बिहार में जिस तरह से पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बर्बरता की, वह बेहद निंदनीय है।
पटना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष शांतनु शेखर जी समेत हमारे NSUI के कई साथियों को हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई।
कई महिला साथियों के यहां रात दो बजे पुलिस ने दबिश दी और घर की तलाशी ली गई। हमारे ऐसे सैकड़ों साथी हैं, जिनके परिजनों को यह नहीं पता कि उनके बच्चे कहां हैं और उन्हें कहां पर रखा गया है।
इतना ही नहीं, प्रदर्शन में जाने वाली महिलाओं को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।
सवाल है:
• क्या देश में महिला होकर अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना गुनाह है?
• क्या इस देश में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना अपराध बन गया है?
: ऋचा सिंह जी
अन्याय के खिलाफ लड़ाई में छात्र अकेले नहीं हैं ✊
📞 9811867474 पर मिस्ड कॉल दें, अगर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आपको👇
⦿ पुलिस नोटिस मिला है
⦿ हिरासत में लिया गया है
⦿ पूछताछ के लिए बुलाया गया है
⦿ लीगल कार्रवाई का सामना कर रहे हैं
⦿ BJP या राइट विंग समर्थक धमका रहे हैं
⦿ आपका ऑनलाइन उत्पीड़न किया जा रहा है
आप अपनी शिकायत-परेशानी साझा करने के लिए नीचे दिए गए QR कोड को भी स्कैन कर सकते हैं।
○ We unequivocally condemn all the attacks on students. The Modi government had promised during the negotiations that no student would be picked up and that there would be no police action against them.
○ But today, there is a list of FIRs that have been filed against students in Patna, West Bengal, and Bihar.
○ Message for students: We - IYC, NSUI, and the Indian National Congress, are with you. You are not alone, and you will not be left alone.
👉If you have been served a legal notice, detained, asked to appear for questioning, had any of your social media posts taken down, or need legal support in any situation, please contact our CKG Legal SOS at 9811867474.
: @mehartweets ji
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से हमारी मांग पूरी नहीं हुई है।
हमारी मांग है👇
⦿ NTA को बैन किया जाना चाहिए
⦿ देश में पारदर्शी तरीके से परीक्षा होनी चाहिए
⦿ परीक्षा कैलेंडर जारी हो और उसके अनुसार परीक्षा हो
⦿ देश में पेपर लीक के खिलाफ एक मजबूत कानून बने
छात्रों पर गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया है, इसलिए देश के छात्र अब अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
हम छात्रों के साथ खड़े हैं और अमित शाह के इस्तीफे के लिए पूरे देश में आंदोलन करेंगे।
: @nsui अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
📍 दिल्ली
जिस तरह बिहार और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें चिन्हित करके निशाना बनाया जा रहा है, वह बेहद शर्मनाक है।
कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। छात्र इस नंबर- 9811867474 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
हम 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से सभी छात्रों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि नेता विपक्ष राहुल गांधी जी, NSUI तथा कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।
छात्रों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह गलत है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
: @nsui अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
हम चर्चा से डरने वाले नहीं हैं।
हम चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उससे पहले गृह मंत्री सदन में आकर यह बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया?
: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge
मोदी सरकार ने वादा किया था कि हम छात्रों पर कोई एक्शन नहीं लेंगे,
लेकिन दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, यूपी में छात्रों पर FIR हो रही है। छात्रों के घरों में पुलिस दबिश दे रही है, उनके माता-पिता को परेशान किया जा रहा है।
ये दिखाता है कि BJP सरकार की कथनी-करनी में कितना फर्क है।
छात्र समझ रहे हैं कि गन फायर का आदेश अमित शाह द्वारा दिया गया, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
पेपरलीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को टारगेट किया जा रहा है। सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेटर लिखे गए हैं, ताकि उनकी आलोचना वाले पत्रकारों, यू-ट्यूबर्स के वीडियो डिलीट कराए जा सकें।
: @nsui अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद इरफ़ान से मुलाकात की।
बड़ी ही साफगोई और ईमानदारी से युवाओं का दर्द और उम्मीदें सामने रखने वाले इरफ़ान में आपको हर वो नौजवान दिखेगा, जो इस सरकार से नाउम्मीद हो चुका है।
हमारा इरफ़ान जैसे हर एक युवा से वादा है- हम साथ मिलकर ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे, जहां मोहब्बत, भाईचारा, सम्मान, समानता और अवसर की कोई कमी नहीं होगी।
📍 दिल्ली
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी प्रमुख मांग थी, लेकिन हमारी और भी मांग थीं।
देश पूछ रहा है 👇
• NTA के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
• NTA के DG के खिलाफ अब तक एक्शन क्यों नहीं लिया गया?
: @nsui अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ NSUI ने मजबूती से लड़ाई लड़ी है।
हमारे साथियों पर दर्जनों FIR हुईं, लाठियां चलीं और हमारे नेता राहुल गांधी जी भी सड़कों पर उतरे। साथ ही, उन्होंने कोटा और देहरादून में छात्रों से संवाद किया।
देश में 25 से ज्यादा छात्रों ने जान दे दी, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि उनके परिवारों तक से नहीं मिले। ये दिखाता है कि सरकार कितनी संवेदनहीन है।
दिल्ली में छात्र शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बात कर रहे थे, लेकिन उनपर लाठीचार्ज हुआ और बर्बरता की गई। हम इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।
जहां दिल्ली में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। वहीं बिहार में AK-47 से छात्रों पर गोलियां चलाई गईं और जिस छात्र को गोली लगी, वो अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
हमारी मांग है कि छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों पर सख्त एक्शन हो।
: @nsui अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
मोदी सरकार की धमकियों से आज के हमारे युवा डरने वाले नहीं है। जिन युवाओं ने protest में भाग लिया उनको धमकियां मिल रही है। पश्चिम बंगाल और बिहार में बहुत सारे युवाओं को जबरन हिरासत में लिया गया है।
पहले युवाओं को लाठी-डंडे-pellet guns से मारा गया और अब जब protest ख़त्म हुआ है तो उनके सोशल मीडिया अकाउंटों तक की जाँच-पड़ताल हो रही है। ये एक डरे हुए, तानाशाह की निशानी है।
देश के युवा सवाल पूछ रहें हैं -
▫️766 दिन पहले
शिक्षा क्षेत्र और पेपर लीक रोकने के लिए बनी डॉ राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशों का क्या हुआ?
▫️895 दिन पहले
पेपर लीक रोकने के लिए बना क़ानून पास हुआ था, उसके बाद इतने पेपर लीक क्यों हुए?
▫️647 दिन तक
NTA को एक full-time director क्यों नहीं दिया गया?
अमित शाह को बयान देना होगा, मोदी जी को माफी मांगनी पड़ेगी !