Publish & propagate GoB policies, programmes, schemes & achievements, effectively for public awareness. Documentation of progress & achievement of departments
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें:
👉माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर किया उन्हें कोटि-कोटि नमन
👉बिहार में निवेशकों को उद्योग लगाना हुआ आसान
👉30 दिनों के भीतर उद्योग लगाने की मिलेगी स्वीकृति
👉माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट का फैसला
#IPRDSamachar
#BiharNews
#IPRDBihar
पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम द्वारा खिताब जीतने पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी श्री सावन कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
@Shrawon_Nalanda@TheHockeyIndia@BiharSportsDept
#पुरुषअंडर_18
#एशियाकप_2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार को तीव्र औद्योगिक विकास, व्यापक रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
अब बिहार में मात्र 30 दिनों में मिलेगी उद्योग लगाने की स्वीकृति। राज्य में उद्योग, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार।
@samrat4bjp@IndustriesBihar
#ViksitBharatSamriddhBihar
#InvestInBihar
#30DaysForIndustries
#EaseOfDoingBusinessBihar
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के।
बीते 12 वर्षों में 81 करोड़ से अधिक लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम निःशुल्क राशन उपलब्ध कराकर देश में खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है। पोषक तत्वों से भरपूर अनाज से निर्धन एवं वंचित परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संचार हुआ है। यही परिणाम है कि आज भारत में अत्यंत गरीबी का स्तर घटकर 1 प्रतिशत से भी कम रह गया है।
@PMOIndia@MIB_India@officecmbihar
#12YearsOfGaribKalyan
#InclusiveGrowth
#ViksitBharat
#NewIndia
#FoodForAll
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पटना में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को कदाचार-मुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में 34 जिलों के 331 परीक्षा केंद्रों पर 1.56 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षा, प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित हवाई परिवहन, सोशल मीडिया निगरानी, संदिग्ध कोचिंग संस्थानों पर नजर, मुफ्त बस यात्रा तथा पेयजल, ORS और चिकित्सा सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@BiharCabinet
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के ।
पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय सुधारों ने महिला सशक्तिकरण को नई गति प्रदान की है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु किए गए सतत् प्रयासों के कारण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत हुई है तथा सुरक्षित प्रसव की सुविधाएं अधिक सुलभ बनी हैं।
@PMOIndia@officecmbihar@MIB_India@MoHFW_INDIA@BiharHealthDept
#12YearsOfGaribKalyan
#SafeMotherhood
#GoodGovernance
#NariShakti
#TransformingIndia
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित, विकास और सुशासन से जुड़े 25 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।
इन निर्णयों से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को बल मिलेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
@samrat4bjp@BiharCabinet
#GoodGovernance
#PublicWelfare
#BiharDevelopment
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें:
👉माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर लगाई गयी मुहर
👉खेल विभाग की समीक्षा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश
👉‘राजगीर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य 31 दिसंबर, 2026 तक हर हाल कराएं
#IPRDSamachar
#BiharNews
#IPRDBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर लगी मुहर। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी।
@samrat4bjp@BiharCabinet#BiharCabinet
#BiharCabinetDecisions
#BiharCabinetSecretariatDept
#CabinetDecisions2026
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के।
भारत में बीते 12 वर्षों के सुशासन के साथ 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे संकल्पों और निरंतर प्रयासों से देश में बेटियों के प्रति दृष्टिकोण बदला है, जिसका सीधा असर लिंगानुपात में सुधार के रूप में सामने आ रहा है। बेटियों को मिल रहा सुरक्षित माहौल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और समाज का बढ़ता विश्वास ही इस सकारात्मक बदलाव की असली नींव है।
@PMOIndia@MIB_India@officecmbihar
#12YearsOfGaribKalyan
#GoodGovernance
#WomenEmpowerment
#BetiBachaoBetiPadhao
#NariShakti
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के।
पिछले 12 वर्षों में सुशासन और समावेशी विकास की नीतियों ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। उच्च शिक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है तथा उन्हें अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर कर रही है।
@PMOIndia@MIB_India@officecmbihar
#12YearsOfGaribKalyan
#NariShakti
#GoodGovernance
#AmritKaal
सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल सुनिश्चित की जा रही है।
@samrat4bjp#SahyogShivir#GoodGovernance#PublicService#CitizenFirst
सुनी-सुनाई बातों पर नहीं, सही जानकारी पर करें भरोसा।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार सोलर पैनल अधिष्ठापन पर सब्सिडी प्रदान कर रही है। सोलर पैनल लगाकर आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
@samrat4bjp@EnergyBihar
#ViksitBharatSamridhBihar
#PMSuryaGharMuftBijliYojana
#SolarEnergy
#RenewableEnergy
#EnergyForAll
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु लाभ प्राप्त करने की वार्षिक आय सीमा को ₹2.5 लाख से बढ़ाकर ₹4 लाख कर दिया गया है।
यह निर्णय जरूरतमंद परिवारों के लिए उपचार की राह को और सुगम बनाएगा तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।
@samrat4bjp@BiharHealthDept
#DigitalUpdateBihar
#MukhyamantriChikitsaSahaytaKosh
#HealthcareForAll
#PublicWelfare
#GoodGovernance