पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा काँवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत मेरठ में आयोजित अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक के उपरांत मेरठ जोन कार्यालय में नवस्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर मॉनिटरिंग सेल एवं अपराध शाखा भवन का उद्घाटन किया गया गया।
#SafeKanwarYatra #ShravanShivratri
#KanwarYatra2026 #UPPolice
“The first step is to listen — not judge.”
What happens when a woman walks into a police station with a story of abuse, fear or harassment?
In a candid conversation on A Cup of Context, DGP UP Shri Rajeev Krishna speaks about women’s safety, domestic violence, Mission Shakti Kendras, changing police mindsets, raising respectful boys & why society too must learn to listen.
Beyond FIRs. Beyond statistics.
A conversation on policing with empathy, accountability & trust.
🎙️ “First, We Listen.”
Watch the full podcast on the UP Police YouTube channel.
https://t.co/uZL0RLczsJ
#UPPolice #DGPUP #MissionShakti #WomenSafety
“एक पेड़ माँ के नाम”उ0प्र0 सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रारम्भ यह अभियान पर्यावरण स��रक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।वृक्ष केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते,बल्कि स्वच्छ वायु प्रदान करने के साथ साथ सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है।
प्रेस नोट
महिला की मृत्यु व अभियोग के सफल अनावरण के बाद भी प्रकरण में परिजनों को भड़काकर अवैध रूप से सड़क जाम करने, भीड़ को उकसाने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 15 मई को थाना टीपीनगर क्षेत्र से एक महिला गुमशुदा हुई थी, जिसके संबंध में उसके परिजनों द्वारा दिनांक 16 मई को थाना टीपीनगर पर सूचना दी गई थी। दिनांक 17 मई को उक्त महिला का शव थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव से बरामद हुआ था, जिसकी तत्काल शिनाख्त कराई गई। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा दो अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में लाए गए, जिनके द्वारा साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया गया था। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण के संबंध में मृतका के परिजनों की विवेचक, संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन एवं अन्य अधिकारियों से लगातार वार्ता कराई जा रही थी तथा उनके द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं का संतोषजनक समाधान किया गया था। इसके बावजूद कुछ अराजक एवं अवैधानिक तत्वों द्वारा मृतका के परिजनों को भड़काकर प्रकरण को अनावश्यक रूप से अलग स्वरूप देने का कुत्सित प्रयास करते हुए ज्ञापन देने के नाम पर भीड़ एकत्र कर सड़क जाम कर दी गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार-बार समझान��� के बावजूद जाम नहीं खोला गया, जिसके कारण का��ून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग कर जाम खुलवाया गया।
प्रकरण में उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों एवं सोशल मीडिया के विश्लेषण के आधार पर सड़क जाम लगवाने, लोगों को उकसाने तथा पूरे घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। इसी क्रम में अभियुक्त दिग्विजय सिंह पुत्र रघुराज सिंह भाटी निवासी हसनपुर, जनपद अमरोहा व अन्य चिह्नित व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त प्रकरण में चिन्हित व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास होना भी पाया गया है ।
दिग्विजय सिंह पुत्र रघुराज सिंह भाटी निवासी हसनपुर, अमरोहा का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 559/2025 धारा 125, 126(2), 281 बीएनएस, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा।
2. मु0अ0सं0 19/2026 धारा 126(2), 281, 285 बीएनएस, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
3. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 232(2), 351(2) बीएनएस, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा।
4. मु0अ0सं0 277/2025 धारा 121(1), 132, 221, 351(2), 352 बीएनएस एवं धारा 3(2) एससी/एसटी एक्ट, थाना रजबपुर, जनपद अमरोहा।
5. मु0अ0सं0 131/2026 धारा 115(2), 308(6), 351(2), 352 बीएनएस, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
6. मु0अ0सं0 164/2025 धारा 285, 352, 351(2) बीएनएस, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
7. मु0अ0सं0 488/2024 धारा 115(2), 281, 324(4), 351(2), 352 बीएनएस, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ।
8. मु0अ0सं0 376/2010, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ।
9. मु0अ0सं0 461/2008, थाना सिविल लाइन, जनपद मेरठ।
रवि गौतम पुत्र सतपाल का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 439/2024 धारा 302 IPC थाना -कोतवाली ,जनपद गाजियाबाद ।
2. मु0अ0सं0 440/2024 धारा 302 थाना -कोतवाली ,जनपद गाजियाबाद ।
3.मु0अ0सं0 076/2024 धारा 323/352/504/506 IPC थाना -बापुधाम,जनपद-गाजियाबाद ।
4-मु0अ0सं0 302/2018 धारा 147/186/341/353/427/504/506 IPC थाना -सूरजपुर ,जनपद गौतमबुद्ध नगर ।
अन्य का आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है।
जनपद खीरी/सीतापुर का भ्रमण/निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं का समयाबद्ध निस्तारण एवं वांछित इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सुरक्षा सम्बंधित ��ामलो,यक्ष एप्प की समीक्षा कर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
#SitapurPolice
⏭️कानून/शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्र��� और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आईजी रेंज लखनऊ महोदय द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक।
⏭️आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश।#UPPolice @Igrangelucknow
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा दिनांक 08.06.2026को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जनपद सीतापुर में विभिन्�� परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण क��या एंव नकलविहीन परीक्षा कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @Uppolice @adgzonelucknow
अवगत कराना है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाने से संबंधित खबर प्रसारित की जा रही है । उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि वर्ष 2023-24 में एक्सीडेंट के कारण DM चौराहा क्षतिग्रस्त हो गया था। तत्समय राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को कोई नुकसान न पहुँचे, इस दृष्टि से तथा चौराहे का सौन्दर्यीकरण कराये जाने के क्रम में अशोक स्तम्भ को वहीं चौराहे पर बनी अमृत महोत्सव स्मृतिका पर सम्मानपूर्वक स्थापित किया गया था। वर्तमान में DM चौराहे का सौन्दर्यीकरण प्रस्तावित है और सौन्दर्यीकरण के उपरांत अशोक स्तम्भ को पुनः स्थापित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।कृपया भ्रामक खबर प्रस��रित न करें। उक्त के संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट । @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup
कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाने से संबंधित खबर प्रसारित की जा रही है। डीएम चौराहे पर अशोक स्तम्भ यथावत लगा हुआ है। अशोक स्तम्भ हटाये जाने संबंध��� आरोप पूर्णता असत्य है, इसका पूर्णतया खंडन किया जाता है।
@CMOfficeUP
@InfoDeptUP
@UPGovt
अवगत कराना है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाने से संबंधित खबर प्रसारित की जा रही है । उक्त के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि जनपद हरदोई के प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका हरदोई द्वारा सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। डीएम चौराहे पर अशोक स्तम्भ यथावत लगा हुआ है। अशोक स्तम्भ हटाये जाने संबंधी आरोप पूर्णता असत्य है,इसका पूर्णतया खंडन किया जाता है। कृपया भ्रामक खबर प्रसारित न करें। उक्त के संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट ।
@Igrangelucknow@adgzonelucknow@Uppolice@dgpup
थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत 15 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का सफल अनावरण।
➡️थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनवारीवास में 15 वर्षीय बालक की हत्या करने वाले अभियुक्तों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए !
➡️उल्लेखनीय है कि मृतक बालक का पोस्टमार्टम चिकित्सकगण के पैनल द्वारा किया गया है, सम्पूर्ण पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी है।
➡️पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बालक के शरीर पर क्रूरता के कोई भी निशान नही पाए गए थे।
➡️सोशल मीडिया पर कथित रूप से चल रहे, बालक के साथ की गई क्रूरता की पुष्टि पीएम रिपोर्ट से नही हुई है। वह भ्रामक है एवं पूर्णतः असत्य है।
आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा जनपद उन्नाव में भ्रमण एवं पैदल गश्त की गई तथा ईदगाह पहुंचकर तैयार���यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Igrangelucknow
बकरीद पर्व के दृष्टिगत ��नपद उन्नाव में स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। आमजन से त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। अधिकारीगण को संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र बनाएं रखने हेतु निर्देशित किया गया। @Uppolice @adgzonelucknow
कल दिनांक 20.05.2026 को थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात जा रही थी जिसमें कुछ कहासुनी हुई और उसी के क्रम में पास में एक दुकान थी जिसमें कि दुकान वाले से विवाद हो गया और दुकान में तोड़फोड़ की घटना हुई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में पथराव भी हुआ । इस सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक न्यूनतम पुलिस बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था स्थापित की गई । जिसके उपरांत ज�� शादी का कार्यक्रम था उसको सकुशल संपन्न कराया गया। इस घटनाक्रम में एक महिला जो कि दुकानदार पक्ष की थी, 70 वर्षीय वृद्ध महिला हैं के चोट भी आई है जिनको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है फिर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किये जा रहे है। साथ ही साथ पुलिस की तरफ से जो लोग भी पत्थरब��जी में सम्मिलित थे उनके विरुद्ध मुकदमा ��र्ज किया जा रहा है । मौके से कई सी0सी0टी0वी0 फुटेज और कई मोबाइल से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए जिनको साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया गया है तथा उन्हें विवेचना का हिस्सा बनाया जा रहा है । घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए तीनों विवेचनाओं को क्राइम ब्रान्च से कराया जा रहा है और जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट –श्लोक कुमार, वरिष���ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा ।
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra
मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत थाना औरास की मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमणशील रहते हुए महिलाओं/बालिकाओ को नारी सशक्तिकरण,विभिन्न हेल्पलाइन नंबरऔर सोशल मी़डिया के प्रयोग से संबंधित की जानकारी दी गई । #UPPCares#MissionShakti5#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वाव@Igrangelucknow
#MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के थाना कछौना की एंटीरोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन@Igrangelucknow
#MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के थाना अतरौली की एंटीरोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन@Igrangelucknow