बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मिला, जिन्होंने सिर्फ परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज़ उठाने पर भयंकर पुलिस बर्बरता झेली।
पुलिस की लाठियों, AK-47 और पिस्तौल से चली गोली ने कई छात्रों को घायल कर दिया। सेना में जाकर देश की सेवा करने की ख्वाहिश रखने वाले एक युवा का पैर AK-47 से गोली मारकर तोड़ दिया - साथ ही उनकी जिंदगी का सपना भी।
ये युवा सिर्फ निष्पक्ष अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार मांग रहे थे। ऐसी मांग पर लाठियां और गोलियां चलाने की क्या जरूरत थी?
और इतनी बड़ी बर्बरता की जिम्मेदारी सिर्फ कुछ छोटे अधिकारियों पर डालकर सरकार बच नहीं सकती। यह कार्रवाई या तो ऊपर के आदेश का नतीजा है या फिर सत्ता की घोर नाकामी।
बिहार सरकार कुछ भी कर ले मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं। इनकी हर संभव मदद करने को तैयार हूं।
BJP याद रखे - युवाओं की आवाज़ दबाने वाली हर सत्ता को एक दिन जनता के सामने जवाब देना पड़ता है। वह दिन अब दूर नहीं है।
#ChhatronKiGoonj
आज बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम जी ने औरंगाबाद के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत सुही पंचायत के ग्राम दुधमी पहुंचकर दुषकर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।
परिवार को न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पीड़िता को न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
औरंगाबाद के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत सुही पंचायत के ग्राम दुधमी में दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की बेहद पीड़ादायक और दुर्दान्त घटना ने मानवता को शर्मसार किया है।
आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय की इस लड़ाई में हरसंभव सहयोग और साथ का भरोसा दिया।
जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, हमारी आवाज़ नहीं रुकेगी। हम अंतिम सांस तक न्याय के लिए लड़ेंगे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज पर 2 मिलियन फ़ॉलोअर्स पूरे होने पर समस्त कांग्रेस परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह उपलब्धि हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ हमारी सोशल मीडिया टीम के अथक परिश्रम का परिणाम है।
निवेदन है कि नियमित रूप से बिहार कांग्रेस के पोस्ट शेयर कर इस जनसंपर्क को और सशक्त बनाएँ।
🔗 https://t.co/P4aJWLWBFn
हमारे FB पेज के साथ 2 मिलियन परिवार का हिस्सा बनने के लिए आप सभी साथियों का दिल से आभार🙏
आपका विश्वास और प्यार हमें बिहार व देश की जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाने का संकल्प देता है।
हम जनता की आवाज़ बनते रहेंगे, जनता के हक़ की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
@SupriyaShrinate
नासिक, महाराष्ट्र में आज आदिवासी छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र भी शामिल थे।
उनकी समस्याएं और मांगें ध्यान से सुनीं।
हर छात्र को पढ़ाई के लिए एक सम्मानजनक, सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिलना उसका हक़ है। वंचित समुदायों से आने वाले छात्रों को सिस्टम की अनदेखी नहीं, उसके सहयोग और हर संभव मदद की जरूरत है।
शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं - यह भारत के हर छात्र का अधिकार है।
#ChhatronKiGoonj