देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं- हर संघर्ष की अपनी कहानी है।
लेकिन जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है, पर उससे भी बड़ा हथियार है- एकता में सच के साथ खड़े होना।
इसीलिए नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है, जिसका नाम है- 'सत्याग्रह'
ये आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। हम आपकी आवाज सड़क से संसद तक बुलंद करेंगे।
अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं तो अपने सत्याग्रह की कहानी यहां साझा करें 👇🏼
🔗 https://t.co/63HZSvClyO
अदम्य साहस, स्वाभिमान और असीम पराक्रम की प्रतिमूर्ति, मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
रीवा में NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय जी ने साथियों के साथ लगभग 2 किमी दंडवत परिक्रमा करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कुलपति पर ABVP, RSS और BJP से जुड़े होकर कार्य करने के आरोपों सहित परीक्षा परिणामों में देरी, कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय एवं नियुक्ति अनियमितताओं, छात्रवृत्ति, विजिटिंग फैकल्टी और छात्र संगठनों के साथ कथित भेदभाव की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।
आज “छात्रों की गूंज” के तहत भोपाल के नरेला में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला जी द्वारा मेधावी छात्र एवं छात्राओं का सम्मान व बिगड़ती हुई शिक्षा व्यवस्था के संदर्भ में संवाद कार्यक्रम के तहत सभी छात्रों के साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव जी ने संवाद किया.
स्वास्थ्य मंत्री कोर कमेटी बैठक में कहते हैं, अधिकारी मेरी नहीं सुनते!
स्वास्थ्य राज्य मंत्री कहते हैं सिरप कांड में निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर मेरी जानकारी के बिना बहाल हो गए!
मोहन राज में विंध्य कोठी का दबदबा मंत्रियों पर भी भारी है!
वहां की कृपा के बाद हर दाग धुल जाता है!
गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,
अगली बार जनता आपसे किस लहजे में बात करे कि आपको अपना यह दर्द बता सके!
सच आप सुनना चाहते नहीं, फाइलों और आपका चेहरा चमकाती रीलों में विकास ही विकास है! पर सच यह है कि जमीन पर जनता अभाव और असंवेदनशीलता सहने को मजबूर है!
⦿ गुना में कृष्णाबाई को अपने बीमार और दिव्यांग भाई को अस्पताल के वार्ड तक खुद कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा।
⦿ अस्पताल कहता है : स्ट्रेचर पर्याप्त हैं, स्टाफ भी मौजूद है।
अगर सब कुछ था, तो एक बहन को अपने बीमार भाई को कंधे पर उठाने की नौबत क्यों आई?
@JM_Scindia I @rshuklabjp
युवाओं का बदलता रुख! ✋🏽
महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगांव में सैकड़ों Gen-Z युवाओं ने छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गगन यादव जी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
युवाओं का यह बढ़ता जुड़ाव बदलाव की नई उम्मीद और लोकतंत्र के प्रति विश्वास का संदेश है।
सोंडवा में कांग्रेस की शानदार जीत ✊
सोंडवा (अलीराजपुर) जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 18 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता जी (दलसिंह नरगांवा) की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह जीत कांग्रेस की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है।
मोहन राज में नगरीय निकाय नरक निगम बन चुके हैं!
बदइंतजामियों का अड्डा बन चुकी इंदौर नगर निगम में एक कर्मचारी प्रताड़ना के कारण जहर खाने को मजबूर हो रहा है!
अव्यवस्था और अराजकता की पराकाष्ठा में अब छोटा कर्मचारी जान तक देने पर उतारू है!
यह सरकार अब हर मोर्चे पर नाकाम ही नहीं, जनता के लिए हत्यारी साबित हो रही है!