क्या आपने राहुल गाँधी जी का स्पॉटिफ़ाय पर पॉडकास्ट सुना?
सरकार संसद में माइक बंद कर सकती है लेकिन जनता तक बात पहुंचाने के लिए माइक्स की इस देश में कमी नहीं है। 🎙️
राहुल गाँधी जी ने स्पॉटिफ़ाय के माध्यम से अपने विचारों को रखा है।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कोरल्स और पर्यावरण पर अपने विचारों से लेकर भारतीय राजनीति में कांग्रेस पार्टी की भूमिका और आज के दौर में उसकी प्रासंगिकता तथा छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर अपने विचारों तक राहुल गांधी अपने Spotify चैनल के माध्यम से सीधे लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं।
आप सब भी नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़िए Spotify पर।
@RahulGandhi
Tune in to listen his Resistance Podcast: [https://t.co/YLTrOQFlPT]
Link to Channel : https://t.co/NKWblAtR7w
दतिया की जागरूक जनता को हृदय से नमन एवं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी को ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि जनविश्वास, संघर्ष, समर्पण और कांग्रेस की विचारधारा में जनता की आस्था की जीत है। दतिया की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है।
इस विजय के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कांग्रेस परिवार के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, युवा साथियों, मातृशक्ति और शुभचिंतकों को हृदय से बधाई। आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ने इस जीत को संभव बनाया है।
यह विजय हम सभी के लिए नई ऊर्जा, नया उत्साह और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाली है। आइए, इसी एकजुटता और समर्पण के साथ प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करें।
जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संघर्ष जारी रहेगा, विजय का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।