महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @sambhalpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं ₹58,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice
#BNSUPP
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
कृषि विभाग में रोजगार/संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का @muzafarnagarpol द्वारा अनावरण कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 04 आधार कार्ड, फर्जी एम्प्लॉय रजिस्ट्रेशन/ज्वाइनिंग लेटर एवं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फॉर्म की प्रतियां, विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम से तैयार दस्तावेज व 01 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण सरकारी विभागों में संविदा भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे। विश्वास जीतने के बाद नियुक्ति दिलाने के नाम पर बड़ी धनराशि वसूलते थे तथा फर्जी ऑफर लेटर, नियुक्ति पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पहचान बदलकर विभिन्न जनपदों एवं राज्यों में इसी प्रकार लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
Zero tolerance towards narcotics—
अवैध मादक पदार्थों के व्यवसाय में लिप्त 02 अभियुक्तों को @shravastipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से मादक पदार्थ की खरीद/बिक्री से प्राप्त ₹19 लाख 82 हजार 645/- नकद एवं 02 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण नेपाल से अवैध गांजा मंगवाकर उसे छोटे-छोटे पैकेटों में पैक करते थे। परचून की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे ग्राहकों को गांजा बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkSTF
आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई—
बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले के अभियुक्त तत्कालीन कोटेदार को @EowUttarPradesh द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित 'सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना' के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को कार्य के बदले आवंटित किए जाने वाले खाद्यान्न (चावल) के संबंध में धोखाधड़ी करते हुए फर्जी मस्टररोल तैयार किए गए तथा वास्तविक श्रमिकों को खाद्यान्न वितरण न कर धनराशि का गबन करते हुए शासकीय क्षति कारित की गयी थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
वाहन चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @amrohapolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद किये गए हैं।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP#VahanUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चेकिंग के दौरान अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को @jaunpurpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 03 पिस्टल, 10 तमंचे, 02 दो पहिया वाहन व 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
Zero tolerance towards narcotics—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 01 तस्कर को @uppstf द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 439 किलोग्राम गांजा, 01 कैन्टर डीसीएम व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
अभियुक्त एक अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सदस्य है। गिरोह उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkSTF
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
मोबाइल चोरी एवं लूट के बाद बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए @lkopolice द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी/लूट के 14 मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया व 01 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर मोबाइल में मौजूद सिम कार्ड के माध्यम से यूपीआई एवं डिजिटल वॉलेट को सक्रिय करते थे। इसके बाद धनराशि को फर्जी बैंक खातों में स्थानांतरित कर जन सेवा केंद्रों, एटीएम एवं अन्य माध्यमों से नकद निकाल लेते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
साहस, सेवा और संवेदनशीलता।
साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए @meerutpolice द्वारा गंगनहर सलावा में कूदी एक महिला का सकुशल रेस्क्यू कर उसकी जान बचायी गयी। सूचना मिलते ही थाना सरधना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि नवजात शिशु की मृत्यु के बाद महिला मानसिक अवसाद से गुजर रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए विशेष देखभाल एवं निगरानी रखने की हिदायत दी गयी।
#UPPCares #UPPolice
अपराध का अंत, सुबूतों के संग—
वर्ष 2016 में हत्या के अभियोग में @budaunpolice द्वारा वैज्ञानिक विधि से विवेचना एवं अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर आरोपी 03 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास तथा प्रत्येक को ₹21,000/- के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @kaushambipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹22 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
घरों में चोरी की घटनाएं कारित करने वाले गिरोह का @kanpurnagarpol द्वारा अनावरण कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹15 लाख मूल्य के आभूषण, ₹01 लाख 30 हजार/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया व 01 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण दिन में गांवों में घूमकर सुनसान एवं आसान पहुंच वाले मकानों की रेकी करते थे। रात्रि में छत या दरवाजा तोड़कर घरों में प्रवेश कर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लेते थे।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
साइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा0लि0 कम्पनी में जमीन/प्लॉट के नाम पर निवेश कराकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं जनपद सुलतानपुर से ₹01 लाख/- के पुरस्कार घोषित अपराधी को @uppstf द्वारा जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkSTF
#UPPolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, बदलती सामाजिक सोच और उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रति निरंतर बढ़ते जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है।
#UPPolice#WomenInPolice#NariShakti#WomenEmpowerment#MissionShakti
https://t.co/JPH0qsvrRT
आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही—
₹14 करोड़/- की ठगी करने की घटना के मास्टर माइंड/कम्पनी के निदेशक को @EowUttarPradesh द्वारा खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा आर.बी.आई. से एन.बी.एफ.सी. के रूप में पंजीकरण प्राप्त किए बिना आकर्षक निवेश योजनाओं के माध्यम से कम समय में धन दोगुना-तिगुना करने का प्रलोभन देकर लोगों से निवेश कराया गया तथा बाद में कम्पनी की शाखाएं बंद कर निवेश की धनराशि का गबन कर फरार हो गए थे।
अभियुक्त विगत कई वर्षों से फरार चल रहा था एवं उसकी तलाश बिहार पुलिस द्वारा भी की जा रही थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUP