उपयोग करें। इसके साथ ही आपातकालीन नंबर 112, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 और निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764866090 / 91 / 92 / 93 पर भी संपर्क कर सकती हैं।
आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर राजस्थान पुलिस
कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता!
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय, जयपुर में आयोजित अपराध एवं कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक में प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को सतर्कता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में विवादित मामलों की नियमित निगरानी, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, अपराधों में वृद्धि वाले जिलों के लिए प्रभावी कार्ययोजना, पुलिसकर्मियों के संवेदनशील व्यवहार तथा गंभीर घटनाओं में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।
आगामी पंचायती राज चुनावों एवं पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान बॉडी कैमरों के उपयोग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के निर्देश भी दिए गए।
साथ ही, साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर दर्ज कर पीड़ितों को त्वरित राहत, अपराध की सूचना पर न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम तथा पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
सुरक्षित राजस्थान, जवाबदेह पुलिस और जनविश्वास को मजबूत करने के संकल्प के साथ राजस्थान पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है।
#RajasthanPolice #RajPolice #LawAndOrder #CrimePrevention #CyberSafety #PublicSafety #PoliceHeadquarters #Jaipur
खेती-किसानी, पशुपालन, और परिवार की धुरी संभालते हुए ग्रामीण महिलाएं न केवल हमारे कृषि तंत्र को मजबूत करती हैं, बल्कि समाज की प्रगति में भी अपनी अहम भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर राजस्थान पुलिस देश की सभी ग्रामीण महिलाओं के अभूतपूर्व योगदान को नमन करती है।
#Rajasthanpolice
मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम!
कठिन परिश्रम, ईमानदारी और शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे युवा सशक्त बनते हैं और देश के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।
राजस्थान पुलिस देश के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
जिला पुलिस पाली की टीम द्वारा ऑनलाइन जुआ एवं अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 333 ग्राम अवैध अफीम दूध, ₹36,97,600 नकद, 7 मोबाइल फोन व 1 टैबलेट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना सोजत सिटी द्वारा ऑनलाइन जुआ एवं अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 333 ग्राम अवैध अफीम दूध, ₹36,97,600 नकद, 7 मोबाइल फोन व 1 टैबलेट बरामद कर आरोपी अमरचंद को गिरफ्तार किया गया।
@policerajasthan@igp_jodhpur
जल्दबाज़ी नहीं, समझदारी से बदलें लेन!
सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए राजस्थान पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि
सही लेन, सुरक्षित राह - आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर राजस्थान पुलिस।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#roadsafety
सुरक्षित समाज, सशक्त प्रदेश - पुलिस और जनता का साझा प्रयास!
राजस्थान पुलिस द्वारा आमजन के साथ बेहतर समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सी.एल.जी. (Community Liaison Group) की बैठकों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
#Rajasthanpolice#CLG#Socialawareness#YouthCLG
नवरात्रों के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष 'शक्ति सुरक्षा अभियान' संचालित किया जा रहा है।
सुरक्षित, भयमुक्त और उल्लासपूर्ण पर्व के माहौल के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है।
#RajasthanPolice
शक्ति की आराधना, सुरक्षा का विश्वास। माँ दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा लेकर आए।
राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को अत्यंत मंगलमय और पावन नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
किसी भी समय तुरंत मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर Call करें।
#Jaimatadi
#1090
हर बेटी की मुस्कान और उसका सुरक्षित बचपन ही हमारे सशक्त समाज की सबसे बड़ी पहचान है।
यदि आपको बाल उत्पीड़न या बाल विवाह से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क करें।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर